Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment List: केवल इन्हीं महिलाओं को मिलेगा 9वीं 10वीं किस्त के 5000 रूपये, लिस्ट में देखें अपना नाम

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment List: झारखंड की महिलाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Maiya Samman Yojana के तहत सरकार अब 9वीं और 10वीं किस्त की राशि जल्द ही जारी करने जा रही है। अब तक 8 किस्तें सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी हैं और अब अगले 48 घंटों में 9वीं और 10वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

इस बार खास बात यह है कि जिन महिलाओं को पिछली किस्तें नहीं मिली थीं, उन्हें भी उनकी पूरी बकाया राशि के साथ दो किस्तों का लाभ एक साथ मिलने वाला है। महिलाओं को कुल ₹5000 की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी और जिनका पिछला बकाया है उन्हें कुल ₹12500 तक मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किसे यह पैसा मिलेगा, किस तरह से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तो लेख में आखिर तक बने रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment List Overview

लेख का नामMaiya Samman Yojana 9th 10th Installment List
योजना का नाममुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना
राज्यझारखंड
लाभार्थीराज्य की 18 से 50 वर्ष की महिलाएं
किस्तें9वीं और 10वीं किस्त
भुगतान का तरीका DBT के तहत
लिस्ट चेक करने का तरीका ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक या आंगनवाड़ी केंद्र से
आधिकारिक पोर्टलmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana क्या है?

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक सहायता योजना है जो राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने परिवार के खर्चों में सहयोगी बनाना है।

मंईया सम्मान योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका पैसा डायरेक्ट लाभार्थी महिला के बैंक खाते में DBT माध्यम से भेजा जाता है जिससे किसी तरह की बिचौलिये की भूमिका नहीं होती है। अब तक इस योजना से लगभग 54 लाख महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं जिन्हें 8 किस्तों की राशि प्राप्त हो चुकी है। अब 9वी और 10वीं किस्त की लिस्ट जारी हो चुकी है, जिनका नाम सूची में है उनके खाते में ₹5000 की राशि जमा की जाएगी।

लाभार्थी महिलाओं को अब 5000 रुपये इस दिन मिलेंगे

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment List

अब बात करते हैं ताज़ा अपडेट की, तो बता दे कि अब मंईया सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्तों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अगले 48 घंटों में 9वीं और 10वीं किस्त की राशि लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस बार कई महिलाओं को एक साथ दो किस्तों का लाभ मिलने वाला है।

साथ ही जिन महिलाओं की पिछली किस्तें रुकी हुई थीं, उन्हें भी पिछली बकाया राशि एक साथ ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया DBT के माध्यम से होगी और संबंधित महिलाओं की सूची जारी कर दी गई है। अब यह देखना जरूरी है कि आपका नाम उस लिस्ट में है या नहीं। जिन महिलाओं का नाम लिस्ट में शामिल है उनके खाते में किस्त की राशि जमा होगी, ऐसे में आपको लिस्ट को जरूर से जरूर चेक करना चाहिए।

9वीं ओर 10वीं किस्त का पैसा सिर्फ इनको मिलेगा

जिन महिलाओं का नाम हाल ही में जारी की गई लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है, सिर्फ उन्हीं को 9वीं और 10वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी। यह सूची उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जिन्होंने आवेदन के समय सही जानकारी दी थी, जिनका भौतिक सत्यापन हो चुका है और जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हुए हैं।

साथ ही, जिन महिलाओं का DBT एक्टिव पूरा हो चुका है, उनके खाते में यह राशि ट्रांसफर की जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि जिन महिलाओं के दस्तावेज अधूरे हैं या सत्यापन लंबित है, उन्हें इस बार किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment List के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना के 9वीं ओर 10वीं किस्त का पैसा सिर्फ उन महिलाओं को मिलेगा जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण कर रही है –

  • सबसे पहला तो महिला लाभार्थी झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी 9वीं ओर 10वीं किस्त का पैसा मिलेगा।
  • आवेदिका महिला का बैंक खाता एक्टिव होना चाहिए और आधार से जुड़ा होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का भौतिक सत्यापन पूरा होना चाहिए, तभी लाभ मिलेगा।
  • लाभार्थी महिला का DBT एक्टिव होना चाहिए तभी लाभ मिलेगा।

आज से 9वी 10वीं किस्त की राशि मिलना शुरू, ऐसे चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana 9th Installment List – लाभार्थी सूची कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका नाम Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment List में है या नहीं, तो इसके लिए आपको अपने पंचायत कार्यालय, प्रखंड कार्यालय या नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र पर जाना होगा। यह सूची ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन उपलब्ध कराई गई है ताकि ग्रामीण महिलाएं आसानी से इसका लाभ उठा सकें।

पंचायत सचिव या स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पास यह सूची उपलब्ध होती है, जहां से आप अपना नाम चेक कर सकती हैं। नाम चेक करने के लिए आपको अपना आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन ID दिखाना हो सकता है। अगर सूची में आपका नाम है, तो आपकी किस्त राशि तय समय के अंदर आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। यदि नाम नहीं है, तो आपको फॉर्म सुधार और सत्यापन से जुड़ी प्रक्रिया दोबारा करनी पड़ सकती है।

सूची में नाम नहीं आने पर क्या करें?

अगर आपने मंईया सम्मान योजना में आवेदन किया था लेकिन आपका नाम 9th 10th Installment List में नहीं आया है, तो सबसे पहले अपने फॉर्म की स्थिति की जांच करें। यह जांचने के लिए आप पंचायत या प्रखंड कार्यालय में संपर्क करें और पूछें कि आपका सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं। अगर भौतिक सत्यापन अधूरा है या DBT एक्टिवेशन नहीं हुआ है, तो उसे जल्द पूरा करवाएं।

साथ ही, अपने बैंक खाते की आधार लिंकिंग और सक्रियता की स्थिति भी जरूर चेक करें। यदि फिर भी समस्या बनी रहती है, तो आप 1800-890-0215 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आपकी जानकारी को अपडेट करके आपका नाम अगली सूची में जोड़ा जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon