Maiya Samman Yojana May June Kist: झारखंड सरकार की ओर से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई मंईया सम्मान योजना इस समय चर्चा में बनी हुई है। योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब तक महिलाओं को 8 किस्तों का पैसा मिल चुका है और अप्रैल महीने की किस्त का पैसा भी हाल ही में खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है।
इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जो लाभुक महिलाओं के चेहरे पर और भी मुस्कान ला देगी। सरकार ने घोषणा की है कि Maiya Samman Yojana May June Kist के रूप में दोनों किस्तें एक साथ दी जाएंगी। यानी कि महिलाओं के खातों में अब सीधे ₹5000 ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके अलावा जिनको अभी तक अप्रैल की राशि नहीं मिली है उन्हें ₹7500 दिए जाएंगे।
यह फैसला खास तौर पर उन महिलाओं के लिए राहत लेकर आया है जिनका पिछला कोई पेमेंट होल्ड में चला गया था या जिनके डाटा में पहले गड़बड़ी थी। अब एक साथ दो महीनों की किस्त मिलने से वे अपनी घरेलू ज़रूरतों को और बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगी। इस लेख में हम आपको Maiya Samman Yojana May June Kist से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे तो आप लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के अंतर्गत हर पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। अब तक महिलाओं को 8 किस्तों का लाभ मिल चुका है।
मार्च तक की किस्तें पहले ही जमा हो चुकी थीं और अप्रैल महीने की किस्त भी जून के पहले हफ्ते तक ट्रांसफर कर दी गई है। इसके साथ ही अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 10वीं और 11वीं किस्त यानी कि मई और जून की राशि ₹5000 एक साथ देने की घोषणा कर दी है। इससे महिलाओं को एकमुश्त अच्छी-खासी आर्थिक सहायता मिलेगी जिससे वे अपनी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगी।
10वीं 11वीं किस्त के 5000 रूपये इन महिलाओं को मिलेंगे, ऐसे चेक करें लिस्ट
Maiya Samman Yojana May June Kist
राज्य सरकार के हालिया अपडेट के अनुसार, Maiya Samman Yojana May June Kist का भुगतान जल्द ही किया जाने वाला है। इस बार महिलाओं को मई और जून दोनों महीनों की किस्तें एक साथ मिलेंगी यानी कि कुल ₹5000 उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि उन लाभुकों को कोई परेशानी न हो जिनके पिछली बार पेमेंट में कोई रुकावट आई थी या डाटा से संबंधित समस्या थी।
राज्य के लगभग सभी जिलों में लाभुकों की लिस्ट को अपडेट कर दिया गया है और जल्द ही अंतिम सूची जारी की जाएगी जिसके आधार पर ₹5000 की किस्त ट्रांसफर की जाएगी। वहीं जिन महिलाओं को अभी तक अप्रैल महीने की राशि ₹2500 नहीं मिली है उन्हें 3 महीने की राशि ₹7500 एक साथ दी जाएगी।
इस दिन से खाते में भेजे जायेंगे 5000 रूपये
झारखंड राज्य सरकार की ओर से जारी नवीनतम जानकारी के मुताबिक Maiya Samman Yojana May June Kist का आवंटन सभी जिलों को 20 जून तक कर दिया जाएगा। इसके बाद जिले के अधिकारी लाभुकों के बैंक खातों में किस्त ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि मई और जून की दोनों किस्तें जून के अंतिम सप्ताह तक यानी कि 25 से 30 जून के बीच लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेज दी जाएंगी।
महिलाओं को इस बारे में SMS के जरिए भी सूचना दी जाएगी। अगर SMS न मिले तो लाभुक स्वयं भी अपने बैंक खाते का स्टेटस चेक कर सकती हैं। साथ ही महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट से भी अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर जान सकती है कि उनको पैसे मिले हैं या नहीं।
अगर नहीं मिला 2500 रुपये तो आज ही जमा करें ये दस्तावेज, 24 घंटे में मिलेगी राशि
इन महिलाओ को मिलेंगे 7500 रूपये
राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जिन महिलाओं को किसी कारण से पहले की कोई किस्त नहीं मिली थी और जिनका नाम अब तक होल्ड में था, उन्हें भी अब अप्रैल, मई और जून की राशि मिलाकर कुल 7500 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए डाटा को फिर से वेरीफाई कर लिया गया है और जिनके डाक्यूमेंट्स सही पाए गए हैं उन्हें यह पूरा पेमेंट मिलने वाला है।
यानी अगर आपका नाम नई अपडेटेड लिस्ट में शामिल है और पिछली बार आपका पेमेंट होल्ड में था तो इस बार आपके खाते में 7500 रुपये एक साथ जमा होंगे। इस तरह मंईया सम्मान योजना के तहत अधिकतम लाभ महिलाओं तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
Maiya Samman Yojana May June Kist के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना से मई और जून महीने की किस्त की राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करती है –
- महिला लाभार्थी को झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से ऊपर ओर 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- महिला का नाम परिवार के राशन कार्ड में शामिल होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
- महिला के परिवार की मासिक आय 3 लाख रुपए कम होनी चाहिए।
- जिन महिलाओं का पिछला डाटा मिसमैच क्लियर कर दिया गया है और जिनका नाम नई सूची में है, वे इस किस्त के लिए पात्र हैं।