Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Release: झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए मंईया सम्मान योजना के तहत अब एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य की जो भी महिलाएं 9वीं और 10वीं किस्त का इंतजार कर रही थीं, उनको बता दे कि आज 1 मई 2025 से भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार सरकार ने 2 चरणों की महिलाओं को अलग-अलग राशि भेजने का फैसला लिया है।
जिन महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च की राशि नहीं मिली थी, उन्हें अब एक साथ 12500 रुपये मिलेंगे। वहीं, जो महिलाएं पहले ही 7500 रुपये की तीन किस्तें प्राप्त कर चुकी हैं, उन्हें अब 9वीं और 10वीं किस्त के रूप में 5000 रुपये की सहायता दी जा रही है। यह राशि सीधे बैंक खातों में DBT माध्यम से भेजी जा रही है और 15 मई तक सभी लाभार्थियों को भुगतान पूरा कर लिया जाएगा।
इस लेख में आप विस्तार से जानेंगे कि योजना के तहत पैसा किसे मिलेगा, किन जिलों की महिलाओं को पहले भुगतान होगा है और किस प्रकार आप अपना भुगतान स्टेटस ऑनलाइन व ऑफलाइन चेक कर सकते हैं। तो अगर आप झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Release Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Release |
योजना | मंईया सम्मान योजना |
किस्त संख्या | 9वीं और 10वीं किस्त |
किस्त की राशि | ₹2500 प्रति किस्त |
कुल राशि | ₹5000 या ₹12500 |
भुगतान प्रारंभ तिथि | 1 मई 2025 |
भुगतान की अंतिम तिथि | 15 मई 2025 |
कुल लाभार्थी | 57 लाख महिलाएं |
आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी सामाजिक सहायता योजना है, जिसके तहत राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें हर महीने निश्चित आर्थिक मदद देना है, ताकि वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को हर महीने में ₹2500 की राशि दी जाती है। यह भुगतान सीधे महिलाओं के बैंक खाते में DBT माध्यम से किया जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। योजना की शुरूआत के बाद से अब तक लाखों महिलाएं इससे लाभान्वित हो चुकी हैं और अब 9वीं और 10वीं किस्त की वितरण प्रक्रिया चालू हो चुकी है।
राज्य सरकार ने इस बार तकनीकी वेरिफिकेशन और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया को तेज कर दिया है, जिससे अधिकतम लाभार्थियों को समय पर राशि मिल सके। मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत जगह-जगह पर आधार सीडिंग के लिए कैंपे भी लगाएं जा रहे हैं ताकि महिलाओं के खाते में समय पर किस्त की राशि पहुंच सके और कोई भी महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।
Maiya Samman Yojana: बड़ी खबर ! आज ही करें यह जरूरी काम, इस दिन से आने लगेगा पैसा
9वीं और 10वीं किस्त की राशि आज से मिलना शुरू
आज 1 मई 2025 से झारखंड राज्य में मंईया सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त का भुगतान शुरू हो चुका है। सरकार ने इस बार प्रक्रिया को और सरल बनाते हुए महिलाओं के खातों में सीधे ₹5000 या ₹12500 की राशि भेजनी शुरू कर दी है। यह पहली बार है जब सरकार ने डबल इंस्टॉलमेंट का भुगतान एक साथ किया है।
उन महिलाओं को जिनका पिछला भुगतान अटका हुआ था, उन्हें एकमुश्त ₹12500 की राशि भेजी जा रही है। वहीं, नियमित लाभार्थियों को ₹5000 दिए जा रहे हैं। यह भुगतान दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में तकनीकी रूप से सक्षम जिलों की महिलाओं को पहले प्राथमिकता दी गई है।
दो चरणों में मिलेगा 9वीं और 10वीं किस्त की राशि
राज्य सरकार ने भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाने और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए इसे दो चरणों में बांटा है। पहले चरण में ऐसे जिलों को शामिल किया गया है, जहां DBT प्रोसेसिंग पहले से ही मजबूत है और लाभार्थियों का डेटा वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में बाकी जिलों की महिलाओं को राशि दी जाएगी। यह रणनीति इसलिए अपनाई गई है ताकि तकनीकी गड़बड़ी के बिना सभी लाभार्थियों तक पैसा जल्दी और सुरक्षित पहुंचाया जा सके।
इन जिलों की महिलाओं को मिल रहा पहले पैसा
राज्य सरकार द्वारा पहले चरण में जिन 10 जिलों को प्राथमिकता दी गई है, उनमें शामिल हैं जमशेदपुर, धनबाद, लोहरदगा, सिमडेगा, बोकारो, जामताड़ा, गुमला, पाकुड़, चतरा और गढ़वा। इन जिलों की महिलाओं को 1 मई से उनके बैंक खातों में पैसा मिलना शुरू हो गया है। अगर आप इन्हीं जिलों से हैं, तो बैंक पासबुक या SMS से पेमेंट स्टेटस तुरंत चेक करें।
54 लाख महिलाओं को मिलेंगे 5000 रुपये
झारखंड राज्य सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत लगभग 54 लाख महिलाओं को 5000 रुपये की दो किस्तों (9वीं और 10वीं) का भुगतान शुरू कर दिया है। इन महिलाओं को पूर्व में जनवरी से मार्च तक की तीन किस्तों की राशि ₹7500 पहले ही मिल चुकी थी। अब नई किस्त के रूप में उन्हें ₹2500 की दो किस्तें और मिल रही हैं।
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 15 मई तक सभी पात्र महिलाओं के खातों में यह भुगतान पूरा हो जाए। यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में DBT के जरिए ट्रांसफर की जा रही है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे। इस बार तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए सभी डेटा को पहले वेरिफाई कर लिया गया है जिससे भुगतान समय पर पूरा हो सके।
3 लाख महिलाओं को मिलेंगे 12500 रुपये
मिली जानकारी के अनुसार लगभग 3 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त की राशि अभी तक नहीं मिली थी। इन महिलाओं के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है और कुछ का हाल ही में पूरी की गई है और अब उन्हें एक साथ 12500 रुपये भेजे जा रहे हैं। इसमें पिछली तीन किस्तों की राशि ₹7500 और वर्तमान 2 किस्तों ₹5000 की रकम शामिल है।
जिन महिलाओं के दस्तावेज सही पाए गए हैं और जिनका बैंक खाता NPCI से लिंक है, उन्हें पहले प्राथमिकता के आधार पर यह भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जा रहा है। राज्य सरकार की कोशिश है कि कोई भी पात्र महिला मंईया सम्मान योजना से वंचित न रह जाए।
Maiya Samman Yojana: आखिरी मौका, जल्दी करें ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगा लाभ
Maiya Samman Yojana 9th 10th Kist Payment Status चेक कैसे करें?
9वी 10वीं किस्त की राशि आपके खाते में जमा हुई है या नहीं, आप आधिकारिक वेबसाइट से भुगतान स्थिति चेक कर जान सकती हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- भुगतान स्थिति चेक के लिए सबसे पहले आप मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद मुख्य पेज पर आपको Payment Status” का विकल्प मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
- अब आपको अगले पेज में अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
- लोगिन करने के बाद यहाँ आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर मांगा जाएगा, जिसे भरकर आप अपना स्टेटस देख सकते हैं।
- यहां आप चेक कर सकती हैं आपके खाते में 9वीं और 10वीं किस्त की राशि जमा हुई है या नहीं।
ध्यान दें :- अगर आप ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस चेक नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपनी बैंक शाखा में जाकर पासबुक अपडेट करवा सकते हैं। बैंक में जाकर पूछने पर आप जान सकते हैं कि आपके खाते में मंईया सम्मान योजना की किस्त आई है या नहीं। साथ ही अगर आपने अपने मोबाइल नंबर को बैंक से लिंक कर रखा है तो DBT ट्रांजैक्शन का SMS भी आपके फोन पर आ जाएगा। इसके अलावा, ग्रामीण इलाकों में बैंक मित्रों के पास जाकर भी आप अपने अकाउंट की जानकारी ले सकते हैं। यह ऑफलाइन तरीका खासकर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पातीं हैं।