Maiya Samman Yojana Rs5000 New List: 5.46 लाख महिलाओं का नाम हटा, इन्हें नहीं मिलेगा 5000 रूपये

Maiya Samman Yojana Rs5000 New List: झारखंड सरकार की चर्चित योजना “Maiya Samman Yojana” के तहत हर महीने महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वो अपनी रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी कर रही है। इस योजना ने अब तक लाखों महिलाओं की जिंदगी बदल दी है, लेकिन मई महीने की शुरुआत एक बड़े झटके के साथ हुई है।

हाल ही में सरकार की ओर से जो नई लिस्ट तैयार की जा रही है, उसमें से करीब 5.46 लाख महिलाओं का नाम काटने की तैयारी की गई है। इसका मतलब है कि इन महिलाओं को इस बार ₹5000 की राशि नहीं दी जाएगी। दूसरी तरफ, जिन महिलाओं का नाम लिस्ट में बना रहेगा, उन्हें 15 मई तक 9वीं और 10वीं किस्त की राशि उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसे में महिलाओं के बीच ये सवाल बड़ा है कि आखिर किसका नाम कटा और किसका नहीं? आज के इस आर्टिकल में हम आपको Maiya Samman Yojana Rs5000 New List की पूरी जानकारी बताने वाले है, साथ ही हम आपको बताएंगे कि आप ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे लिस्ट में अपना नाम कर सकते हैं तो लेख में आखिर तक बने रहे।

Maiya Samman Yojana Rs5000 New List Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Rs5000 New List
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
किस्त राशि₹5000 (9वीं और 10वीं किस्त)
कुल लाभार्थी56.61 लाख महिलाएं
इस बार क़िस्त की राशी मिलने वाली संख्या51 लाख
नाम कटने वाली संख्या5.46 लाख
किस्त ट्रांसफर तारीख15 मई 2025
लिस्ट चेक का तरीका ऑनलाइन और ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता देना है। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये की राशि दी जाती है, जिससे वे अपनी घरेलू जरूरतें पूरी कर सकें। शुरुआत में योजना के अंतर्गत ₹1000 की राशि दी जाती थी, लेकिन इसे बढ़ाकर अब ₹2500 कर दिया गया है।

अब तक 8 किस्तों में लाभ महिलाओं को मिल चुका है और मई महीने में 9वीं व 10वीं किस्त मिलनी है। मंईया सम्मान योजना से अब तक लाखों महिलाओं को सीधा फायदा मिला है और यह योजना महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है। जो महिलाएं इस योजना की शर्तों को पूरा करती हैं, उन्हें सरकार हर महीने उनके बैंक खाते में यह राशि ट्रांसफर करती है।

बड़ी खुशखबरी! मार्च तक के बकाया 7500 रुपये की किस्त मिलनी शुरू

आज 5.46 लाख महिलाओं का नाम कटा

आज 12 मई को मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत एक बड़ी अपडेट सामने आई है जहां बताया गया है कि इस बार योजना की नई सूची तैयार करते समय 5.46 लाख महिलाओं का नाम काटा गया है। इसका कारण यह है कि इन महिलाओं के दस्तावेज अधूरे थे, आधार और बैंक खाते में त्रुटियां पाई गईं, या फिर राशन कार्ड में नाम नहीं था।

अब झारखण्ड राज्य सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं महिलाओं को Maiya Samman Yojana Rs5000 New List में शामिल किया जाएगा, जिनका विवरण पूरी तरह से सत्यापित है। यह निर्णय मंईया सम्मान योजना की पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने के लिए लिया गया है, जिन महिलाओं का नाम है उनके खाते में जल्द ही 9वी और 10वीं किस्त की राशि एक साथ ₹5000 दी जाएगी।

इन्हें नहीं मिलेगा 5000 रूपये की राशि

मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत इस बार 9वी और 10वीं किस्त की राशि एक साथ दी जाएगी लेकिन जिन महिलाओं के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई है, जैसे कि गलत आधार नंबर, बैंक खाता बंद हो चुका है, या राशन कार्ड में नाम नहीं है, उन्हें इस बार ₹5000 की राशि नहीं मिलेगी। इसके अलावा कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं

और नियमों के अनुसार एक साथ दो योजनाओं का लाभ नहीं लिया जा सकता है, ऐसे मामलों में भी नाम हटाए गए हैं। इसलिए जिनका नाम इस बार की Maiya Samman Yojana Rs5000 New List में नहीं है, वे जल्द से जल्द अपने दस्तावेजों को अपडेट करा लें ताकि अगली किस्त में उनका नाम फिर से शामिल किया जा सके।

 इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹5000 की राशि, पूरी जानकारी यहां जानें

9वीं ओर 10वीं किस्त 15 मई तक खाते में जमा होगी

मिली जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं का नाम इस बार की सूची में मौजूद है, उनके खाते में 15 मई तक 9वीं और 10वीं किस्त की राशि यानी ₹5000 ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह प्रक्रिया राज्य स्तर पर तेजी से की जा रही है ताकि लाभार्थी महिलाओं को समय पर राशि मिल सके। मिली जानकारी के अनुसार इस बार भी किस्त का वितरण सरकार दो चरणों में करेगी।

इसके लिए सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और तकनीकी टीमों को बैंक ट्रांसफर की प्रक्रिया को तेज करने को कहा गया है। जिन महिलाओं को पहले की किस्तें मिली थीं, उन्हें इस बार भी बिना रुकावट के यह राशि मिलेगी।

मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता (Eligibility)

मईया सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए वहीं महिलाएं पात्र है जो निम्नलिखित पात्रता को पूरा कर रही है –

  • वह महिला जो झारखंड राज्य की स्थायी निवासी है और जिनका नाम वोटर सूची में दर्ज है उन्हें लाभ मिलेगा।
  • लाभार्थी महिला का उम्र कम से कम 18 वर्ष ओर अधिकतम 49 वर्ष होना चाहिए।
  • महिला के पास स्वयं का बैंक खाता होना जरूरी है, जो आधार से लिंक और जिसमें DBT सक्रिय हो।
  • आवेदन करने वाली महिला के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है और उसमें उसका नाम सही तरीके से दर्ज होना चाहिए।
  • यदि महिला पहले से किसी अन्य पेंशन योजना से लाभान्वित है, तो उसे इस योजना से वंचित किया जाएगा।

इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 5000 रूपये, नया लिस्ट जारी

Maiya Samman Yojana Rs5000 New List Check कैसे करें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम Maiya Samman Yojana Rs5000 New List में है या नहीं, तो आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर “लाभार्थी सूची” या “New Beneficiary List” वाला ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद सबमिट करते ही आपके सामने पूरी सूची खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।

इसके अलावा आप Maiya Samman Yojana Rs5000 New List को प्रखंड कार्यालय, पंचायत कार्यालय या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर चेक कर सकती हैं। लिस्ट को प्राप्त करने के बाद आप अपना नाम जरुर चेक करें जिससे आपको पता चलेगा कि आप इस योजना के लिए योग्य है या नहीं। अगर आपका नाम लिस्ट में होगा तो बिना किसी परेशानी के किस्त की राशि आपको प्राप्त होती रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon