Maiya Samman Yojana 3rd Kist: मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त कब मिलेगी, संपूर्ण जानकारी यहां पाए

Maiya Samman Yojana 3rd Kist: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ राज्य की 45 लाख से भी अधिक महिलाओं एवं बेटियों को सरकार द्वारा दिया जा रहा है। पहली और दूसरी किस्त के बाद अब तीसरी किस्त की बारी है जो सरकार अक्टूबर महीने में महिलाओं और बेटियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी। ये पैसे उन महिलाओं और बेटियों को प्राप्त होंगे जिनके द्वारा आवेदन फार्म भरे गए हैं

एवं जिनके आवेदन को संबंधित अधिकारियों के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत यदि आपने आवेदन किया है तो आपको तीसरी किस्त की राशि भी अवश्य ही मिलेगी। मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त आपको कब प्राप्त होगी? इसकी संपूर्ण जानकारी हमने नीचे लेख में विस्तार पूर्वक दिया है तो पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 3rd Kist Overview

पोस्ट का नामMaiya Samman Yojana 3rd Kist
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
राज्य झारखंड
वर्ष2024
शुरू किसने किया सीएम हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य की महिलाएं एवं बेटियां
क्या लाभ मिलेंगे हर महीने ₹1000 मिलेंगे
आवेदन का तरीका ऑनलाइन/ऑफलाइन
ऑफिशल वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गई महिलाओं में बेटियों के लिए एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना में अब तक राज्य की 50 लाख से भी अधिक महिलाओं और बेटियों के द्वारा फॉर्म भरे जा चुके हैं। बता दे की मंईयां सम्मान योजना से राज्य की महिलाओं को पहली और दूसरी किस्त की राशि मिल चुकी है, पहली और दूसरी किस्त के बाद अब तीसरी किस्त की बारी है।

तीसरी किस्त में 50 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेंगे, तीसरी किस्त में उन महिलाओं को लाभ मिलेंगे जिनके द्वारा आवेदन किया गया है और जिनके आवेदन को संबंधित अधिकारियों के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। तीसरी किस्त में आपको कितने रुपए प्राप्त होंगे तथा तीसरी किस्त की राशि आपको कब तक मिलेगी? इसकी संपूर्ण जानकारी हमने नीचे लेख में विस्तार पूर्वक बताया है।

मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट से सिर्फ 2 मिनट में चेक करें

मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त कब मिलेगी

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त की राशि राज्य की महिलाओं को अक्टूबर महीने में प्राप्त होगी। जैसा की पहली किस्त की राशि सरकार ने अगस्त महीने में जारी किया था, वहीं दूसरी किस्त को सितंबर में जारी किया गया है अब तीसरी किस्त को सरकार अक्टूबर महीने में जारी करेगी।

सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त की राशि राज्य की महिलाओं को 15 अक्टूबर तक प्राप्त हो जाएगी। हालांकि ये जानकारी सरकार ने पहले ही साझा किया था, सीएम हेमंत सोरेन जी के द्वारा योजना का शुरुआत करते दौरान घोषणा किया था कि मंईयां सम्मान योजना से राज्य की महिलाओं को हर महीने 15 तारीख तक किस्त की राशि प्राप्त होगी।

मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त में कितने पैसे मिलेंगे

मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त में महिलाओं को ₹1000 मिलेंगे। हालांकि सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि में बढ़ोतरी करने का घोषणा किया है, परंतु ये राशि अगले वर्ष से किस्त की राशि बढ़ाई जाएगी। सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के किस्त में बढ़ोतरी की घोषणा प्रत्येक वर्ष 250 रुपए की की गई है।

साथ ही सरकार ने अगले 5 वर्षों तक योजना का संचालन करने की घोषणा भी कर दिया है। अगले 5 वर्ष पश्चात मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को प्रत्येक किस्त में 2250 रुपए प्राप्त होंगे। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त में लाखों महिलाओं को ₹3000 प्राप्त होने की संभावना है।

दरअसल जिन महिलाओं के आवेदन को संबंधित अधिकारियों के द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया था और जिनके आवेदन को हाल ही में स्वीकृति मिली है उन्हें तीसरी किस्त में ₹3000 मिलने की संभावना है। तीसरी किस्त में ₹3000 मिलेंगे या नहीं? इस पर सरकार ने कोई आधिकारिक जानकारी तो साझा नहीं की है लेकिन तीसरी किस्त में महिलाओं को ₹1000 अवश्य ही मिलेंगे।

बुरी खबर!! इन महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के ₹1000 की किस्त नहीं मिलेगी

मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त के लिए पात्रता

  • तीसरी किस्त के पैसे उन महिलाओं एवं बेटियों को मिलेंगे जो झारखंड की मूल निवासी है।
  • ऐसी महिला या बेटी जिसके आवेदन को संबंधित अधिकारी ने अप्रूव कर दिया है उन्हें तीसरी किस्त प्राप्त होगी।
  • साथ ही झारखंड राज्य के रहने वाली महिला या बेटियां जिसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी कर रहा है वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
  • इसके अलावा परिवार का कोई सदस्य अगर टैक्स का भुगतान करता है तो भी वह महिला या बेटियां मंईयां सम्मान योजना के लाभ के लिए पात्र नहीं है।
  • अगर महिला किसी भी रोजगार के साथ जुड़ी है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।
  • तीसरी किस्त की राशि पाने के लिए महिलाओं का डीबीटी एक्टिव होना आवश्यक है।
  • साथ ही सबसे महत्वपूर्ण मंईयां सम्मान योजना का लाभ झारखंड की उन महिलाओं एवं बेटियों को मिलेंगे जिनका उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होगा।

मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त कब मिली

मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त को झारखंड सरकार के द्वारा 13 सितंबर 2024 को बोकारो के लाल पनिया नमक क्षेत्र से करम पर्व के विशेष कार्यक्रम के दौरान 45 लाख से भी अधिक महिलाओं को एवं बेटियों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त कब मिली

मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त सरकार ने 18 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया था जिसके बाद सरकार ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन के साथ-साथ महिलाओं के बैंक खाते में किस्त की राशि को ट्रांसफर किया है। अब आगे चलकर मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को प्रत्येक महीने 15 तारीख तक इस योजना की किस्त प्राप्त होगी।

मंईयां सम्मान योजना का लाभ इन बहनों को नहीं मिलेगी, रिजेक्ट लिस्ट जारी

मंईयां सम्मान योजना की महत्वपूर्ण तिथियां

योजना का शुरुआत कब की गई 28 जुलाई 2024 को
आवेदन का शुरुआत कब हुआ 03 अगस्त 2024 को
महिलाओं को पहली किस्त कब मिली 18 अगस्त 2024 को
महिलाओं को दूसरी किस्त कब मिली 13 सितंबर 2024 को
तीसरी किस्त कब मिलेगी 15 अक्टूबर 2024 तक

मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करें

झारखंड राज्य की रहने वाली महिलाएं एवं बेटियों जो मंईयां सम्मान योजना के किस्त का स्टेटस बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए पता कर सकती हैं या फिर नजदीकी बैंक में जाकर भी किस्त की राशि मिली है या नहीं? इसकी जानकारी पा सकती है। या फिर महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी पेमेंट स्टेटस की जानकारी पा सकती है, यदि आप ऑनलाइन तरीके से पेमेंट स्टेटस चेक करने को इच्छुक है तो नीचे बताए स्टेप को फॉलो करें –

  • मंईयां सम्मान योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करने हेतु सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलकर आएगा यहां आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आवेदन संख्या को दर्ज कर सबसे पहले ओटीपी वेरिफिकेशन करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसको डालकर सत्यापन करना है।
  • इसके बाद आपके सामने तीसरी किस्त का स्टेटस खुलेगा, यहां आप चेक कर सकती हैं आपको तीसरी किस्त की राशि मिली है या नहीं।

मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त नहीं मिलने पर करें ये काम

मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त की राशि यदि आपको किसी कारणवश प्राप्त नहीं होती है तो उस स्थिति में आप सबसे पहले अपने आवेदन को स्टेटस चेक करें। स्टेटस चेक कर सबसे पहले कंफर्म करें कि आपका आवेदन को संबंधित अधिकारियों के द्वारा अप्रूव किया गया है या नहीं।

इसके अलावा आपको अपना डीबीटी स्टेटस भी चेक करना है क्योंकि सरकार मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि को महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के अंतर्गत जमा कर रही है। सब कुछ सही होने के पश्चात भी यदि आपको किस्त नहीं मिलती है तो आपको हेल्पलाइन नंबर 1800 890 0215 पर कॉल करना है और शिकायत दर्ज करना है जिसके बाद आपको इस योजना की किस्त प्राप्त हो जाएगी।

मंईयां सम्मान योजना में गलती को सुधार करें मिलेंगे 1000 रुपए

मंईयां सम्मान योजना का आवेदन कैसे करें

झारखंड राज्य की रहने वाली महिलाएं एवं बेटियां जो अभी तक मंईयां सम्मान योजना का आवेदन किसी कारण नहीं कर पाई है उन्हें बता दे कि आप मंईयां सम्मान योजना में आवेदन दिसंबर 2024 तक कर सकती हैं। दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है आवेदनों की संख्या को देखते हुए, साथ-साथ महिलाओं एवं बेटियों में इस योजना में दिख रहे उत्साह के कारण सरकार ने अंतिम तिथि को बढ़ाकर दिसंबर 2024 तक कर दिया है।

इस समय अंतराल में महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीके से भर सकती है। ऑफलाइन फॉर्म भरने हेतु महिलाओं को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से फार्म प्राप्त कर भर कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को ही जमा कर देना है। और यदि महिलाएं एवं बेटियां ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहती है तो उन्हें सभी दस्तावेजों के साथ नजदीकी CSC केंद्र जाना है।

मंईयां सम्मान योजना का ऑनलाइन तथा ऑफलाइन फॉर्म भरने हेतु आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, वोटर आईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आप इन दस्तावेजों की मदद से मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म नजदीकी सीएससी केंद्र के जरिए भरवा सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon