Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive 5 Reason: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईया सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। हाल ही में सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च की तीनों किस्तें एक साथ जारी की हैं, जिससे महिलाओं के खाते में कुल 7500 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
पहले चरण में 38.34 लाख महिलाओं को यह राशि मिल चुकी है, जबकि दूसरे चरण में 20.60 लाख महिलाओं को भी भुगतान किया जा रहा है। हालांकि, अब भी लाखों महिलाएं इस योजना का लाभ पाने से वंचित हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनके समाधान के बिना अगली किस्त भी नहीं मिलेगी।
अगर आप भी मईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं और अब तक आपके खाते में 7500 रुपये जमा नहीं हुए हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। यहां आपको उन 5 मुख्य कारणों की जानकारी मिलेगी, जिनकी वजह से पैसे नहीं आए और इन समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए, यह भी बताया जाएगा।
Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive 5 Reason Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive 5 Reason |
योजना का नाम | मईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
प्रति माह सहायता राशि | 2500 रुपये |
किस्त की अवधि | जनवरी, फरवरी, मार्च (तीन महीने) |
कुल राशि | 7500 रुपये |
पहले चरण में लाभार्थी | 38.34 लाख महिलाएं |
दूसरे चरण में लाभार्थी | 20.60 लाख महिलाएं |
अगली किस्त में संभावित राशि | 10,000 रुपये |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive 5 Reason
मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि प्राप्त होती है। हाल ही में सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की किस्त एक साथ महिलाओं की खाते में जमा किए हैं। पहले चरण में राज्य की 38.34 महिलाओं को यह लाभ मिला है जबकि दूसरे चरण में विवरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लाखों महिलाएं अभी भी लाभ से वंचित है जिसके पीछे का 5 मुख्य कारण नीचे निम्नलिखित है –
Non-DBT खाता
मईया सम्मान योजना का लाभ पहले चरण में उन्हीं महिलाओं को दिया जाता है जिनका बैंक खाता DBT से लिंक था। कई महिलाओं का बैंक खाता अभी तक DBT से जुड़ा नहीं है, जिसकी वजह से उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। हालांकि दूसरे चरण में बीना डीबीटी के भी लाभ दिया जा रहा है।
जनवरी-फरवरी मार्च महीने की किस्त की राशि आपके बिना डीबीटी के प्राप्त हो जाएगी लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको अगली किसके बिना किसी परेशानी की प्राप्त हो तो आपको जल्द से जल्द अपने बैंक जाकर DBT एक्टिवेट करवा लेना है।
7500 रूपये खाते में नहीं आया तो करें यह काम, 2 मिनट में मिलेगा पैसा
आवेदन होल्ड पर होने के कारण
बहुत सारी महिलाओं के आवेदन अभी भी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में हैं, जिसकी वजह से उनकी राशि रुकी हुई है। आवेदन होल्ड होने के पीछे के कारण मुख्य कारण दस्तावेजों का सही से अपलोड न होना, बैंक अकाउंट में आधार नंबर सही से लिंक न होना, पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ मिलना हो सकता हैं।
अगर आपका आवेदन होल्ड पर है, तो आपको संबंधित विभाग में जाकर अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी लेना है और जल्द से जल्द अपने दस्तावेज अपडेट करवाना है ताकि आपको समय पर किसी की राशि मिल सके।
PFMS रिजेक्ट
राज्य सरकार मईया सम्मान योजना के किस्त का भुगतान PFMS (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से किया जाता है। कई मामलों में PFMS द्वारा भुगतान को रिजेक्ट कर दिया जाता है। इसकी मुख्य वजह बैंक खाते में दर्ज नाम और आधार कार्ड में दर्ज नाम का मेल न खाना, बैंक खाता बंद हो जाना या निष्क्रिय होना, बैंक द्वारा NPCI मैपिंग का अपडेट न होना।
इस समस्या का समाधान पाने के लिए अपने बैंक जाकर NPCI मैपिंग अपडेट करवा सकते हैं और PFMS पोर्टल पर जाकर अपनी पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके बाद यदि सब कुछ सही रहता है तो आपको किस्त की राशि बिना देरी के प्राप्त हो जाएगी।
नाम में गलती
अगर आपके दस्तावेजों में नाम की गलत वर्तनी है या बैंक खाते और आधार कार्ड में दर्ज नाम अलग-अलग है, तो योजना से मिलने वाली राशि ट्रांसफर नहीं होगी। यह समस्या ज्यादातर उन महिलाओं के साथ हो रही है, जिनके नाम हिंदी और अंग्रेजी में अलग-अलग दर्ज हैं।
इसका समाधान के लिए आपको अपने आधार कार्ड में सही नाम अपडेट करना है। बैंक खाते में दर्ज नाम को आधार कार्ड के नाम से मिलान करना है। बैंक शाखा जाकर केवाईसी अपडेट करना है। अगर आप यह सब कार्य पूरी कर लेती हैं तो आप योजना का लाभ पाने के लिए योग्य हो जाएंगे।
Not Applicable (पात्रता पूरी न करना)
मईया सम्मान योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जो पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। अगर आप पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करती हैं, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। बात करें मईया सम्मान योजना की पात्रता के बारे में तो महिला झारखंड की स्थायी निवासी हो, महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो
महिला गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन कर रही हो, परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत न हो, बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी। अगर आप इन शर्तों को पूरा नहीं करती हैं, तो आपको योजना से बाहर कर दिया जाएगा।
इन 18 लाख महिलाओं को मिलेंगे 7500 रूपये, यहां से देखे लिस्ट
अगली किस्त में इनको मिलेंगे 10,000 रुपये
जो महिलाएं इस बार 7500 रुपये की किस्त से वंचित रह गई हैं, अगर वे अपनी सभी समस्याओं का समाधान कर लेती हैं, तो उन्हें अगली किस्त में 10,000 रुपये की राशि मिलेगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि मार्च के अंत तक DBT चालू करा लिया जाए, ताकि अप्रैल में आने वाली 9वीं किस्त का लाभ मिल सके।
अगर आपने अभी तक अपनी समस्या का समाधान नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द अपने नजदीकी बैंक शाखा या संबंधित कार्यालय में जाकर अपडेट करवाएं। अगर आप यह कार्य करवा लेती हैं तो अगले किस्त में आपको 10,000 रूपये की राशि प्राप्त हो सकती है।
निष्कर्ष
मईया सम्मान योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं को 7500 रुपये की सहायता राशि मिल चुकी है, लेकिन कुछ महिलाएं अभी भी इससे वंचित हैं। इसके पीछे DBT लिंक न होना, आवेदन होल्ड पर होना, PFMS रिजेक्ट, नाम में गलती और पात्रता पूरी न करना जैसे कारण हो सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको भी इस योजना का लाभ मिले, तो जल्द से जल्द अपनी समस्याओं को ठीक करें।
उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताइए की जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आप राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी प्रकार से प्राप्त करने को इच्छुक है तो इस पोस्ट को अपने दोस्त, रिश्तेदारों के साथ शेयर करने के साथ-साथ हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।