Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment District List: झारखंड सरकार की “मईयां सम्मान योजना” आज के समय में राज्य की महिलाओं के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा बन चुकी है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए शुरू की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके परिवार की मासिक आमदनी कम है।
मईयां सम्मान योजना के अभी तक 8 किस्त की राशि लाभुक महिलाओं को मिल चुकी है और अब अप्रैल महीने की 9वीं किस्त का भुगतान शुरू हो गया है। ये भुगतान मई-जून महीने में महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है। यानी मई-जून में जो राशि दी जा रही है, वह अप्रैल महीने की है। योजना के 9वीं किस्त की राशि राज्य के लगभग सभी जिलों में वितरण किया जा रहा है।
वर्तमान समय में रांची जिले की लाभार्थी महिलाओं के लिए महिला Maiya Samman Yojana से जुड़ी बड़ी खबर आई है जिसकी जानकारी हमने बताया है। बता दे कि जिले की कितनी महिलाओं को राशि दी गई है और जिन महिलाओं को यह राशि नहीं मिली है उन्हें क्या करना चाहिए? साथ हो पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करना है? इसकी भी जानकारी हमने आगे पोस्ट में बताई है? तो आप लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही एक आर्थिक सहायता योजना है जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इस योजना के अंतर्गत हर पात्र महिला को प्रति माह 2500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। ये राशि DBT यानी Direct Benefit Transfer के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। साथ ही, वे इस पैसे का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई, घर के खर्च, दवा-इलाज या छोटे व्यवसाय के लिए कर सकती हैं। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है और अब तक 8 किस्त की राशि जारी हो चुकी है और 9वी किस्त भी मिलना शुरू हो गया है।
सिर्फ इन महिलाओं को मिल रहा मंईयां सम्मान योजना से 2500 रुपये
Maiya Samman Yojana 9th Kist Release
मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक लाभुक महिलाओं को 8 किस्तों की राशि मिल चुकी है यानी मार्च महीने तक की राशि उनके खातों में भेज दी गई थी। अब अप्रैल महीने की 9वीं किस्त का भुगतान मई महीने में शुरू हो चुका है। जिन महिलाओं ने आधार सीडिंग करवा रखी है और जिनका भौतिक सत्यापन हो चुका है, उनके खातों में 2500 रुपये की यह सम्मान राशि जमा कर दी गई है। जैसे ही राशि ट्रांसफर होती है, मोबाइल पर SMS के माध्यम से सूचना भी दी जाती है।
जिले की 3.40 लाख लाभुक महिलाओं को मिले 2500 रूपये
रांची जिले में Maiya Samman Yojana के अंतर्गत कुल 3 लाख 40 हजार 63 महिलाओं के खातों में अप्रैल महीने की सम्मान राशि जमा की गई है। इस वितरण के लिए कुल 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 रुपये खर्च किए गए हैं। यह भुगतान आधार बेस्ड DBT माध्यम से किया गया है।
जिले के सभी प्रखंडों व नगर निगम क्षेत्र की महिलाओं को यह राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। कुछ महिलाओं को अभी यह राशि नहीं मिली है क्योंकि उनका भौतिक सत्यापन बाकी है या आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा बार-बार अपील की जा रही है कि महिलाएं अपने खाते में आधार लिंक जरूर कराएं ताकि अगली किस्त का लाभ समय पर मिल सके।
Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment District List
रांची जिले की किस क्षेत्र की कितनी महिलाओं को मईयां सम्मान योजना के 9वी किस्त की राशि प्राप्त हुई है, आप नीचे टेबल में देख सकते हैं –
प्रखंड/क्षेत्र | लाभार्थी संख्या |
अनगड़ा | 14022 |
बेड़ो | 16874 |
बुण्डू | 7385 |
बुढ़मू | 14812 |
चान्हो | 16525 |
ईटकी | 8554 |
कांके | 28432 |
खलारी | 7631 |
लापुंग | 8770 |
माण्डर | 19941 |
नगड़ी | 15140 |
नामकुम | 14436 |
ओरमांझी | 16560 |
राहे | 8154 |
रातू | 15002 |
सिल्ली | 17745 |
सोनाहातू | 11236 |
तमाड़ | 15387 |
अरगोड़ा (नगर निगम) | 13575 |
बड़गार्ड (नगर निगम) | 10030 |
हेहल (नगर निगम) | 16376 |
सदर (नगर निगम) | 25634 |
कांके (नगर निगम) | 997 |
नगड़ी (नगर निगम) | 6689 |
नामकुम (नगर निगम) | 7086 |
बुण्डू नगर पंचायत | 3070 |
Maiya Samman Yojana 9th Kist के लिए पात्रता
मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को लाभ दी जा रही है जो निम्नलिखित पात्रता को पूरी करती है –
- महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
- महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार नंबर से लिंक होना अनिवार्य है साथ ही खाते में DBT चालू होना चाहिए।
- केवल सिंगल नाम वाला बैंक खाता मान्य होगा, जॉइंट खाता होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
13 जिलों की महिलाओं को मिला 2500 रुपये, बाकी को भी जल्द मिलेगा
Maiya Samman Yojana 9th Kist Payment Check कैसे करें?
मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 9वीं किस्त की राशि आपको मिली या नहीं? आप पेमेंट स्टेटस चेक कर जान सकते हैं। यदि आपको राशि प्राप्त हुई है तो आपके मोबाइल पर SMS जरूर आया होगा। SMS नहीं आया तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर पेमेंट स्टेटस चेक करें –
- सबसे पहले आपको Maiya Samman Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होमपेज पर “पेमेंट स्टेटस चेक करें” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब अपना आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर वेरीफाई करना है।
- वेरीफिकेशन के बाद स्क्रीन पर पेमेंट की पूरी डिटेल और आवेदन की स्थिति दिख जाएगी।
- अगर आपको राशि मिली है तो तारीख सहित उसकी पुष्टि भी यहां मिल जाएगी।
2500 रूपये नहीं मिला तो करें ये काम
अगर आपने Maiya Samman Yojana के लिए आवेदन किया है और अभी तक आपके खाते में अप्रैल महीने की 2500 रुपये की किस्त नहीं आई है, तो सबसे पहले चेक करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं। अगर लिंक नहीं है तो नजदीकी बैंक जाकर आधार सीडिंग कराएं।
दूसरा, अगर भौतिक सत्यापन बाकी है, तो आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन फॉर्म लें और जल्द से जल्द उसे जमा करें। उसके बाद आपका नाम सूची में जुड़ जाएगा और आने वाले समय में आपको राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।