Maiya Samman Yojana Rs 7500 New Payment List: झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई मईया सम्मान योजना के तहत एक नई अपडेट आई है। राज्य सरकार ने हाल ही में 20 लाख महिलाओं के लिए नई भुगतान सूची जारी की है, जिनके बैंक खातों में 31 मार्च तक 7500 रुपये की राशि जमा की जाएगी।
यह भुगतान उन महिलाओं को किया जा रहा है जो मईया सम्मान योजना की पात्रता को पूरा करती हैं। तो यदि आप भी मईया सम्मान योजना के लाभार्थी महिला है और आपको 7500 रूपये नहीं मिले हैं तो आप लिस्ट को जरुर चेक करें जिससे आपको पता चलेगा कि आपको 31 मार्च तक यह पैसे मिलेंगे या नहीं।
Maiya Samman Yojana Rs 7500 New Payment List Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Rs 7500 New Payment List |
योजना का नाम | मईया सम्मान योजना |
भुगतान राशि | 7500 रुपये |
लाभार्थी संख्या | 20 लाख महिलाएं |
भुगतान तिथि | 31 मार्च 2025 तक |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Maiya Samman Yojana Rs 7500 New Payment List
मईया सम्मान योजना के तहत सरकार ने पहले चरण में 38.34 लाख महिलाओं के खातों में पैसे भेजे थे। अब दूसरे चरण में 20 लाख नई महिलाओं के लिए पेमेंट लिस्ट जारी की गई है। इस सूची में वे महिलाएं शामिल हैं जो पहले चरण में किसी कारणवश छूट गई थीं या जिनका आवेदन अब स्वीकृत कर दिया गया है।
लाभार्थी महिलाएं अपनी पेमेंट की स्थिति ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय से जांच सकती हैं। यदि महिला का नाम लिस्ट में शामिल होता है तो उन्हें 31 मार्च तक 7500 रूपये की राशि प्राप्त होगी और जिन महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में शामिल नहीं होगा उन्हें अगली किस्त में यानी अप्रैल की किस्त के दौरान एक साथ 10,000 रूपये की राशि प्राप्त होगी।
इन 5 कारणों से लाखों महिलाओं को नहीं मिले 7500 रुपये, जल्दी करें ये काम
किन महिलाओं को मिलेगा 7500 रुपये का भुगतान
इस बार जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक थे, जिनका आवेदन स्वीकृत था और जिन्होंने योजना की सभी आवश्यकताओं को पूरा किया है, उन्हें 7500 रुपये की राशि उनके खातों में सीधे DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता
मईया सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं –
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना चाहिए।
- महिला का उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी लाभ मिलेगा।
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।
- लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
- इस योजना में पहले आवेदन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदक महिला के पास वैध राशन कार्ड होना चाहिए, जिसमें स्वयं का या पति का नाम होना चाहिए।
- आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियां सही और प्रमाणित होनी चाहिए।
इन जिलों की महिलाओं को मिला 7500 रूपये, यहां से देखें लिस्ट
7500 रुपये की राशि नहीं मिलने पर क्या करें?
अगर किसी महिला को मईया सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की राशि नहीं मिली है, तो उन्हें निम्नलिखित कदम उठाने होंगे –
- बैंक खाते की स्थिति जांचें कि वह आधार से लिंक है या नहीं।
- इसके अलावा मईया सम्मान योजना की पात्रता शर्तों को दोबारा जांचें।
- ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में जाकर पेमेंट लिस्ट में अपना नाम देखें।
- अगर नाम नहीं है तो हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क करें।
- आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती हो तो उसे सही कराएं और पुनः आवेदन करें।