Maiya Samman Yojana New Payment List Out: 38 लाख महिलाओं की नई पेमेंट लिस्ट हुई जारी, यहां से चेक करें अपना नाम

Maiya Samman Yojana New Payment List Out: झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए मंईया सम्मान योजना के तहत नई पेमेंट लिस्ट जारी कर दी है। इस योजना के तहत राज्य की करीब 38 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में ₹7500 की राशि दी जा रही है। सरकार ने इस राशि को DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज रही है।

अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और जानना चाहती हैं कि आपका नाम मंईया सम्मान योजना की लिस्ट में शामिल है या नहीं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। मंईया सम्मान योजना की छठी सातवीं की आठवीं किस्त की राशि मार्च के पहले सप्ताह से भेजना शुरू कर दिया है और अब तक यह पैसा लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिन महिलाओं का नाम मंईया सम्मान योजना की नई लिस्ट में शामिल है, उनके खाते में पैसा 15 मार्च तक पहुंच जाएगा। अगर आपको मंईया सम्मान योजना से अभी तक ₹7500 की राशि प्राप्त नहीं हुई है तो आपको इस योजना की लिस्ट को जरुर चेक करना चाहिए जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में ₹7500 की राशि जमा होगी या नहीं।

Maiya Samman Yojana New Payment List Out Overview

पोस्ट का नामMaiya Samman Yojana New Payment List Out
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
शुरू किसने किया झारखंड सरकार ने
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
लाभ7500 रुपये (तीन किस्तों का भुगतान)
राशि ट्रांसफर की तारीख8 मार्च 2025 से
किस्त की संख्याछठी, सातवीं और आठवीं किस्त
कुल लाभार्थी38 लाख से अधिक महिलाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत राज्य की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जाते हैं। सरकार ने अब जनवरी, फरवरी और मार्च की तीन किस्तों को मिलाकर एक साथ ₹7500 की राशि महिलाओं के खातों में भेजने का निर्णय लिया है।

मंईया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक स्तर को सुधारना है। सरकार चाहती है कि महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा या अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए करें। मंईया सम्मान योजना से महिलाओं के खाते में 7500 की राशि जमा होना शुरू हो चुका है और 15 मार्च तक सभी महिलाओं के खाते में या राशि जमा हो जाएगी।

आज इन 14 जिलों की महिलाओं को मिलेगा 7500 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

मंईया सम्मान योजना से कितनी महिलाओं को लाभ मिलेगा?

मंईया सम्मान योजना के तहत कुल 67 लाख महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन जांच के बाद सिर्फ 38 लाख महिलाओं को योजना के लिए पात्र पाया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा नहीं हुआ है या जो पहले से ही किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें इस योजना से बाहर कर दिया जाएगा। इस वजह से करीब 21 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

कुल आवेदन67 लाख
स्वीकृत लाभार्थी38 लाख
अस्वीकृत आवेदन21 लाख
हर लाभार्थी को दी जाने वाली राशि₹7500
भुगतान की तिथि08 मार्च 2025 से मिलना शुरू

किन जिलों को पहले पैसा मिला और कब तक मिलेगा?

झारखंड के 24 जिलों में सरकार ने 8 मार्च से पेमेंट भेजना शुरू कर दिया है। पहले चरण में सरकार ने 10 जिलों की महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर किया है। अब दूसरे चरण में 12 मार्च को बाकी 14 जिलों की महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं।

पहले चरण में पेमेंट पाने वाले जिलों के नाम –

  1. बोकारो
  2. चतरा
  3. धनबाद
  4. गढ़वा
  5. हजारीबाग
  6. कोडरमा
  7. पलामू
  8. रामगढ़
  9. पश्चिम सिंहभूम
  10. पूर्व सिंहभूम

दूसरे चरण में पेमेंट पाने वाले जिलों के नाम

  1. देवघर
  2. दुमका
  3. गिरिडीह
  4. खूंटी
  5. लातेहार
  6. लोहरदगा
  7. पाकुड़
  8. साहेबगंज
  9. सरायकेला
  10. सिमडेगा
  11. जामताड़ा
  12. गोड्डा
  13. चाईबासा
  14. रांची

जिन महिलाओं का नाम इस लिस्ट में शामिल है, उनके खाते में 15 मार्च तक पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

इन जिलों की लाखों महिलाओं के खातों में आएंगे 7500 रुपये, देखें पूरी लिस्ट

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा –

  • लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए तभी ₹7500 की राशि प्राप्त होगी।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच मे होना चाहिए तभी महिला इस योजना के लिए योग्य है।
  • महिला के पास बीपीएल राशन कार्ड होना जरूरी है।
  • लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Maiya Samman Yojana New Payment List Out कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम इस नई पेमेंट लिस्ट में है या नहीं, तो बता दे कि इस लिस्ट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दो तरीके से चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन तरीके से चेक करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा।

वहीं ऑफलाइन तरीके से चेक करने के लिए आपको ग्राम पंचायत कार्यालय या फिर ब्लॉक कार्यालय जहां जाना होगा, जहां से आपको अपने ग्राम पंचायत की पात्र महिलाओं की सूची प्राप्त होगी। मंईया सम्मान योजना की ₹7500 की नई पेमेंट लिस्ट चेक करने की दोनों ही प्रक्रिया हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई है।

ऑनलाइन तरीके से लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया

  • मंईया सम्मान योजना की नई पेमेंट लिस्ट को ऑनलाइन तरीके से चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद आपको मुख्य पेज पर मंईया सम्मान योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा यहां आपको सबसे पहले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • पोर्टल में लोगिन करने के बाद पेमेंट लिस्ट पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको पूछे जाने वाले आवश्यक जानकारी का चयन करना है फिर आपके सामने आपके ग्राम पंचायत की सूची खुलेगी जहां आप अपना नाम देख सकते हैं।

7500 रुपये की किस्त नहीं मिली तो तुरंत करें यह काम, 24 घंटे में मिलेगी राशि

ऑफलाइन तरीके से लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया

यदि आप ऑनलाइन तरीके से लिस्ट चेक करने में असमर्थ है तो आप ऑफलाइन तरीके से भी लिस्ट को चेक कर सकती हैं जिसके लिए सबसे पहले तो आपको अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय जाना होगा, जहां जाने के बाद सबसे पहले आपको संबंधित अधिकारी से संपर्क करना है। इसके बाद वहां आपको ₹7500 की नई पेमेंट लिस्ट प्राप्त होगी जहां आप अपना नाम देख सकते हैं। यदि आपका नाम ₹7500 की नहीं पेमेंट लिस्ट में नाम होता है तो 15 मार्च तक आपके खाते में यह राशि जमा हो जाएगी।

निष्कर्ष

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ₹7500 की राशि दी जा रही है। नई पेमेंट लिस्ट में जिन महिलाओं का नाम है, उनके खाते में यह राशि 15 मार्च तक आ जाएगी। अगर आपका नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है तो आप अपने दस्तावेज और पात्रता की जांच कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। अगर आप इसी प्रकार की जानकारी और अधिक प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ जुड़े रहे हैं, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon