Bihar Labour Card List : बिहार लेबर कार्ड की नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

Bihar Labour Card List : बिहार राज्य के श्रमिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है बता दे कि बिहार सरकार ने श्रमिक विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर श्रमिकों की नई सूची को जारी कर दिया है। अब राज्य के श्रमिक अपने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर की मदद से बड़े ही आसानी से सूची को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

इस सूची में वैसे श्रमिकों का नाम होगा जिन्होंने पहले से श्रम कार्ड के लिए आवेदन किया है या फिर जिनके पास श्रमिक कार्ड मौजूद है। आप इस पोस्ट की मदद से बिहार लेबर कार्ड का लिस्ट चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोस्ट में आपको बिहार लेबर कार्ड से जुड़े संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक मिलने वाला है तो आर्टिकल में अंत तक बन रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Labour Card List 2024

बिहार सरकार के श्रम विभाग के द्वारा लेबर कार्ड योजना का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत श्रम विभाग बिहार के श्रमिकों को 16 अंक वाला एक मजदूर कार्ड नंबर प्रदान करता है जो एक विशिष्ट पहचान की तरह कार्य करता है।

इस कार्ड से सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को कई सारी सुविधाएं दी जाती है। जैसे परिवार का बीमा, परिवार चिकित्सा, पेंशन, बच्चों का शिक्षा संबंधित सुविधा, औजार के अलावा अन्य कई सारी सुविधाएं प्रदान की जाती है।

Bihar Labour Card List 2024
Bihar Labour Card List

जिन भी श्रमिकों के द्वारा हाल ही में बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन किया गया है वह श्रम विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अब बड़े ही आसानी से इसकी सूची में अपने नाम चेक कर सकते हैं। बता दे कि बिहार सरकार द्वारा जारी किए जाने वाला ये लैबर कार्ड 5 साल तक मान्य होता है, 5 साल के बाद फिर से रेनवल करना होता है।

Bihar Free School Dress Yojana

बिहार लेबर कार्ड से मिलने वाले लाभ

बिहार सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए बिहार लेबर कार्ड योजना का संचालन कर रही है जिसके तहत राज्य के श्रमिकों को सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधा दी जाती है जो नीचे निम्नलिखित है –

  • श्रमिक परिवार पेंशन योजना
  • भवन मरम्मत हेतु अनुदान
  • साइकिल योजना का लाभ
  • पितृत्व सहायता
  • विवाह हेतु आर्थिक सहयोग
  • चिकित्सा सहायता योजना
  • बिहार श्रमिक पेंशन योजना का लाभ
  • बिहार श्रमिक विकलांगता पेंशन योजना
  • मातृत्व सहायता
  • नगद इनाम
  • दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता
  • शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग

बिहार लेबर कार्ड की सूची में नाम किसका आएगा?

बिहार लेबर कार्ड की सूची में राज्य के श्रमिक वर्ग के लोगों का नाम आता है। लेबर कार्ड की सूची में नाम आने वाले श्रमिक वर्ग के लोग नीचे निम्नलिखित है –

  • दर्जी
  • मोची
  • कुली
  • पेंटर
  • बिजली मिस्त्री
  • ब्यूटी पार्लर कर्मी
  • टाइल्स मिस्त्री
  • नर्स
  • बोर्ड बॉय
  • नाई
  • प्लंबर
  • सफाई कर्मी
  • रसोईया
  • बढ़ई
  • मंदिर के पुजारी
  • वेल्डर
  • खेतिहर मजदूर
  • नरेगा मजदूर
  • सेल्समैन
  • मददगार
  • ड्राइवर
  • ऑटो रिक्शा चालक
  • रेज
  • मूर्ति शिल्पकार
  • रिक्शा चालक
  • भेलपुरी विक्रेता
  • चाय विक्रेता
  • घरेलू नौकर
  • आया
  • सुरक्षा गार्ड
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • पशुपालक
  • डेरी कर्मी
  • ठेले पर सामान बेचने वाला
  • मछुआरा ऑपरेटर

बिहार लेबर कार्ड सूची के लिए पात्रता

बिहार लेबर कार्ड की सूची में वैसे श्रमिकों का नाम आता है जो इसके सभी पात्रता को पूर्ण कर रहे होते हैं जैसे –

  • बिहार लेबर कार्ड की सूची में बिहार राज्य के मूल निवासी श्रमिकों का नाम आता है।
  • इस लिस्ट में 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच की आयु के श्रमिक का नाम होता है।
  • अगर आवेदक श्रमिक के रूप में साल में 90 दिन तक कार्य किया हुआ है तो ही उसका नाम आएगा।
  • इसके अलावा ऐसा श्रमिक जिसके परिवार का कोई सदस्य श्रमिक कार्ड धारक नहीं है तो ही नाम आएगा।

Bihar Free Laptop Yojana

बिहार लेबर कार्ड के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • श्रमिक प्रमाण पत्र

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें?

  • बिहार लेबर कार्ड की लिस्ट में अगर आप नाम चेक करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले आपको Bihar Building & Other Construction Workers Welfare Board की ऑफिशल वेबसाइट https://bocw.bihar.gov.in/ पर जाना है।
  • यहां आपको मुख्य पेज पर REGISTER LABOUR का विकल्प मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको District Municipal Corporation, Area Ward No. को चयन करना है और Search के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात बिहार लेबर कार्ड की सूची खुलकर आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

बिहार राज्य के प्रत्येक वह श्रमिक जो अपना लेबर कार्ड डाउनलोड करना चाहता है वह नीचे बताए स्टेप को फॉलो करें

  • बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यह मुख्य पेज पर आपको View Registration Status का विकल्प मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको पूछे जाने वाले सभी जानकारी को भरना है।
  • इसके बाद आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर तथा रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करना है और फिर Show के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने लेबर कार्ड की कुछ डिटेल्स आएंगे जिसको वेरीफाई करना है और फिर नीचे डाउनलोड पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप अपना लेबर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार लेबर कार्ड आवेदन कैसे करें?

  • बिहार लेबर कार्ड आवेदन के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहां मुख्य पेज पर आपको Labour Registration पर क्लिक करना है, इसके बाद Apply For New Registration पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको आधार सत्यापन करना है आधार सत्यापन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने आधार नंबर को दर्ज कर प्रमाणित करें के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलकर आएगा जहां आपको अपना नाम, बैंक खाता विवरण, परिवार के सदस्य का विवरण, कहां रहते हैं इससे जुड़े संपूर्ण जानकारी दर्ज करना है।
  • इसके बाद अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है। फ़िर बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन आवेदन शुल्क ₹50 आपको भुगतान करना है।
  • अब आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा और लेबर कार्ड को जारी किया जाएगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon