Maiya Samman Yojana New Pending List: झारखंड की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना के तहत नई पेंडिंग लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उन महिलाओं के नाम शामिल हैं, जिनके खाते में 7500 रुपये की राशि अब तक जमा नहीं हुई है। सरकार ने साफ किया है कि जिन महिलाओं का नाम पेंडिंग लिस्ट में है, उनके आवेदन या दस्तावेजों में कमी के कारण उनके खाते में पैसा नहीं भेजा गया है।
अगर आप भी मंईया सम्मान योजना का लाभ ले रही हैं और अब तक आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। सरकार ने 8 मार्च 2025 से मंईया सम्मान योजना के तहत राशि ट्रांसफर करने की शुरुआत की थी। अब तक करीब 38 लाख महिलाओं के खाते में पैसा पहुंच चुका है, लेकिन करीब 18 लाख महिलाओं का नाम पेंडिंग लिस्ट में है, जिनके खाते में पैसा नहीं डाला गया है। आइए जानते हैं कि आपका नाम इस पेंडिंग लिस्ट में है या नहीं?
Maiya Samman Yojana New Pending List Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana New Pending List |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
मिलने वाली राशि | ₹7500 (तीन किस्तों का भुगतान) |
कुल स्वीकृत लाभार्थी | 38 लाख |
पेंडिंग लाभार्थी | 18 लाख |
पेंडिंग लिस्ट चेक का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
मंईया सम्मान योजना क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि दी जाती है। सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च की तीन किस्तों को मिलाकर एक साथ ₹7500 की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजने का निर्णय लिया था।
मंईया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक स्तर को सुधारना है। इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवा, घरेलू खर्च और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकती हैं।
होली में इन महिलाओं को मिलेगा 7500 रुपये का तोहफा, लिस्ट में अपना नाम ऐसे चेक करें
18 लाख महिलाओं का नाम पेंडिंग लिस्ट में क्यों है?
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का नाम पेंडिंग लिस्ट में शामिल है, उनके आवेदन या दस्तावेजों में किसी न किसी प्रकार की कमी पाई गई है। इन कमियों के कारण ही उनके खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया है।
पेंडिंग लिस्ट में नाम आने के मुख्य कारण
- आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम की असमानता।
- बैंक खाते का आधार से लिंक न होना।
- बैंक खाता सक्रिय नहीं होना।
- दस्तावेज अधूरे या गलत होना।
- महिला पहले से अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही होना।
- भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी न होना।
मंईया सम्मान योजना के लिए पात्रता
अगर आप मंईया सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा जो भी नीचे निम्नलिखित है –
- लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए तभी खाते में 7500 रूपये जमा होंगे।
- मंईया सम्मान योजना से ₹7500 की राशि के लिए महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला के पास बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए तभी वह इस योजना के लिए योग्य है।
- लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए अन्यथा पैसे नहीं मिलेंगे।
आज इन 14 जिलों की महिलाओं को मिलेगा 7500 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस
Maiya Samman Yojana New Pending List कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम मंईया सम्मान योजना पेंडिंग लिस्ट में है या नहीं, तो इसे चेक करने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके अपना सकती हैं।
ऑनलाइन पेंडिंग लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया
अगर आप ऑनलाइन तरीके से पेंडिंग लिस्ट चेक करना चाहती हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें –
- पेंडिंग लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए “मंईया सम्मान योजना” के विकल्प पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद अगले पेज पर आपको “पेंडिंग लिस्ट” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करना है।
- चयन करने के बाद पूरी लिस्ट आपके सामने खुल जाएगी।
- यहां आप अपने नाम, आधार नंबर या बैंक खाता नंबर से पेंडिंग लिस्ट में अपना नाम खोज सकती हैं।
ऑफलाइन पेंडिंग लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया
अगर आप ऑनलाइन पेंडिंग लिस्ट चेक करने में असमर्थ हैं, तो आप इसे ऑफलाइन भी चेक कर सकती हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जाना है।
- जाने के बाद वहां के अधिकारी से Maiya Samman Yojana New Pending List के बारे में बात करना है।
- अब आपको एक सूची प्रदान की जाएगी, जिसमें लाभार्थियों के नाम दर्ज करना है।
- सूची में अपना नाम, आधार नंबर या बैंक खाता नंबर से अपना नाम खोजें।
इस तरीके से आप Maiya Samman Yojana New Pending List को चेक कर सकती है। यदि पेंडिंग लिस्ट में आपका नाम है तो आपके खाते में 15 मार्च तक ₹7500 की राशि जमा नहीं की जाएगी लेकिन 31 मार्च तक आपके खाते में ₹7500 जमा हो सकते हैं।