Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Eligibility Update: झारखंड की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही Maiya Samman Yojana में अब एक अहम अपडेट सामने आई है। राज्य सरकार ने इस योजना के 9वीं, 10वीं और 11वीं किस्त को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिन महिलाओं को पहले से 9वीं किस्त मिल चुकी है, उन्हें अब 10वीं और 11वीं किस्त के रूप में ₹5000 एक साथ मिलेंगे।
वहीं जिन महिलाओं को 9वीं किस्त नहीं मिली थी, उनके लिए सरकार ने तय किया है कि उन्हें तीनों किस्त अप्रैल, मई और जून की राशि एक साथ दी जाएगी यानी कुल ₹7500 दिए जाएंगे।इस बीच सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब केवल योग्य महिलाओं को ही Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Eligibility Update के तहत लाभ मिलेगा।
इस बार दस्तावेजों की जांच और आधार सीडिंग जैसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है ताकि लाभ सिर्फ उन्हीं तक पहुंचे जो वास्तव में इसके हकदार हैं। यह लेख खास उन्हीं महिलाओं के लिए है जो जानना चाहती हैं कि उन्हें किस्त की राशि मिलेगी या नहीं। तो अगर आप मंईया सम्मान योजना से जुड़ी हुई हैं तो लेख में आखिर तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Eligibility Update Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Eligibility Update |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
लाभार्थी | झारखंड की पात्र महिलाएं |
किस्त राशि | ₹2500 प्रति माह |
किस्तों की स्थिति | 9वीं मिल चुकी, अब 10वीं और 11वीं ₹5000 |
एक साथ राशि (कुछ के लिए) | ₹7500 (9वीं+10वीं+11वीं) |
भुगतान तिथि | 20 से 30 जून 2025 |
आधिकारिक पोर्टल | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की ओर से चलाई जाने वाली एक आर्थिक सहायता योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को ₹2500 की राशि DBT के ज़रिए सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
अब तक 8 किस्तें जारी हो चुकी हैं। इस बार अप्रैल, मई और जून यानी 9वीं, 10वीं और 11वीं किस्तों की राशि महिलाओं को दी जा रही है। कुछ महिलाओं को तीनों किस्तों की राशि एक साथ ₹7500 दी जाएगी, जबकि जिनके खाते में पहले से 9वीं किस्त आ चुकी है, उन्हें अब केवल ₹5000 दिए जाएंगे। इस तरह योजना का लाभ सभी योग्य महिलाओं तक चरणबद्ध रूप में पहुँच रहा है।
इसे भी पढ़े :- इन 10 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे एक साथ 7500 रुपये, नई अपडेट जाने यहां
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Eligibility Update
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के किस्तों में साफ निर्देश दिए गए हैं कि केवल उन्हीं महिलाओं को 10वीं और 11वीं किस्त की ₹5000 की राशि दी जाएगी, जिनके दस्तावेज़ सही पाए गए हैं और जिनका खाता आधार से लिंक है। राज्य सरकार द्वारा की गई जांच में कई महिलाओं के दस्तावेजों में त्रुटि मिली थी, जिसके कारण उन्हें पिछली किस्तों का लाभ नहीं मिला है।
अब सरकार ने पात्रता मानकों को और सख्त किया है। यदि महिला का नाम लाभार्थी सूची में है, आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है और NPCI मैपिंग भी पूरी हो चुकी है, तो ही उन्हें ₹5000 की यह राशि मिलेगी। इसके अलावा महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच और पारिवारिक आय 3 लाख रुपए से कम होना चाहिए।
मंईयां योजना का लाभ किन्हें नहीं मिलेगा
जिन महिलाओं की उम्र 50 वर्ष से ज्यादा हो चुकी है, उन्हें अब इस योजना से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा जिन महिलाओं का बैंक खाता बंद हो गया है या जिनके खाते में DBT सुविधा एक्टिव नहीं है, वे भी इस योजना के लाभ से वंचित रहेंगी। साथ ही, जिनके पास आधार या राशन कार्ड नहीं है या जिनका नाम सरकारी सूची में नहीं है, उन्हें भी किस्त की राशि नहीं दी जाएगी।
कुछ महिलाओं के दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी, एक ही बैंक खाते में दो लाभुकों की एंट्री, या आधार नंबर में गलती जैसे कारणों से भी उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का लाभ केवल उन महिलाओं तक पहुंचे जो ईमानदारी से पात्रता को पूरा करती हैं।
इसे भी पढ़े :- 10वीं 11वीं किस्त के 5000 रूपये महिलाओं को इस दिन मिलेगा, फाइनल डेट जारी
कब तक मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की राशि
मिली जानकारी के मुताबिक, Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment की राशि 20 जून से लेकर 30 जून 2025 तक ट्रांसफर की जाएगी। जो महिलाएं इस योजना के तहत योग्य पाई गई हैं, उन्हें 10 दिनों के अंदर अपने बैंक खाते में ₹5000 की राशि प्राप्त हो जाएगी। जिन महिलाओं को अप्रैल महीने की 9वीं किस्त पहले ही मिल चुकी थी, उन्हें अब यह 10वीं और 11वीं की राशि दी जा रही है।
वहीं कुछ महिलाओं को तीनों किस्तें एक साथ दी जा रही हैं। यदि किसी महिला को निर्धारित तिथि के बाद भी राशि प्राप्त नहीं होती है, तो उन्हें अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय या बैंक से संपर्क करना चाहिए ताकि कारणों की पुष्टि की जा सके और समाधान निकाला जा सके।
निष्कर्ष
Maiya Samman Yojana 10th 11th Installment Eligibility Update के तहत यह स्पष्ट हो गया है कि योजना का लाभ अब सिर्फ उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जो सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। इस बार योजना को पारदर्शिता और सटीकता के साथ लागू किया जा रहा है ताकि हर हकदार महिला को उसकी आर्थिक मदद समय पर मिले।
अगर आप मंईया सम्मान योजना से जुड़ी हैं और आपने अब तक दस्तावेजों की जांच नहीं करवाई है या आधार-बैंक सीडिंग पूरी नहीं की है, तो जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी करें। तभी आपको भी ₹5000 या ₹7500 की किस्त का लाभ मिलेगा।