Maiya Samman Yojana New Rule 2025: 1 अप्रैल से बदलेगा नियम, इनको नहीं मिलेगा 2500 रूपये महिना

Maiya Samman Yojana New Rule 2025: झारखंड सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मईया सम्मान योजना के तहत बड़ा कदम उठा रही है। सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से इस योजना के नियमों में बदलाव करने की घोषणा की है, जिससे लाखों महिलाओं को फायदा होगा। अब बैंक खाते आधार से लिंक न होने पर भी महिलाओं को मईया सम्मान योजना की राशि प्रदान की जाएगी।

पहले इस कारण से 20.60 लाख महिलाओं का भुगतान अटक गया था, लेकिन अब सरकार ने यह बाधा हटा दी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। अब सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए 59 लाख महिलाओं को लाभ देने का निर्णय लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इससे पहले, केवल 38.34 लाख महिलाओं को ही राशि मिल पा रही थी। नए नियमों के लागू होने के बाद अब सभी लाभार्थी महिलाओं को समय पर भुगतान मिलेगा। तो यदि आप मईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो आपको पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ना चाहिए। कुछ मामलों में तो लाखो महिलाओं को अगले महीने से मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा इसलिए इस लेख में आपको आखिर तक बने रहना बेहद जरूरी है।

Maiya Samman Yojana New Rule 2025 Overview

पोस्ट का नाम Maiya Samman Yojana New Rule 2025
योजना का नाममईया सम्मान योजना
भुगतान राशि2500 रुपये प्रति माह
कुल लाभार्थी59 लाख महिलाएं
बदलाव की तारीख1 अप्रैल 2025
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana New Rule 2025

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं थे और इसी वजह से उन्हें भुगतान नहीं मिला, अब वे भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। मार्च 2025 तक सरकार ने यह नियम लागू रखा था कि केवल आधार से लिंक खातों में ही पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, जिनका डीबीटी सक्रिय होगा लेकिन अब इस महीने के यह बाध्यता खत्म कर दी गई है। इस फैसले से लगभग 20.60 लाख महिलाओं को फायदा होगा।

सरकार का कहना है कि मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को समय पर भुगतान मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। लाभार्थी महिलाएं अब अपने नजदीकी बैंक शाखा, पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय जाकर यह जानकारी प्राप्त कर सकती हैं कि उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।

इन 18 लाख महिलाओं को मिलेंगे 7500 रूपये, यहां से देखे लिस्ट

जल्दी करें यह काम, वरना नहीं मिलेंगे अगली किस्त

मईया सम्मान योजना से किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए अब महिलाओं को अपना DBT चालू करवाना ही होगा। हाल ही में 25 मार्च को कैबिनेट में बैठक हुई जिस दौरान मार्च तक के किस्त की राशि को बिना डीबीटी के भी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की मंजूरी मिल चुकी है लेकिन अप्रैल महीने से किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं का DBT चालू होना बेहद जरूरी है।

अगर आप अपना डीबीटी चालू नहीं किए हैं तो आपको अगले महीने से यानी अप्रैल की किस्त नहीं मिलेंगे। आप अपना डीबीटी नजदीकी बैंक में जाकर DBT ऐक्टिव फॉर्म भरकर जमा कर कर सकती हैं और अपना DBT चालू करवा सकती हैं।

मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता

मईया सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं –

  • मईया सम्मान योजना का लाभ झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी मईया सम्मान योजना का लाभ मिलेगा।
  • गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाती है।
  • लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता चालू होना चाहिए, साथ ही बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • महिलाओं के द्वारा भरे गए आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारियां सही और प्रमाणित होनी चाहिए।

अगले कुछ दिनों के अंदर 20 लाख महिलाओं को मिलेंगे 7500 रूपये

मईया सम्मान योजना से पैसे नहीं मिलने पर क्या करें?

अगर किसी महिला को मईया सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये प्रति माह की राशि नहीं मिली है, तो उन्हें सबसे पहले बैंक खाते की स्थिति जांचें कि वह चालू है या नहीं। इसके बाद योजना की पात्रता शर्तों को दोबारा जांचें। ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में जाकर पेमेंट लिस्ट में अपना नाम देखें।

अगर नाम नहीं है तो हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क करें। आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती हो तो उसे सही कराएं और पुनः आवेदन करें। अगर आप यह सारी कार्य पुरे कर लेती हैं तो आपको मईया सम्मान योजना से 2500 रूपये की राशि हर महीने प्राप्त होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon