Maiya Samman Yojana 7500 Payment New Update: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने घोषणा की है कि 18 लाख महिलाओं को 31 मार्च तक 7500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। यह आदेश हाल ही में जारी किया गया है और इसके तहत उन महिलाओं को यह रकम मिलेगी, जिन्होंने योजना के तहत अपना पंजीकरण करवाया है।
हालांकि, इस बार राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिना भौतिक सत्यापन और डीबीटी चालू करवाए महिलाओं के खाते में पैसे नहीं भेजे जाएंगे। तो ऐसे में यदि आप मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी है तो जल्द से जल्द आपको ये दोनों कार्य पूरे कर लेने चाहिए ताकि समय पर आपको भुगतान राशि प्राप्त हो सके।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment New Update Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 7500 Payment New Update |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना |
किसने शुरू की | झारखंड सरकार |
लाभार्थी | 18-50 वर्ष की महिलाएं |
लाभ की राशि | 7500 रुपये (तीन महीनों की राशि) |
भुगतान प्रक्रिया | डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-890-0215 |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana 7500 Payment New Update क्या है?
झारखंड सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 18 लाख महिलाओं के खातों में 7500 रुपये की राशि जमा की जाएगी। यह पैसा तीन महीनों (जनवरी, फरवरी और मार्च) की किस्तों के रूप में दिया जाएगा। इससे पहले कई लाभार्थियों को पैसे नहीं मिले थे, क्योंकि उनका डीबीटी स्टेटस अपडेट नहीं था।
यह राशि उन महिलाओं को प्राप्त होगी जिन्हें 7500 रूपये की राशि प्राप्त नहीं हुई है क्योंकि 38 लाख महिलाओं को यह पैसे मिल चुके हैं और बाकी बचे 18 लाख लाभार्थी महिलाओं के खाते में यह राशि जल्द ही जमा की जाएगी। सरकार ने अब यह सुनिश्चित किया है कि जिन महिलाओं का DBT चालू होगा और भौतिक सत्यापन पूरा होगा, उन्हीं को यह राशि मिलेगी।
18 लाख महिलाओं को मिलेगा 10,000 रुपये, दूसरी लिस्ट जारी
डीबीटी चालू और भौतिक सत्यापन क्यों जरूरी है?
झारखंड सरकार ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की राशि का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में DBT चालू होना जरूरी है। जिन महिलाओं का डीबीटी स्टेटस अपडेट नहीं है, उन्हें पैसे नहीं मिलेंगे। इसके अलावा, सरकार ने भौतिक सत्यापन (Physical Verification) को भी अनिवार्य कर दिया है,
जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि लाभार्थी सही पात्रता मानदंडों को पूरा कर रही हैं। अगर किसी महिला का डीबीटी चालू नहीं है या उसका भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है, तो उसे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए ताकि उसे 31 मार्च तक योजना का लाभ मिल सके।
मईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
मईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है –
- सबसे पहला तो लाभार्थी महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी लाभ मिलेगा।
- लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए, अन्यथा लाभ नहीं मिलेंगे।
- महिला का परिवार राशन कार्ड धारी होना चाहिए, अन्यथा लाभ नहीं मिलेगा।
- महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Maiya Samman Yojana DBT स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका डीबीटी स्टेटस अपडेट है या नहीं, तो आप इसे आप ऑनलाइन तरीके से चेक कर सकते हैं। हम आपको नीचे ऑनलाइन प्रक्रिया बता रहे हैं जिसके अंतर्गत आप अपना डीबीटी स्टेटस को चेक कर सकते हैं –
- डीबीटी चेक के लिए सबसे पहले आपको NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होमपेज पर आपको “Consumer” सेक्शन में जाना है।
- फिर वहां आपको “Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको “Aadhaar Mapped Status” विकल्प का चयन करना है।
- फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और नीचे दिए गए कोड को भरना है।
- फिर आखिर में आपको”Submit” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- OTP दर्ज करने के बाद, स्क्रीन पर आपका DBT स्टेटस दिखाई देगा।
- यदि “Enabled for DBT” लिखा है, तो आपका डीबीटी चालू है। अगर “Not Enabled for DBT” दिख रहा है, तो इसे तुरंत सक्रिय करवाएं।
आवेदन में गलती सुधारें और तुरंत पाएं 7500 रुपये, यहां जाने का तरीका
Maiya Samman Yojana DBT सक्रिय कैसे करें?
अगर DBT स्टेटस अपडेट नहीं है, तो इसे जल्द से जल्द एक्टिव कराएं ताकि मईयां सम्मान योजना की राशि समय पर मिल सके। जिसके लिए आपको अपने बैंक की शाखा में जाना है।इसके बाद बैंक अधिकारी से DBT सक्रिय करवाने के लिए फॉर्म प्राप्त करना है। फॉर्म को प्राप्त करने के बाद ध्यान से भरना है और आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड आदि) जमा करना है। इसके बाद बैंक अधिकारी आपका आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कर देंगे।
निष्कर्ष
अगर आप मईयां सम्मान योजना के लाभार्थी हैं और 7500 रुपये प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपना डीबीटी स्टेटस चेक करना होगा। सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है, इसलिए बिना डीबीटी और भौतिक सत्यापन के पैसे नहीं मिलेंगे। इस लेख में हमने आपको DBT स्टेटस चेक करने और उसे सक्रिय करवाने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई है।
अगर आपने अभी तक यह नहीं किया है, तो तुरंत अपने बैंक जाकर DBT चालू करवाएं ताकि 31 मार्च तक आपको आपकी राशि मिल सके। अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो, तो इसे अन्य लाभार्थियों के साथ जरूर शेयर करें और इसी तरह की नई अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें, धन्यवाद!