Maiya Samman Yojana April Payment Update: इस जिले की महिलाओं को मिली अप्रैल की ₹2500 राशि, जानिए किन्हें नहीं मिला लाभ

Maiya Samman Yojana April Payment Update: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इस योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की आर्थिक सहायता भेजी जाती है, ताकि वे घर और परिवार की आर्थिक ज़रूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें।

हालांकि मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी की शिकायतों और आधार सीडिंग से जुड़ी तकनीकी खामियों की वजह से कई जिलों में कुछ लाभार्थियों की राशि रोक दी गई थी। अब पूर्वी सिंहभूम जिले से एक राहतभरी खबर सामने आई है। इस जिले की 20,000 महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल महीने की राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिन महिलाओं ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवा दिया था, उन्हें ही यह लाभ मिला है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिन 77 हजार महिलाओं की किस्तें पहले होल्ड कर दी गई थीं, उनमें से 20 हजार लाभार्थियों की जांच पूरी हो चुकी है और उन्हें अप्रैल की ₹2500 की राशि भेज दी गई है। आइए विस्तार से जानते हैं इस अपडेट की पूरी जानकारी तो लेख में आखिर तक बने रहे।

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने निश्चित वित्तीय सहायता प्रदान करना है। शुरुआत में मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 दिए जाते थे, लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 प्रतिमाह कर दिया गया है।

यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जिनके पास कोई नियमित आय का साधन नहीं है। मंईयां सम्मान योजना का सीधा उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है। अब तक लाखों महिलाएं इससे लाभान्वित हो चुकी हैं और इसके माध्यम से वे अपने परिवार के खर्चों में योगदान दे रही हैं।

हाल ही में मंईयां सम्मान योजना में 9वीं किस्त जारी की गई है, जिससे यह साफ होता है कि योजना का दायरा लगातार बढ़ रहा है और सरकार इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है।

इस जिले की महिलाओं के खाते में आई अप्रैल महीने की राशि

पूर्वी सिंहभूम जिले की 20,000 महिलाओं के लिए अप्रैल का महीना खुशखबरी लेकर आया है। Maiya Samman Yojana April Payment के तहत इन महिलाओं को अप्रैल माह की ₹2500 राशि भेज दी गई है। यह वही महिलाएं हैं जिन्होंने अपने बैंक खाते को आधार से सफलतापूर्वक लिंक करवा लिया था और जिनका दस्तावेज जांच के बाद सही पाया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ उन्हीं लाभार्थियों को भुगतान किया गया है जिनके आवेदन स्वीकृत थे और जिनके खाते आधार सीडिंग के माध्यम से सत्यापित हो चुके हैं। इस प्रक्रिया के तहत सरकार ने कुल ₹5 करोड़ की राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में भेजी है। जबकि अन्य लाभार्थियों की राशि अभी भी होल्ड पर है, क्योंकि उनके दस्तावेज या तो अधूरे हैं या फिर आधार लिंकिंग अभी नहीं हुई है। ऐसे में अब यह और भी जरूरी हो गया है कि महिलाएं अपने दस्तावेज जल्द से जल्द दुरुस्त करवाएं।

 वंचित महिलाओं को अगले 24 घंटे में मिलेंगे ₹2500, नई अपडेट यहां देखें !

प्रखंडवार मंईयां योजना की राशि होल्ड हाेने वाले लाभुक

प्रखंड/अंचललाभुकों की संख्या
बहरागोड़ा7788
गुड़ाबांदा2260
बोड़ाम2614
धालभूमगढ़3043
घाटशिला4854
चाकुलिया अंचल674
डुमरिया1993
मुसाबनी2509
पटमदा3393
चाकुलिया4217
मानगो अंचल7517
पोटका9174
गोलमुरी सह जुगसलाई12368
जमशेदपुर अंचल14662
कुल77066

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना से उन महिलाओं को राशि दी जा रही है जो निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरा करती है –

  • आवेदिका महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आय स्थिति निम्न या मध्यम वर्ग की होनी चाहिए तभी लाभ मिलेगा।
  • मंईयां सम्मान योजना का लाभ के लिए महिला का उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है तभी लाभ मिलेगा।
  • आवेदिका का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए वरना भुगतान नहीं मिलेगा।

निष्कर्ष

Maiya Samman Yojana April Payment अपडेट से यह साफ हो गया है कि सरकार योजना को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जिन महिलाओं ने नियमों का पालन किया है, उन्हें लाभ भी मिल रहा है। वहीं जिनके दस्तावेजों में गड़बड़ी है या आधार सीडिंग नहीं हुई है, उन्हें फिलहाल इंतजार करना होगा।

अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना से जुड़े हैं और अब तक कोई किस्त नहीं मिली है, तो अपने दस्तावेज तुरंत जांचें और आधार लिंकिंग पूरा करें। आने वाले महीनों में सरकार बाकी होल्ड लाभार्थियों के लिए भी भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon