Maiya Samman Yojana Payment Live Update: अप्रैल की राशि 10 मई से खातों में भेजे जाएंगे, जाने पूरी अपडेट यहां

झारखंड सरकार की Maiya Samman Yojana Payment Update को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल महीने की राशि का इंतजार कर रही लाखों महिलाओं के लिए यह खबर राहत देने वाली है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की तरफ से इस योजना की राशि को लेकर साफ कर दिया गया है कि अप्रैल महीने की राशी मई में भेजी जाएगी।

सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि 5 मई 2025 तक सभी जिलों को योजना की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी और 10 मई से लाभुकों के बैंक खातों में अप्रैल माह की रकम भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल और मई दोनों महीने की राशि यानी कुल 5000 रुपये एक साथ ट्रांसफर किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंईया सम्मान योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं। जिनका खाता अब तक आधार से लिंक नहीं हुआ है, उन्हें इस बार की किस्त नहीं मिल पाएगी। ऐसे में जिन लाभुकों ने अब तक आधार सीडिंग नहीं करवाई है, उनके लिए 30 अप्रैल तक का मौका है।

Maiya Samman Yojana Payment Live Update Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana Payment Live Update
योजना मईयाँ सम्मान योजना झारखण्ड
सहायता राशि2500 रुपये प्रति माह
कुल लाभार्थीलगभग 56 लाख महिलाएं
अप्रैल भुगतान तिथि10 मई 2025
भुगतान राशि5000 रुपये (दो माह की राशि)
भुगतान तरीकाDBT (Direct Benefit Transfer)
हेल्पलाइन नंबर1800-890-0215
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना की शुरुआत खासकर राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सहयोग देने के उद्देश्य से की गई थी। इसके तहत राज्य की लगभग 56 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की राशि दी जाती है, ताकि वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें और आर्थिक रूप से थोड़ी राहत पा सकें।

मंईया सम्मान योजना का फायदा खासकर गरीब, ग्रामीण और कमजोर वर्ग की महिलाओं को मिलता है। भुगतान सीधे लाभुकों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से किया जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेजों की जरूरत होती है।

झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना को एक सामाजिक सुरक्षा योजना के रूप में लागू किया है और इसका क्रियान्वयन महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सामाजिक सम्मान दिलाना है।

Maiya Samman Yojana: बड़ी खबर ! आज ही करें यह जरूरी काम, इस दिन से आने लगेगा पैसा

10 मई से भेजी जाएगी अप्रैल माह की राशि

मंईया सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अप्रैल महीने की राशि 10 मई 2025 से शुरू किया जाएगा। 5 मई तक सभी जिलों को भुगतान की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी और उसके बाद लाभुकों के खातों में DBT के माध्यम से पैसे भेजने की प्रक्रिया आरंभ होगी।

मंईया सम्मान योजना के तहत जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है, उन्हीं के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आधार सीडिंग की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जो लाभुक आधार लिंक नहीं करवा पाए हैं, उन्हें इस बार भुगतान नहीं मिलेगा।

अप्रैल और मई की राशि एक साथ मिलेगी

झारखंड सरकार के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार अप्रैल और मई दोनों महीने की किस्तें एक साथ भेजी जा सकती हैं। इसका मतलब है कि जिन लाभार्थियों को अब तक अप्रैल माह की राशि नहीं मिली है, उन्हें मई के पहले या दूसरे सप्ताह में सीधे 5000 रुपये उनके खाते में भेजे जा सकते हैं।

इस प्रक्रिया से लाभुकों को दो बार बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें एक साथ अधिक रकम का लाभ मिलेगा। जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी तैयारियां समय से पूरी करें ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Maiya Samman Yojana: आखिरी मौका, जल्दी करें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगा लाभ

जिलावार लाभुक महिलाओं की संख्या

झारखंड के सभी जिलों में मंईया सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या लाखों में है। नीचे दी गई तालिका में आप देख सकते हैं कि किस जिले में कितनी महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं –

जिलालाभुकों की संख्याजिलालाभुकों की संख्या
बोकारो3,49,643खूंटी91,187
चतरा1,88,606कोडरमा1,35,592
देवघर2,64,787लातेहार1,35,770
धनबाद3,61,253लोहरदगा92,781
दुमका2,07,115पाकुड़1,66,794
पूर्वी सिंहभूम3,13,153पलामू3,54,455
गढ़वा2,36,361रामगढ़1,35,728
गिरिडीह4,66,794रांची4,31,393
गोड्डा1,99,065साहिबगंज1,91,303
गुमला1,66,713सरायकेला1,58,501
हजारीबाग2,73,129सिमडेगा95,200
जामताड़ा1,55,350पश्चिमी सिंहभूम1,93,819

मंईया सम्मान योजना हेल्पलाइन नंबर

अगर आप मंईया सम्मान योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं या योजना में आ रही किसी दिक्कत की शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं, तो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आप 1800-890-0215 पर कॉल करके योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, आप मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाकर भी योजना से संबंधित ताजा अपडेट और आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon