रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त, संपूर्ण जानकारी देखे

Maiya Samman Yojana Raksha Bandhan Gift : मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत राज्य की गरीब और पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 प्राप्त होंगे। सरकार मंईयां सम्मान योजना के किस्त को हर महीने 15 तारीख तक सभी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।

वर्तमान समय में मंईयां सम्मान योजना का आवेदन चल रहा है और सरकार इस योजना की पहली किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करने वाली है। क्या है पूरी अपडेट जानने के लिए आप लेख में अंत तक बन रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana Raksha Bandhan Gift

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने सहायता प्रदान करेगी। सरकार मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹12000 सहायता प्रदान करेगी।

आधिकारिक सूत्रों की जानकारी अनुसार सरकार रक्षाबंधन के अवसर पर इसी महीने मंईयां सम्मान योजना के चयनित महिलाओं को योजना की पहली किस्त देने वाली है। मंईयां सम्मान योजना का आवेदन 15 अगस्त तक चलेगा, इसके पश्चात सरकार इस योजना की पहली किस्त महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana From PDF

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपए

मंईयां सम्मान योजना से जुड़े विभागीय अधिकारियों के द्वारा रक्षाबंधन पर राज्य की महिलाओं को शगुन के तौर पर पहली किस्त की राशि ट्रांसफर करने पर कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले के 151 महिलाओं को इसकी पहली किस्त रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर सरकार ₹1000 ट्रांसफर करेगी।

इसके बाद सरकार मंईयां सम्मान योजना के प्रत्येक किस्त को नियमित तौर पर हर महीने के 15 तारीख तक महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगी। मिली जानकारी के अनुसार सरकार 19 अगस्त तक महिलाओं के बैंक खाते में मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त ट्रांसफर कर देगी।

इन महिलाओं को मिलेगी 1000 रुपए

मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा उस महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है। इसके अलावा जिन भी महिलाओं के द्वारा इस योजना का फॉर्म भर गया है एवं जिनकी आवेदन को अप्रूवल मिल चुका है उन्हें सरकार लाभ प्रदान करेगी।

यदि आपने मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो आप पंचायत कार्यालय या नजदीकी सीएससी केंद्र के माध्यम से इस योजना के फॉर्म को भर सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon