Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment List: आज 10 मई से 5000 रुपये का भुगतान शुरू, यहां जानें किन्हें मिलेगा लाभ

Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment List: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत आज, यानी 10 मई से महिलाओं के खातों में 5000 रुपये की डबल किस्त ट्रांसफर शुरू हो चुकी है। यह किस्त मईयां सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त के रूप में दी जा रही है। इस बार सरकार ने किस्त की राशि को दो चरणों में वितरण करने का निर्णय लिया है। पहले चरण का शुरुआत हो चुका है और पहले चरण में राज्य की 12 जिलों की महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा की जा रही है।

अगर आपने भी मईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन किया है और किस्त का इंतजार कर रही थीं, तो यह आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। साथ ही, यह भी बता दें कि जिन महिलाओं को पिछली तीन किस्तें नहीं मिली थीं, उन्हें इस बार कुल मिलाकर 12,500 रुपये का लाभ मिलने की पूरी संभावना है। जिले की कितनी महिलाओं को किस्त की राशि प्राप्त होगी इसकी लिस्ट जारी हो चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसे में अगर आप Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment List चेक करना चाहती है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें, साथ ही इस पोस्ट में आपको मईयां सम्मान योजना के ₹5000 की राशि आपके खाते में कब आएगी? इसकी भी जानकारी हमने आगे विस्तार से बताई है तो पोस्ट को आखिर तक पूरा जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana क्या है?

मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक सामाजिक योजना है, जो राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। इस योजना की शुरुआत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें परिवार में सम्मान दिलाने के मकसद से की गई थी।

मईयां सम्मान योजना में पंजीकृत महिलाओं की संख्या अब 57 लाख से भी अधिक हो चुकी है, जिनमें से अधिकांश महिलाओं को अब तक 8 किस्तें मिल चुकी हैं। अब सरकार ने 9वीं और 10वीं किस्त को एक साथ जारी करने का निर्णय लिया है ताकि महिलाओं को डबल लाभ एक साथ मिल सके। इससे न सिर्फ महिलाओं को राहत मिलेगी बल्कि उनका विश्वास भी योजना में और अधिक मजबूत होगा।

Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment List

राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए ताजा अपडेट के अनुसार 10 मई 2025 से Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन महिलाओं का नाम सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में शामिल है, उनके बैंक खातों में ₹5000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा रही है। इस बार राज्य के कई जिलों की महिलाओं को मईयां सम्मान योजना का लाभ एक साथ दिया जा रहा है। बता दे कि किस्त की राशि का वितरण दो चरणों में होगा पहले चरण में 12 जिलों की महिलाओं को भुगतान होने वाला है।

इसके बाद एक से दो दिनों के समय अंतराल पर दूसरे चरण का भी शुरुआत होगा जिसमें बाकी बचे 12 जिलों की महिलाओं। के खाते में किस्त की राशि भेजी जाएगी। मईयां सम्मान योजना से जुड़े अपडेट को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि जिन महिलाओं का नाम Payment List में होगा, उन्हें आज या आने वाले कुछ दिनों में किस्त की राशि मिल जाएगी। यदि आप इस योजना में आवेदन कर चुकी हैं तो आपको भी यह लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए।

5000 रूपये की राशि महिलाओं को 2 चरणों में मिलेगा, इनको आज मिलेगा पैसा

Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment List District Wise

जिला का नाम लाभार्थी महिलाओं की संख्या
रांची4,31,393
गिरिडीह4,66,794
धनबाद3,61,253
बोकारो3,49,643
पलामू3,54,455
पूर्वी सिंहभूम3,13,153
देवघर2,64,787
हजारीबाग2,73,129
गढ़वा2,36,361
दुमका2,07,115
गोड्डा1,99,065
साहिबगंज1,91,303
चतरा1,88,606
पाकुड़1,66,794
गुमला1,66,713
सरायकेला1,58,501
जामताड़ा1,55,350
रामगढ़1,35,728
कोडरमा1,35,592
लातेहार1,35,770
लोहरदगा92,781
सिमडेगा95,200
खूंटी91,187

दो चरणों में महिलाओं को मिलेगा ₹5000 रुपये

मईयां सम्मान योजना के ₹5000 की राशि राज्य सरकार ने दो चरणों में वितरित करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में राज्य की 12 जिलों की महिलाओं को किस्त का लाभ दिया जाएगा। पहले चरण का शुरुआत आज 10 मई से हो चुका है। वहीं दूसरे चरण का भी शुरुआत एक से दो दिनों में हो जाएगा। इन दोनों चरण में राज्य की केवल उन्हीं महिलाओं को ₹5000 की राशि दी जाएगी जिनका फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है और जिनके बैंक खाते आधार और मोबाइल नंबर से लिंक हैं।

Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment के लिए पात्रता

मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं के खाते में ₹5000 की राशि जमा होना शुरू हो चुका है। यह राशि उन महिलाओं को प्राप्त हो रही है जो निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करती है –

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम स्थानीय ग्राम पंचायत/शहरी निकाय के रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए।
  • ₹5000 की राशि पाने के लिए आवेदिका महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार का सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनका बैंक खाता सक्रिय है और उसमें DBT एक्टिव है।
  • आवेदिका या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए और न ही वह आयकर दाता या पेंशनभोगी हो।
  • महिला के नाम पर केवल ट्रैक्टर को छोड़कर कोई चार पहिया वाहन दर्ज नहीं होना चाहिए तभी 5000 रूपये की राशि प्राप्त होगी।
  • इसके अलावा जिन महिलाओं ने फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा करवा लिया है उनके खाते में किस्त की राशि जमा होगी।

50 लाख महिलाओं को इस मिलेंगे 5000 रूपये, इनको नहीं मिलेगा पैसा

Maiya Samman Yojana Rs 5000 Payment Status चेक कैसे करें?

मईयां सम्मान योजना के ₹5000 की राशि आपके खाते में जमा हुई है या नहीं? आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर ऑनलाइन तरीके से स्टेटस चेक कर सकते हैं –

  • सबसे पहले मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर , जाना है और वहाँ दिए गए “लॉगिन” सेक्शन में क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा जिसमें आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद “आवेदन और भुगतान की स्थिति” का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरकर “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक करना है।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करके सत्यापन करना है।
  • जैसे ही ओटीपी का सत्यापन पूरा होगा, आपके सामने आपके खाते में भुगतान की गई किस्तों का पूरा विवरण दिखाई देगा।
  • यहां आप देख सकते हैं आपको मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत ₹5000 की राशि मिली है या नहीं।

ध्यान दे :- अगर आप आधिकारिक वेबसाइट से किस्त का स्टेटस चेक नहीं कर पा रही है तो ऐसी स्थिति में आप बैंक जाकर अपने खाते को अपडेट करा कर भी जान सकते हैं कि आपके खाते में ₹5000 की राशि जमा हुई है या नहीं। साथ ही साथ यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप किस्त की जानकारी पा सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon