Ladki Bahin Yojana March Installment: बड़ी खुशखबरी! मार्च महीने की किस्त अगले 48 घंटे में मिलेगी

Ladki Bahin Yojana March Installment News In Hindi: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “माझी लाडकी बहिन योजना” के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। फरवरी और मार्च महीने की राशि एक साथ देने की घोषणा के बावजूद, कई महिलाओं को अभी तक मार्च महीने की राशि नहीं मिली है। इससे कई महिलाएं चिंता में है।

अब सरकार की ओर से नई जानकारी सामने आई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने बताया कि मार्च महीने की राशि भी जल्द ही महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी। इस खबर के बाद लाखों महिलाओं को राहत मिली है। इस लेख में आप विस्तार से जानेंगे कि यह राशि कब तक मिलेगी और इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लाडली बहनों के खाते में जमा हुई फरवरी महीने की राशि

सरकार ने महिलाओं को फरवरी और मार्च की राशि एक साथ देने की घोषणा की थी। लेकिन 7 मार्च को महिलाओं के खाते में केवल फरवरी महीने की ₹1500 की किस्त जमा की गई। इससे महिलाएं परेशान हो गईं कि मार्च महीने की राशि कब मिलेगी।

राज्य सरकार ने अब इस स्थिति स्पष्ट कर दी है कि मार्च महीने की किस्त भी जल्द ही खातों में जमा होगी। सरकार ने इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का आश्वासन दिया है।

इस दिन आएगी लाडकी बहीण योजना की 9वीं किस्त, पूरी जानकारी यहाँ पर!

मार्च महीने की राशि अगले 48 घंटे में होगी जमा

महिलाओं की चिंता को दूर करते हुए सरकार ने जानकारी दी है कि मार्च महीने की राशि भी जल्द ही जारी की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह राशि 12 मार्च तक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसका मतलब है कि अगले 48 घंटे में लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे का बयान

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने कहा, “हमने 7 मार्च से लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। यह प्रक्रिया 12 मार्च तक जारी रहेगी। पात्र महिलाओं को फरवरी और मार्च महीने की राशि दो चरणों में दी जा रही है।

फरवरी महीने के ₹1500 पहले ही जमा किए जा चुके हैं, और मार्च महीने की राशि भी जल्द ही जमा कर दी जाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस योजना को लेकर गंभीर है और हर पात्र महिला को इस योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा।

महिलाओं को कब तक मिलेगी पूरी राशि

सरकार की घोषणा के अनुसार, जिन महिलाओं के खाते में अभी तक मार्च महीने की किस्त नहीं पहुंची है, उन्हें 12 मार्च तक यह राशि मिल जाएगी। सरकार बैंकिंग प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर रही है ताकि महिलाओं को समय पर सहायता राशि मिल सके।

क्यों देरी हुई मार्च महीने की किस्त में?

माझी लाडकी बहिन योजना की किस्त में देरी की मुख्य वजह यह है कि सरकार पात्र महिलाओं के आवेदनों की दोबारा जांच कर रही है। इसके अलावा, तकनीकी कारणों और बैंकिंग प्रक्रियाओं की वजह से भी यह प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो गई थी। लेकिन अब सरकार ने भरोसा दिया है कि मार्च महीने की राशि भी जल्दी ही सभी के खातों में जमा हो जाएगी।

बड़ी खुशखबरी! महिलाओं के खातों में ₹3000 जमा होने शुरू

लाडली बहिन योजना का लाभ किन्हें मिल रहा?

माझी लाडकी बहिन योजना का लाभ उन महिलाओं को मिल रहा है जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करती हैं –

  • महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को लाभ मिल रहा है।
  • जिन महिला का उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है उन्हें लाभ मिल रहे है।
  • जिन महिलाओं के परिवार का वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है उन्हें पैसे मिल रहे है।
  • महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही है तो उसे लाभ मिल रहे है।

महिलाओं के लिए राहत की खबर

महिलाओं में माझी लाडकी बहिन योजना को लेकर काफी उत्साह था, लेकिन जब मार्च महीने की राशि नहीं मिली तो चिंता बढ़ गई थी। सरकार ने अब स्थिति स्पष्ट कर दी है और महिलाओं को भरोसा दिलाया है कि उनकी राशि जल्द ही खातों में पहुंच जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon