Maiya Samman Yojana 10th 11th Payment Date: इस दिन मिलेंगे महिलाओं को 5000 रुपये, यहाँ से चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana 10th 11th Payment Date: झारखंड की महिलाएं जो मईया सम्मान योजना की लाभार्थी हैं, उनके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से महिलाएं इस योजना की 10वीं और 11वीं किस्त का इंतजार कर रही थीं और अब उनका यह इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। सरकार की ओर से महिलाओं को मई और जून महीने की सहायता राशि एक साथ 5000 रुपये के रूप में दी जाएगी।

यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे उन्हें लाइन में लगने या दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। अब तक 9 किस्तों की राशि महिलाओं को दी जा चुकी है और हाल ही में अप्रैल महीने की 9वीं किस्त उनके खातों में भेजी गई है। अब सरकार ने मई और जून की किस्त एक साथ देने का निर्णय लिया है जो जुलाई के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस लेख में आप जानेंगे कि Maiya Samman Yojana 10th 11th Payment Date क्या है, महिलाओं को यह पैसे कब तक मिल सकते हैं, कौन पात्र होगा और स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया क्या है। अगर आप इस योजना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी पाना चाहते हैं तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana 10th 11th Payment Date Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana 10th 11th Payment Date
योजना का नाममंईया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana)
पेमेंट की किस्त10वीं और 11वीं किस्त (मई और जून 2025)
कुल राशि₹5000 (₹2500 प्रति माह)
ट्रांसफर का तरीकाDBT के तहत
अनुमानित तारीखजुलाई 2025 का पहला सप्ताह
ऑफिशियल वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

मईया सम्मान योजना क्या है?

झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईया सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की एक अहम पहल है। इस योजना के तहत राज्य की 18 से 50 वर्ष की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस राशि को सीधे उनके बैंक खाते में DBT के जरिए भेजा जाता है।

मईया सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर होने से बचाना है। अब तक सरकार द्वारा इस योजना की 9 किस्तें सफलतापूर्वक जारी की जा चुकी हैं। अप्रैल 2025 में 9वीं किस्त महिलाओं को दी गई थी, और अब सरकार मई और जून की राशि एक साथ देने की तैयारी कर रही है। यानी महिलाएं अब 10वीं और 11वीं किस्त के रूप में ₹5000 की सहायता राशि प्राप्त कर सकेंगी।

अगले 24 घंटे में महिलाओं के खाते में जमा हो जाएंगे 2500 रूपये

Maiya Samman Yojana 10th 11th Payment Date

सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार Maiya Samman Yojana 10th 11th Payment Date को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 9वीं किस्त जो अप्रैल महीने की थी, उसे सरकार ने पहले ही जारी कर दिया है और अब मई और जून दोनों महीने की राशि एक साथ महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। यह राशि कुल मिलाकर ₹5000 होगी जिसे DBT से सीधे लाभार्थी महिला के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

हालांकि सरकार ने अभी तक आधिकारिक रूप से किस्त जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन अधिकारियों और योजना से जुड़े सूत्रों के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिन महिलाओं के खातों में DBT एक्टिव है और जिनका बैंक खाता योजना से सही तरीके से लिंक है, उन्हें यह राशि समय पर प्राप्त हो जाएगी।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाली महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी वह इस योजना की पात्र मानी जाएगी।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे ज्यादा आय वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर महिला के परिवार में कोई सरकारी नौकरी कर रहा है या टैक्स भरने वाला सदस्य है तो ऐसी स्थिति में योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • महिला के नाम से कोई चार पहिया वाहन न हो। सिर्फ ट्रैक्टर को इसमें छूट दी गई है क्योंकि वो खेती-किसानी में उपयोग होता है।
  • महिला का बैंक खाता एकल नाम से हो और वह DBT से जुड़ा हुआ हो ताकि राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
  • जिन महिलाओं ने पहले की किस्तें सफलतापूर्वक ली हैं और उनका कोई डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन पेंडिंग नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगी मई की किस्त ₹2500, यहां जानिए वजह

Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Payment Status Check कैसे करें?

मईया सम्मान योजना के 10वीं और 12वीं किस्त की राशि जैसे ही आपके खाते में जमा होगी, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। SMS ना आने पर आप बैंक जाकर खाते को अपडेट कर कर जान सकते हैं कि आप को राशि प्राप्त हुई है या नहीं। इसके अलावा आप बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर के माध्यम से भी किस्त की जानकारी निकाल सकते हैं। वहीं अगर आप ऑनलाइन तरीके से स्टेटस चेक करना चाहती हैं तो इसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर पहुँचने के बाद “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है और यूजर आईडी व पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपको “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” नामक सेक्शन दिखेगा जिसमें क्लिक करना है।
  • इसके बाद अगली स्क्रीन में आपको अपना आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर, और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। उसके बाद “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आपको वेबसाइट पर दर्ज करके वेरीफाई करना है।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपकी सभी किस्तों का स्टेटस दिखाई देगा।
  • यहाँ आप यह देख सकते हैं कि 10वीं और 11वीं किस्त की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, ओर किस तिथि को आई और किस बैंक खाते में भेजी गई।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon