Maiya Samman Yojana 7500 Nahi Mila: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मईयां सम्मान योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। हाल ही में सरकार ने होली के पहले सभी पात्र महिलाओं के खाते में तीन महीने की राशि यानी 7500 रुपये जमा करने की घोषणा की थी।
हालांकि, कई महिलाओं के खाते में अब तक यह राशि नहीं पहुंची है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर आपके खाते में भी मईयां सम्मान योजना की राशि नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको केवल 2 आसान काम करने की जरूरत है।
पहला तो भौतिक सत्यापन (Physical Verification) और दुसरा डीबीटी (DBT) Active स्टेटस। इन 2 कामों को करने के बाद आपको कुछ ही समय में आपका पैसा मिल जाएगा। आइए जानते हैं इस पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से। अगर आप मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 7500 Nahi Mila Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 7500 Nahi Mila |
योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | हर महीने 2500 रुपये |
कुल सहायता राशि | 7500 रुपये (3 महीने की राशि) |
राशि ट्रांसफर का तरीका | DBT |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना क्या है?
मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पहले महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता दी जाती थी, जिसे दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है।
हाल ही में सरकार ने घोषणा की थी कि होली में महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की राशि यानी 7500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। हालांकि, तकनीकी कारणों या आवेदन में त्रुटियों के चलते कई महिलाओं के खाते में यह राशि अब तक नहीं पहुंची है।
आज इन 14 जिलों की महिलाओं को मिलेगा 7500 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस
मईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
अगर आप मईयां सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –
- सबसे पहला तो महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- लाभार्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच मे होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
अगर पैसा नहीं मिला तो क्या करें?
अगर आपके बैंक खाते में मईयां सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये अब तक नहीं पहुंचे हैं, तो इसके लिए आपको दो महत्वपूर्ण काम करने होंगे – भौतिक सत्यापन (Physical Verification) और डीबीटी (DBT) सक्रिय स्टेटस चेक। ये दोनों काम करने के बाद पैसा आपके खाते में जल्दी से ट्रांसफर हो जाएगा।
भौतिक सत्यापन कैसे करें?
भौतिक सत्यापन का मतलब है कि आपको अपने आवेदन और खाते से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच करवानी होगी। इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाएं –
- सबसे पहले अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में चले जाएं।
- वहां जाने के बाद आपको मईयां सम्मान योजना के संबंधित अधिकारी से संपर्क करना है।
- इसके बाद अधिकारी को अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक दिखाना है।
- अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे और सत्यापन करेंगे कि आपने सही तरीके से आवेदन किया था या नहीं, आप इस योजना के लिए योग्य है या नहीं।
- जैसे ही भौतिक सत्यापन होता है, सत्यापन के बाद पैसा मिलने में 24 से 48 घंटे तक का समय लग सकता है।
DBT Status Check कैसे करें?
अगर आपके खाते में मईयां सम्मान योजना की राशि अब तक नहीं आई है, तो सबसे पहले आपको DBT स्टेटस चेक करना चाहिए। इसके लिए आप आधार की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना DBT स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर आपको “Bank Seeding Status” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और आपको “Send OTP” पर क्लिक करना है।
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। OTP दर्ज करके सत्यापन (Verify) करना है।
- सत्यापन पूरा होने के बाद DBT स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- यहां आप देख सकते हैं कि आपका आधार आपके बैंक खाते से लिंक है या नहीं।
अगर DBT Status में “Active” दिखा रहा है तो इसका मतलब है कि आपकी बैंक डिटेल्स और आधार पूरी तरह से लिंक हैं और पैसा जल्द ही आपके खाते में आ जाएगा। वही अगर DBT Status में “Inactive” दिखा रहा है तो इसका मतलब है कि आपके आधार और बैंक खाते की जानकारी अपडेट नहीं है। इसके लिए आपको इसे सक्रिय करना होगा।
Maiya Samman Yojana Offline DBT Active कैसे करें?
अगर आपका DBT स्टेटस Inactive दिखा रहा है, तो आप इसे ऑफलाइन भी सक्रिय कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाना होगा, जहां आपका बैंक खाता खुला हुआ है। बैंक में जाकर DBT एक्टिवेशन फॉर्म बैंक अधिकारी से आपको प्राप्त करना है। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरना है।
इसके बाद फॉर्म के साथ अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और राशन कार्ड की फोटोकॉपी संलग्न करना है। अगर आपके बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो उसे भी अपडेट करवा ले। DBT एक्टिवेशन फॉर्म और दस्तावेज जमा करने के बाद बैंक अधिकारी आपके DBT स्टेटस को अपडेट कर देंगे। इसके बाद एक से दो दिन के अंदर DBT स्टेटस एक्टिव हो जाएगा और आपको मईयां सम्मान योजना का पैसा मिलने लगेगा।
38 लाख महिलाओं की नई पेमेंट लिस्ट हुई जारी, यहां से चेक करें अपना नाम
Maiya Samman Yojana Online DBT Active कैसे करें?
अगर आप घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपना DBT एक्टिव करना चाहते हैं, तो आप NPCI (National Payments Corporation of India) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यह काम कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाएं –
- सबसे पहले आपको NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज पर “Consumer” सेक्शन में सबसे पहले क्लिक करना है।
- इसके बाद वहां पर आपको “Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)” कर विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको “Seeding” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको उस बैंक का चयन करना है, जिसमें आप अपना DBT एक्टिव कराना चाहते हैं।
- इसके बाद अपना बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें और Confirm पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिखेगा, उसे दर्ज करके “Process” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको “Agree and Continue” पर क्लिक करना है।
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। जिसको आपको दर्ज करके सत्यापन (Verify) करना है।
- सत्यापन पूरा होते ही आपकी आधार सीडिंग रिक्वेस्ट सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगी।
- इसके बाद 24 से 48 घंटे के भीतर आपका DBT स्टेटस “Active” हो जाएगा और आपके खाते में मईयां सम्मान योजना का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा।
निष्कर्ष
मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। अगर आपके खाते में अब तक 7500 रुपये की राशि नहीं आई है, तो तुरंत भौतिक सत्यापन और डीबीटी सक्रिय स्टेटस चेक करें। उम्मीद करते हैं हमारे द्वारा बताई गई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़े रहें।