Maiya Samman Yojana Closed: अगर आप झारखंड की उन लाखों महिलाओं में से हैं जो मंईयां सम्मान योजना का फायदा उठा रही हैं तो पिछले कुछ दिनों से आपके मन में एक ही सवाल घूम रहा होगा आखिर हमारी किस्त कब आएगी हर महीने 2500 रुपये की जो मदद आपके खाते में आती थी वो जनवरी और फरवरी 2025 में अब तक नहीं पहुंची है।
सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही हैं कि क्या ये योजना बंद हो गई है क्या सरकार ने इसे खत्म करने का फैसला कर लिया इन सवालों ने लाभार्थियों के बीच हलचल मचा दी है। ये योजना झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ा सहारा बनी थी। चाहे बच्चों की पढ़ाई हो या घर का खर्च चलाना ये पैसा कई परिवारों की जरूरतें पूरी कर रहा था।
लेकिन दो महीने से किस्त न आने की वजह से लोग परेशान हैं। कुछ का कहना है कि तकनीकी दिक्कतें हैं तो कुछ इसे सरकार की लापरवाही बता रहे हैं। लेकिन आखिर सच क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है ये जानना हर उस महिला के लिए जरूरी है जो इस योजना से जुड़ी है।
तो दोस्तों अगर आप भी ये समझना चाहते हैं कि मंईयां सम्मान योजना का भविष्य क्या है और आपकी बकाया किस्त कब तक आएगी तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। हम आपको सारी बातें विस्तार से बताएंगे ताकि आपको हर अपडेट की सही जानकारी मिल सके और आप समय रहते जरूरी जानकारी पा सकें।
Maiya Samman Yojana Closed Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana Closed News |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
शुरूआत | अगस्त 2023 |
मासिक राशि | 2500 रुपये |
लाभार्थी | झारखंड की 58 लाख से ज्यादा महिलाएं |
अटकी किस्तें | जनवरी और फरवरी 2025 की किस्तें |
सरकार | हेमंत सोरेन सरकार |
आधार लिंक डेडलाइन | 31 मार्च 2025 |
आधिकारिक वेबसाईट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Closed 2025
दोस्तों झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के लिए एक बड़ी उम्मीद लेकर आई थी लेकिन पिछले दो महीनों से इसकी किस्तें अटक गई हैं। जनवरी और फरवरी 2025 की राशि अब तक लाभार्थियों के खातों में नहीं पहुंची है। इससे महिलाएं परेशान हैं और ये सवाल उठा रही हैं कि क्या योजना में कोई बड़ी दिक्कत आ गई है।
हाल ही में सरकार की ओर से एक बड़ा अपडेट आया है जिसने थोड़ी राहत दी है। मंत्रियों ने साफ किया है कि योजना बंद नहीं हुई है बल्कि कुछ तकनीकी और सत्यापन की समस्याओं की वजह से देरी हुई है। अब सरकार ने वादा किया है कि बकाया राशि जल्द ही ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए आपको ये जानना चाहिए कि ये देरी क्यों हुई और इसका हल क्या निकाला जा रहा है।
मईया सम्मान योजना की आज नई लिस्ट हुई जारी, अब सिर्फ इनको मिलेंगे 2500 रूपये
58 लाख से ज्यादा महिलाओं को किस्त का इंतजार
झारखंड में मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी 58 लाख से ज्यादा महिलाएं अपनी छठी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। हर महीने की तरह इस बार भी उनके खाते में 2500 रुपये आने थे लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं पहुंचे। कई महिलाओं ने अपने बैंक मे जाकर पासबुक चेक कराई तो कुछ ने ऑनलाइन स्टेटस देखने की कोशिश की पर इसका कोई फाइदा नहीं हुआ।
लेकिन अच्छी खबर ये है कि सरकार ने अब इस पर ध्यान दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार जनवरी और फरवरी की बकाया राशि यानी कुल 5,000 रुपये एक साथ महिलाओं के खातों में भेजे जाएंगे। सरकार का कहना है कि फरवरी के अंत तक या मार्च की शुरुआत में ये पैसा ट्रांसफर हो सकता है।
18 लाख से अधिक लाभार्थियों का आधार लिंक नहीं
अब बात करते हैं पैसे आने मे देरी हो रहे उस बड़ी वजह की। पता चला है कि करीब 18 लाख महिलाओं के बैंक खाते अभी तक आधार से लिंक नहीं हुए हैं। ये एक बड़ी तकनीकी दिक्कत बन गई है क्योंकि डीबीटी के जरिए पैसा ट्रांसफर करने के लिए आधार लिंकिंग जरूरी है। जिन महिलाओं ने ये काम नहीं करवाया उनकी किस्तें अटक गई हैं।
इस समस्या को हल करने के लिए महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों में सत्यापन का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर लाभार्थी का आधार लिंकिंग जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फरवरी के अंत तक ये प्रक्रिया पूरी हो सकती है और बकाया राशि आपके खाते में आ जाएगी।
आज 60 हजार महिलाओं का नाम काटा गया, यहां जानें कहीं आपका नाम तो नहीं
आधार लिंकिंग की डेट बढ़ी
सरकार ने पहले आधार लिंकिंग के लिए दिसंबर 2024 तक की डेडलाइन दी थी लेकिन लाखों महिलाएं इस दिए गए समय सीमा में ये काम नहीं कर पाईं। अब खबर है कि इस डेडलाइन को बढ़ाकर 31 मार्च 2025 करने की तैयारी चल रही है। विभाग इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट के सामने रखेगा और मंजूरी मिलते ही नई तारीख लागू हो जाएगी।
इसके साथ ही सरकार ने ये भी भरोसा दिया है कि जिनका आधार लिंक हो चुका है उनकी बकाया किस्तें जल्द ट्रांसफर कर दी जाएंगी। तो अगर आपने पहले ही ये काम कर लिया है तो बस थोड़ा इंतजार करें। और जिन्होंने नहीं किया उनको जल्द से जल्द मार्च तक आधार लिंकिंग करा लेना चाहिए।
क्या योजना बंद हो जाएगी, जानिए मंत्री ने क्या कहा
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अफवाहें जोरों पर थीं कि मंईयां सम्मान योजना को सरकार बंद करने जा रही है। इन खबरों ने लाभार्थियों को डरा दिया था। लेकिन झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा ने इन सारी अफवाहों पर रोक लगा दिया। उन्होंने साफ कहा कि ये योजना हमारी सरकार की प्राथमिकता है और इसे किसी भी हाल में बंद नहीं किया जाएगा। हेमंत सोरेन सरकार इसे आगे भी जारी रखेगी।
मंत्री ने ये भी बताया कि इस योजना ने लाखों महिलाओं फायदा मिला है। बच्चों की स्कूल फीस से लेकर घर के छोटे मोटे खर्च तक ये 2500 रुपये हर महीने एक बड़ा सपोर्ट बन गए हैं। तो दोस्तों अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार की तरफ से ये बिल्कुल क्लियर है योजना को और बेहतर बनाना और हर पात्र महिला तक इसका फायदा पहुंचाना है।