Maiya Samman Yojana 20th Installment Release: 12 जिलों की महिलाओं को अगले 24 घंटे में ₹2500 मिलेंगे

Maiya Samman Yojana 20th Installment Release: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बार फिर खुशखबरी सामने आ रही है। फरवरी महीने की 19वीं किस्त की राशि मार्च में मिलने के बाद अब सभी लाभार्थी महिलाएं 20वीं किस्त का इंतजार कर रही थीं। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि अप्रैल महीने में 20वीं किस्त की राशि जारी की जा रही है।

सरकार द्वारा इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे महिलाओं को अपने घर के खर्चों में काफी मदद मिलती है। इस बार खास बात यह है कि जिन महिलाओं को पिछली किस्त नहीं मिल पाई थी, उन्हें एक साथ दो किस्तों का लाभ दिया जाएगा। इससे लाखों महिलाओं को सीधा फायदा मिलने वाला है और उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 20th Installment Release

राज्य सरकार ने मईया सम्मान योजना की 20वीं किस्त जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटे के अंदर 12 जिलों की महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की राशि भेज दी जाएगी। इस योजना से लगभग 51 लाख महिलाओं को लाभ मिलने जा रहा है। जिन जिलों में सबसे पहले भुगतान किया जाएगा उनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं।

इन जिलों की महिलाओं के दस्तावेज और बैंक डिटेल पहले ही सत्यापित किए जा चुके हैं। इसलिए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर भुगतान किया जा रहा है। बाकी जिलों में भी जल्द ही राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी ताकि सभी लाभार्थी महिलाओं को समय पर पैसा मिल सके।

Maiya Samman Yojana 20th Installment Release Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 20th Installment Release
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
किस्त20वीं किस्त
राशि₹2500 / ₹5000
लाभार्थीलगभग 51 लाख महिलाएं
राज्यझारखंड
भुगतान माध्यमDBT (Direct Bank Transfer)
संभावित समयअगले 24 घंटे
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

20वीं किस्त इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे

इस बार सरकार ने उन महिलाओं के लिए विशेष फैसला लिया है, जिन्हें 19वीं किस्त का पैसा नहीं मिल पाया था। ऐसी महिलाओं को अब 20वीं किस्त के साथ पिछली किस्त की राशि भी एक साथ दी जाएगी। यानी उन्हें कुल ₹5000 मिलेंगे। इससे उन महिलाओं को राहत मिलेगी, जिनकी किसी कारणवश पिछली पेमेंट अटक गई थी।

वहीं जिन महिलाओं को पहले की सभी किस्तें समय पर मिल चुकी हैं, उन्हें सामान्य रूप से ₹2500 ही दिए जाएंगे। यह कदम महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।

मंईयां सम्मान योजना 20वीं किस्त के लिए पात्रता

  • लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम योजना की सूची में शामिल होना जरूरी है।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होना जरूरी है तभी वह इस योजना का लाभ ले सकती है।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, तभी पात्रता मान्य होगी।
  • परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, हालांकि ट्रैक्टर को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
  • लाभार्थी महिला के नाम पर बैंक खाता होना जरूरी है और उसमें DBT सक्रिय होना चाहिए।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए ताकि पैसा सीधे खाते में ट्रांसफर हो सके।

Maiya Samman Yojana 20th Installment Status Check कैसे करें?

  • सबसे पहले महिला को मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब होमपेज पर आपको “Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और Login करना है।
  • लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना होगा।
  • अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करना है।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपकी आवेदन स्थिति और पेमेंट डिटेल्स दिखाई देंगी।

Note :- इसके अलावा जैसे ही 20वीं किस्त की राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होगी, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। अगर किसी कारण से SMS नहीं आता है, तो आप अपने बैंक की पासबुक अपडेट करवा सकती हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी जानकारी ली जा सकती है। अगर आप PhonePe, Google Pay या Paytm जैसे ऐप का इस्तेमाल करती हैं तो वहां से भी बैलेंस चेक करके किस्त की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। ध्यान रखें कि बैंक खाता और आधार लिंक होना बहुत जरूरी है, तभी पैसा समय पर मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Buttons