Maiya Samman Yojana Latest Good News: अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिला हैं और पिछले कुछ महीनों से ₹7500 या ₹5000 की राशि का इंतजार कर रही थीं, तो आपके लिए बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने इस योजना से जुड़ी महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। सरकार ने घोषणा की है कि जिन लाभार्थी महिलाओं के दस्तावेजों में पहले कोई गड़बड़ी पाई गई थी,
लेकिन बाद में वे सभी जरूरी दस्तावेज सही ढंग से जमा कर चुकी हैं, उन्हें अब जनवरी से मार्च महीने तक की रुकी हुई राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस फैसले से राज्य की लाखों महिलाएं जो अब तक मायूस थीं, उन्हें अब राहत मिलने जा रही है। इस लेख में हम जानेंगे कि किन महिलाओं को यह लाभ मिलेगा, और इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनानी होगी और कैसे यह पैसा खाते में आएगा तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana Latest Good News Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Latest Good News |
योजना | Maiya Samman Yojana |
किस्त की अवधि | जनवरी से मार्च |
लाभ की राशि | ₹7500 (3 किस्तों की) |
लाभ किसे मिलेगा | सत्यापन पूर्ण कर चुकी पात्र महिलाएं |
जरूरी प्रक्रिया | आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, दस्तावेज सत्यापन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत झारखंड सरकार पात्र महिलाओं को ₹2500 की सहायता राशि हर महीने देती है। ये राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य यह है कि महिलाएं अपने घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें। इस योजना में खासकर उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं और जिनकी मासिक आय सीमित है। इस योजना के तहत अब तक लाखों महिलाएं लाभ प्राप्त कर चुकी हैं और आने वाले समय में और भी महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जा रहा है।
बड़ी खबर ! इस तारीख तक मिल सकता ₹5000 का लाभ
मार्च तक के बकाया 7500 रुपये की किस्त मिलनी शुरू
राज्य सरकार की तरफ से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि Maiya Samman Yojana के तहत उन सभी महिलाओं को जनवरी से मार्च तक की बकाया राशि दी जाएगी, जिनके दस्तावेज पहले गलत पाए गए थे लेकिन अब सही दस्तावेजों के साथ उनका सत्यापन पूरा हो चुका है। ऐसी महिलाओं की संख्या दो लाख से अधिक बताई जा रही है। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत मार्च तक की राशि अब उन्हें ट्रांसफर की जा रही है।
इससे पहले दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण इन महिलाओं को भुगतान नहीं मिल पाया था। लेकिन अब जैसे-जैसे इनका आधार सीडिंग, ई-केवाईसी और फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा हो रहा है, सरकार तुरंत राशि ट्रांसफर कर रही है। इसका मतलब यह है कि अगर आपने सही समय पर सारे जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं, तो मार्च की बकाया किस्त जल्द ही आपके खाते में पहुंच जाएगी।
आधार सीडिंग और ई-केवाईसी के लिए जिला स्तर पर चल रहे कैंप
राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के तहत दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए जिले-जिले में विशेष कैंपों का आयोजन शुरू किया है। इन कैंपों में महिलाओं को अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाने, ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने और दस्तावेज जमा कराने की सुविधा दी जा रही है। कई महिलाओं को यह जानकारी नहीं होती कि उनका आधार बैंक से लिंक है या नहीं।
ऐसे में जब तक उनका खाता आधार से नहीं जुड़ता है, योजना की राशि उनके खाते में नहीं भेजी जाएगी। ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिलाओं को 24 से 48 घंटे के अंदर राशि मिलने लगती है। इसलिए अगर आपने अभी तक यह काम नहीं किया है तो नजदीकी कैंप में जाकर तुरंत प्रक्रिया पूरी करवाएं।
इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 5000 रूपये, नया लिस्ट जारी
सत्यापन पूरा होने पर अगले 24 घंटे में खाते में आएगा पैसा
सबसे जरूरी बात ये है कि सरकार ने साफ कर दिया है कि Maiya Samman Yojana की राशि सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिनका भौतिक सत्यापन (Physical Verification) पूरा हो चुका हो। इसके लिए राज्य के विभिन्न पंचायतों और वार्ड स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत सेवक मिलकर लाभुकों का सत्यापन कर रहे हैं।
अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करके फॉर्म भरवाएं और दस्तावेज जमा करें। सत्यापन पूरा होते ही सरकार 24 घंटे के अंदर राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर देगी। इससे पहले जिन महिलाओं ने यह प्रक्रिया पूरी की थी, उन्हें राशि का लाभ मिलना शुरू हो चुका है।