Maiya Samman Yojana Approved List 2025: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने मईयां सम्मान योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।
होली के पहले राज्य सरकार ने मईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के खाते में 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर करने की घोषणा की है। अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया है और जानना चाहती हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें। यहां हम आपको लिस्ट चेक की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।
Maiya Samman Yojana Approved List 2025 Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Approved List 2025 |
योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | हर महीने 2500 रुपये |
राशि ट्रांसफर का तरीका | DBT (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) |
लिस्ट चेक | ऑफलाइन और ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार ने राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मईयां सम्मान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देती है।
मईयां सम्मान योजना की शुरुआत में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता दी जाती थी, लेकिन दिसंबर 2024 से इसे बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
मईयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही है। सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि होली के पहले सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में एक साथ 3 महीने की राशि यानी 7500 रुपये जमा की जाएगी। इससे राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक राहत मिलेगी।
7500 रुपये की किस्त नहीं मिली तो तुरंत करें यह काम, 24 घंटे में मिलेगी राशि
Maiya Samman Yojana Approved List 2025 क्या है?
मईयां सम्मान योजना के तहत लाभ पाने के लिए सरकार ने एक स्वीकृत सूची (Approved List) तैयार की है। इस लिस्ट में उन्हीं महिलाओं के नाम शामिल हैं, जिनके आवेदन स्वीकृत हो गए हैं। इन सूची में वैसे महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं जिन्होंने भौतिक सत्यापन के लिए पूरा किया है और जिनका भौतिक सत्यापन हो चुका है।
भौतिक सत्यापन पूरा होने के बाद सरकार द्वारा अप्रूवल महिलाओं की सूची जारी की गई है और जिनके आवेदन अभी होल्ड में हैं उन्हें दूसरे चरण में 7500 रुपए की राशि प्राप्त होगी। जब तक महिलाओं का वेरिफिकेशन पूरा नहीं होता है उनके खाते में किस्त की राशि जमा नहीं होगी।
सरकार ने यह सूची ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर जारी की है। जिन महिलाओं का नाम Approved List में होगा, उन्हीं के खाते में हर महीने 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। वर्तमान समय में होली से पहले जनवरी, फरवरी और मार्च 3 महीने की किस्त 7500 रुपये एक साथ जमा की जाएगी। यदि आपका नाम लिस्ट में है तो आप इसका लाभ उठा सकती हैं।
दो चरण में मिलेंगे महिलाओं को पैसे
मईयां सम्मान योजना से राज्य की लाभार्थी महिलाओं को 2 चरण में 7500 रूपये की राशि प्राप्त होगी। पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है और 15 मार्च तक 38 लाख महिलाओं के खाते में यह राशि जमा कर दी जाएगी। वहीं दूसरे चरण का शुरुआत होली के बाद होगा जो 31 मार्च तक चलेगा।
इस दौरान राज्य की 18 लाख से भी अधिक महिलाओं के खाते में 7500 रूपये की राशि जमा की जाएगी। ये वैसी महिलाएं हैं जिनका वेरिफिकेशन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, यानि जिनका आवेदन वर्तमान समय में होल्ड पर है। वेरिफिकेशन प्रक्रिया जैसे ही पूर्ण हो जाती है महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा हो जाएगी।
38 लाख महिलाओं की नई पेमेंट लिस्ट हुई जारी, यहां से चेक करें अपना नाम
मईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
मईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी –
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी जरूरी है।
- लाभार्थी महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच मे होना चाहिए।
- महिला के परिवार का वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana Approved List कैसे चेक करें?
अगर आपने मईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया है और जानना चाहती हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, तो इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दो तरीके से चेक कर सकती हैं। ऑफलाइन तरीके से चेक करने के लिए आपको ग्राम पंचायत कार्यालय या नजदीकी ब्लॉक कार्यालय जाना होगा जहां से आपको अपने ग्राम पंचायत के पात्र महिलाओं की सूची प्राप्त होगी।
इसके अलावा आप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर भी मईयां सम्मान योजना के अप्रूवल महिलाओं की सूची को प्राप्त कर सकते हैं। वही ऑनलाइन तरीके से लिस्ट को चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा जहां आपको लॉगिन करना है।
लॉगिन करके आपको अपना आवेदन का स्टेटस चेक करना है, जहां आपको पता चलेगा कि आपका वेरिफिकेशन पूरा हुआ है या नहीं। यदि आपका वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है तो आपके खाते में 7500 रूपये की राशि 15 मार्च से पहले जमा हो जाएगी।
आज इन 14 जिलों की महिलाओं को मिलेगा 7500 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस
लिस्ट में नाम नहीं होने पर क्या करें?
अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में संपर्क करना है। वहां आपको आधार कार्ड और राशन कार्ड की कॉपी साथ में लेकर जाना है। जाने के बाद वहां आपको अपना भौतिक सत्यापन पूरा करवा लेना है।
भौतिक सत्यापन पूरा हो जाने के बाद आप इस योजना का लाभ पाने के लिए योग्य हो जाएंगी। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है आपका बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होना, क्योंकि सरकार मईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि को अब डीबीटी प्रणाली के माध्यम से महिलाओं की खाते में जमा कर रही है।
निष्कर्ष
मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता दी जाती है। सरकार ने होली के पहले सभी पात्र महिलाओं के खातों में तीन महीने की राशि यानी 7500 रुपये जमा करने की घोषणा की है।
अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो जल्द से जल्द लिस्ट में अपना नाम चेक करें। चेक करने के अलावा आप अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक करें ताकि आपके खाते में बिना किसी समस्या के 7500 रुपये आ सके। उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताया गया जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा, इसी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमारे साथ व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से जुड़े रहे, धन्यवाद।