Maiya Samman Yojana Rs 7500 Release: बिना डीबीटी खाते में 7500 रूपये जमा होना शुरू, इन महिलाओं को मिले पैसे

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Release: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की बकाया राशि को लेकर बड़ा ऐलान किया है। राज्य में लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन कई महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक न होने की वजह से उनका भुगतान अटका हुआ था। लेकिन अब 27 मार्च 2025 से बिना आधार लिंक के भी 7500 रुपये की राशि लाभार्थियों को मिलनी शुरू हो चुकी हैं।

इस फैसले से उन 20.60 लाख महिलाओं को राहत मिलेगी, जिनका बैंक खाता अभी तक आधार से लिंक नहीं है। झारखंड कैबिनेट ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है और 31 मार्च 2025 तक सभी लाभार्थियों को उनका बकाया पैसा मिल जाएगा। हालांकि, अप्रैल 2025 से आधार लिंक अनिवार्य कर दिया जाएगा। इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि यह पैसा कैसे मिलेगा और किन शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Release Overview

लेख का नाम Maiya Samman Yojana Rs 7500 Release
योजना मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना
शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
लाभार्थी18-50 वर्ष की महिलाएं
लाभ की राशि2500 रुपये प्रति माह
बकाया राशि की भुगतान तिथि27 मार्च 2025 से शुरू
कुल बकाया राशि7500 रुपये
कुल लाभार्थियों की संख्या59 लाख
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Release

मईया सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार ने यह फैसला किया है कि जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, उन्हें भी 7500 रुपये की राशि दी जाएगी। यह फैसला उन लाखों महिलाओं के लिए राहत लेकर आया है जो लंबे समय से इस राशि का इंतजार कर रही थीं। पहले केवल उन्हीं महिलाओं को मईया सम्मान योजना का लाभ मिल रहा था जिनके बैंक खाते आधार से लिंक थे, लेकिन अब यह शर्त मार्च 2025 तक के लिए हटा दी गई है।

यानी 27 मार्च 2025 से बिना आधार लिंक के भी सभी पात्र महिलाओं को यह राशि मिल मिलनी शुरू हो चुकी है। सरकार ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि भुगतान की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी हो सके। जिन महिलाओं को अभी तक 7500 रूपये की राशि प्राप्त नहीं हुई है उनके खाते में 31 मार्च 2025 तक पैसे प्राप्त हो जाएंगे। वहीं जिन महिलाओं को 31 मार्च तक भी राशि नहीं मिलेगी उन्हें अगले महीने यानी अप्रैल की किस्त में 10,000 रूपये मिलेंगे।

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Release
Maiya Samman Yojana Rs 7500 Release

20.60 लाख महिलाओं को पैसा मिलना शुरू

झारखंड सरकार ने घोषणा की है कि 20.60 लाख महिलाओं को 27 मार्च 2025 से मईया सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की राशि मिलनी शुरू हो चुकी है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि भुगतान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो और कोई लाभार्थी इससे वंचित न रहे।

संभवत: राज्य की कुल 59 लाख महिलाओं को 31 मार्च तक 7500 रूपये की राशि प्राप्त हो जाएगी। अगर कोई महिला किसी कारणवश लाभ से वंचित रह जाती है तो उसे अगली किस्त में सभी पैसे एक साथ दे दिए जाएंगे।

इन जिलों की महिलाओं को मिला 7500 रूपये, यहां से देखें लिस्ट

31 मार्च तक पूरी होगी भुगतान प्रक्रिया

राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2025 तक सभी लाभार्थियों के खातों में पैसा भेज दिया जाएगा। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे लाभार्थियों की सूची तैयार कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें।

इसका मतलब है कि जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं था और उन्हें अब तक 7500 रुपये नहीं मिले थे, वे 31 मार्च 2025 तक मईया सम्मान योजना का पूरा लाभ उठा सकेंगी।

1 अप्रैल से बदलेंगे नियम

मईया सम्मान योजना के तहत वर्तमान समय में राज्य की महिलाओं को बिना डीबीटी के भी 7500 रुपए की राशि प्राप्त हो रही है। हालांकि, यह राहत केवल 31 मार्च 2025 तक के लिए दी गई है। 1 अप्रैल 2025 से सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके बैंक खाते आधार से लिंक होंगे।

यानी अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो अप्रैल 2025 से आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए, सरकार लाभार्थियों को सलाह दे रही है कि वे जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

किन महिलाओं को मिला 7500 रूपये

मईया सम्मान योजना के तहत केवल उन्हीं महिलाओं को लाभ मिल रहा है जो –

  • झारखंड राज्य की निवासी हैं।
  • जिनका उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है।
  • जिनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है।
  • जिनका सिंगल बैंक खाता है।

इन 5 कारणों से लाखों महिलाओं को नहीं मिले 7500 रुपये, जल्दी करें ये काम

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Payment Status कैसे चेक करें?

मईया सम्मान योजना से आपको 7500 रुपये की राशि मिली है या नहीं, यदि आप इसे चेक करना चाहते है नीचे बताई गई ऑनलाइन प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • 7500 रूपये का पेमेंट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको mmmsy.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां आपको सबसे पहले लॉगिन का लिंक मिलेगा जिसमें क्लिक कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • इसके बाद होमपेज पर ‘Payment Status’ विकल्प पर क्लिक करना है और अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको अब ‘Check Status’ पर क्लिक करना है। आपको आपके खाते में राशि क्रेडिट होने की जानकारी मिल जाएगी।
  • यहां आप देख सकती हैं आपके खाते में मईया सम्मान योजना से 7500 रूपये की राशि जमा हुई है या नहीं।

नोट :- यदि आप ऑनलाइन तरीके से 7500 रूपये का भुगतान स्थिति चेक नहीं कर पा रही है तो ऐसी स्थिति में अपने बैंक में जाकर खाते को अपडेट करा कर 7500 रुपए की स्थिति जान सकती है।

निष्कर्ष

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की बकाया राशि को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं था, उन्हें भी 27 मार्च 2025 से यह राशि मिलनी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, अप्रैल 2025 से आधार लिंक अनिवार्य कर दिया जाएगा। बिना आधार लिंक के अप्रैल महीने से मईया सम्मान योजना के किस्त की राशि खाते में क्रेडिट नहीं होगी।

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी इस योजना का लाभ उठा सकें। और यदि आप राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी लगातार इसी प्रकार से प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ जुड़े रहें, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon