Maiya Samman Yojana May Kist Update: अगले 24 घंटे में महिलाओं के खाते में जमा हो जाएंगे 2500 रूपये

Maiya Samman Yojana May Kist Update: झारखंड की महिलाओं के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत मई महीने की किस्त यानी 10वीं किस्त की राशि अब सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है। 30 जून से DBT के माध्यम से राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले 24 घंटे के अंदर अधिकतर महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की राशि पहुंच जाएगी।

यह खबर उन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो लंबे समय से इस योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही थीं। खास बात यह है कि यह भुगतान 2 जुलाई से शुरू होकर 10 जुलाई तक सभी पात्र महिलाओं को किया जाएगा। ऐसे में अगर आपने योजना के तहत सही दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी कर ली है, तो आपके खाते में भी ₹2500 की राशि जल्द ही पहुंच सकती है। आइए जानते हैं मंईया सम्मान योजना से जुड़ी ताजा अपडेट और किन्हें मिलेगा इस बार का लाभ। तो अगर आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो लेख में आखिर तक बन रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana May Kist Update Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana May Kist Update
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, झारखंड
किस्त10वीं (मई माह की किस्त)
राशि₹2500
ट्रांसफर की तारीख30 जून से 10 जुलाई 2025
लाभार्थियों की संख्यालगभग 52 लाख महिलाएं
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महिला कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि दी जाती है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 9 किस्तें सफलतापूर्वक दी जा चुकी हैं।

अप्रैल महीने की 9वीं किस्त का भुगतान हो चुका है और अब मई माह की 10वीं किस्त की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन महिलाओं ने योजना के लिए समय पर आवेदन किया है और सभी दस्तावेज सही से जमा किए हैं, उन्हें मई की किस्त के रूप में ₹2500 की राशि जुलाई के पहले सप्ताह में मिलने वाली है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी वित्तीय स्थिति को सशक्त करना है।

10वीं किस्त के ₹2500 की राशि आज से महिलाओं को मिलना शुरू, इनको मिल रहा पैसा

Maiya Samman Yojana May Kist Update

राज्य सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत मई महीने की किस्त को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 30 जून को ही सभी जिलों को भुगतान के लिए राशि भेज दी है और अब DBT के माध्यम से सभी लाभार्थियों के खातों में ₹2500 की राशि भेजी जा रही है।

मंईया सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को समय से सहायता राशि मिल सके इसके लिए विभाग ने साफ निर्देश दिए हैं कि 10 जुलाई तक भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 52 लाख महिलाओं के डाटा को वेरिफाई किया जा चुका है और जिनके दस्तावेज सही पाए गए हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।

अगले 24 घंटे में खाते में जमा हो जाएंगे 2500 रूपये

सरकारी विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार DBT प्रोसेस 30 जून से शुरू हो चुकी है और अगले 24 घंटे के अंदर अधिकतर लाभार्थियों के खाते में ₹2500 की राशि जमा हो जाएगी। 2 जुलाई से राशि का क्रेडिट शुरू होगा और यह 10 जुलाई तक चलता रहेगा।

यह ध्यान देना जरूरी है कि यदि किसी लाभार्थी को SMS नहीं आया है, तो वह अपनी पासबुक अपडेट करवा कर पता कर सकती हैं कि उनके खाते में राशि जमा हुई या नहीं। महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे योजना से जुड़े किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज से सतर्क रहें और केवल ऑफिशियल पोर्टल पर ही जानकारी चेक करें।

Maiya Samman Yojana 10th Kist के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना से उन महिलाओं को 10वीं किस्त की राशि दी जा रही है जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती है –

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यदि परिवार के किसी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) है, तो वह पात्र नहीं मानी जाएगी।
  • परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए और न ही आयकरदाता होना चाहिए।
  • महिला के नाम पर बैंक खाता होना चाहिए और उसमें DBT सेवा एक्टिव होनी चाहिए ताकि राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
  • आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक होना चाहिए और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए।
  • महिला का नाम ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय द्वारा तैयार पात्रता सूची में होना आवश्यक है, जो पात्रता की पुष्टि करता है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगी मई की किस्त ₹2500, यहां जानिए वजह

Maiya Samman Yojana 10th Kist Payment Status Check कैसे करें?

मंईया सम्मान योजना की 10वीं किस्त की राशि जैसे ही खाते में क्रेडिट हो जाएगी आपके बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। SMS न आने पर आप बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर के माध्यम से किस्त की जानकारी निकाल सकते हैं या फिर आप बैंक जाकर खाते को अपडेट कर कर जान सकते हैं कि आपके खाते में ₹2500 की राशि जमा हुई है या नहीं। इसके अलावा आप नीचे बताए प्रक्रिया को फॉलो कर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं –

  • सबसे पहले मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होम पेज पर जाकर “Login” के विकल्प पर क्लिक करना है, फिर आधार नंबर या आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें, जिससे आपको अगला पेज मिलेगा।
  • नए पेज पर आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर भरें, फिर “OTP प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें। OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  • OTP दर्ज करने के बाद आपका सत्यापन पूरा होगा और स्क्रीन पर भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon