Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Date: मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे अपने जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें पात्र महिलाओं के बैंक खाते में सीधे राशि भेजी जाती है। अब मई महीने में एक बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें बताया गया है कि 51 लाख महिलाओं को दो किस्तों की राशि यानी कुल ₹5000 जल्द ही ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि मंईया सम्मान योजना की 9वीं और 10वीं किस्त के रूप में दी जाएगी।
जो महिलाएं योजना के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र हैं, उनके खातों में 5000 रूपये की यह राशि जल्द ही आने की पूरी संभावना है। वहीं जिन महिलाओं के दस्तावेज अधूरे पाए गए हैं या सत्यापन में त्रुटियां मिली हैं, उनका नाम इस बार की सूची से काट दिया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Date से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे कि कब महिलाओं को यह पैसे मिलेंगे, किसे पैसे मिलेंगे, किसका नाम कटा है तो लेख में आखिर तक बने रहे।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Date Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Date |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
किस्त की संख्या | 9वीं और 10वीं किस्त |
भुगतान राशि | ₹5000 (दो किस्त एक साथ) |
लाभार्थियों की संख्या | 51 लाख महिलाएं |
भुगतान की तारीख | 15 मई 2025 (संभावित) |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण व शहरी गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवनस्तर को सुधारना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की सहायता राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब तक 8 किस्तों में राशि का वितरण किया जा चुका है और अब 9वीं व 10वीं किस्त की बारी है।
मंईया सम्मान योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं होती है, ओर राशि सीधे DBT के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को दी जाती है। योजना से महिलाओं को घरेलू खर्च में सहारा मिलता है, साथ ही वे खुद को आत्मनिर्भर महसूस करती हैं। जो महिलाएं मंईया सम्मान योजना की पात्रता को पूरा करती हैं और सभी जरूरी दस्तावेज सही समय पर जमा की हैं, उन्हें हर महीने समय पर यह सहायता राशि मिलती है।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 5000 रुपए का लाभ, जानिए नया अपडेट
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Date
मई 2025 का महीना मंईया योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए काफी राहत भरा साबित होने है क्योंकि मिली जानकारी के अनुसार सरकार इस बार 9वीं और 10वीं किस्त की राशि एक साथ 15 मई तक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेगी। इसका मतलब है कि कुल ₹5000 की राशि लाभार्थियों के खातों में एक साथ जमा की जाएगी।
पहले हर महीने ₹2500 मिलती थी, लेकिन अब अप्रैल और मई दोनों की राशि एक साथ भेजी जा रही है। जिन महिलाओं ने योजना के तहत अपना e-KYC पूरा करवा लिया है और जिनका राशन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज पूरी तरह से सही हैं, उन्हीं को यह लाभ मिलेगा।
सिर्फ 51 लाख महिलाओं को मिलेंगे पैसे
राज्य सरकार ने Maiya Samman Yojana Rs5000 New List तैयार कर ली है जिसमें 51 लाख महिलाओं को शामिल किया गया है। ये वे महिलाएं हैं जिनका भौतिक सत्यापन सफल रहा है और सभी जरूरी दस्तावेज व डेटा सही पाए गए हैं। पहले यह संख्या 56.61 लाख थी लेकिन 5.46 लाख महिलाओं का नाम इस बार की सूची से हटा दिया गया है।
इसका मतलब है कि 5.46 लाख महिलाएं इस बार की किस्त की राशि से वंचित रहेंगी। नई सूची के अनुसार, सिर्फ उन्हीं महिलाओं को 9वीं और 10वीं किस्त का लाभ मिलेगा जो दस्तावेजी प्रक्रिया को पूरा कर चुकी हैं और जिनका e-KYC सफलतापूर्वक अपडेट हुआ है।
5.46 लाख महिलाओं का नाम कटा
इस बार राज्य सरकार ने सख्ती से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की है और इस प्रक्रिया में 5.46 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित किया गया है। इन महिलाओं के दस्तावेजों में या तो त्रुटि पाई गई है या उनका राशन कार्ड, आधार कार्ड व बैंक विवरण में मेल नहीं हो रहा था। इसके अलावा कई महिलाओं ने अब तक e-KYC नहीं करवाया है या फॉर्म में गलत जानकारी दी थी।
ऐसे सभी मामलों में उनका नाम Maiya Samman Yojana Rs5000 New List से काट दिया गया है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि यदि ये महिलाएं भविष्य में अपने दस्तावेजों को अपडेट करवा लेती हैं तो अगले किस्त से उन्हें दोबारा पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।
5.46 लाख महिलाओं का नाम हटा, इन्हें नहीं मिलेगा 5000 रूपये
मईया सम्मान योजना के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
मईया सम्मान योजना से उन ही महिलाओं को लाभ मिलेंगे जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा कर रही है –
- मईया सम्मान योजना का लाभ सिर्फ झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
- ऐसी महिला जिसका उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में है उन्हें लाभ मिलेंगे।
- लाभार्थी महिला के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है और उसमें उसका नाम स्पष्ट रूप से दर्ज होना चाहिए।
- महिला का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए और उसमें NPCI मैपिंग होनी चाहिए ताकि DBT सफल हो सके।
- जिन महिलाओं की पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक है, वे इस मईया सम्मान योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएंगी।
- मईया सम्मान योजना के तहत लाभ लेने के लिए महिला का नाम पंचायत या नगरीय निकाय द्वारा भेजे गए लिस्ट में होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana 9th 10th Installment Payment Status चेक कैसे करें?
मईया सम्मान योजना के अंतर्गत ₹5000 की राशि जैसे ही सरकार द्वारा भेजी जाएगी आपके मोबाइल पर SMS आ जाएगा। SMS नहीं आने की स्थिति में आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल करती है तो इसके जरिए भी आप किस्त की जानकारी निकाल सकती हैं। साथ ही साथ आप बैंक जाकर अपने खाते को अपडेट कर कर भी जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं।
वही अगर आप आधिकारिक वेबसाइट से स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल में लॉगिन करना होगा। पोर्टल में लोगिन करने के बाद पेमेंट स्टेटस के सेशन में आपको अपना आवेदन क्रमांक संख्या या आधार नंबर दर्ज करना है और ओटीपी वेरीफिकेशन करना है जिसके बाद पेमेंट स्टेटस की जानकारी खुल जाएगी।