Ladki Bahin Yojana April Kist Update: महाराष्ट्र सरकार की ‘माझी लाडकी बहीण योजना’ से जुड़ी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही इस योजना की 10वीं किस्त का रास्ता अब साफ हो गया है। इस योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये की सहायता राशि दी जाती है और अब अप्रैल महीने में भी यह मदद महिलाओं के खाते में पहुंचने वाली है।
खास बात ये है कि जिन महिलाओं को पिछली 8वीं और 9वीं किस्त नहीं मिली थी, उन्हें भी इस बार साथ में कुल 4500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। माझी लाडकी बहीण योजना से अब तक करीब 2.41 करोड़ महिलाओं को इसका फायदा मिल चुका है और अप्रैल में भी करोड़ों महिलाओं के खाते में किस्त की राशि जमा होगी।
हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि महिला सभी पात्रताओं को पूरा करती हो और उसका बैंक खाता DBT से जुड़ा हुआ है। इस लेख में आप जानेंगे कि किस दिन लाडकी बहीण योजना के अप्रैल महीने की किस्त के पैसे मिलेंगे, कैसे चेक करें अपना स्टेटस, और किन्हें कितना पैसा मिलेगा। पूरी जानकारी के लिए आप लेख को अंत तक पढ़ें।
Ladki Bahin Yojana April Kist Update Overview
पोस्ट का नाम | Ladki Bahin Yojana April Kist Update |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहीण योजना |
अप्रैल किस्त संख्या | 10वीं किस्त |
प्रति माह सहायता राशि | ₹1500 |
लाभार्थी संख्या | 2.41 करोड़ |
भुगतान की संभावित तारीख | 24 अप्रैल और 27 अप्रैल (दो चरणों में) |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
माझी लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र सरकार की एक सहायता स्कीम है, जो राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि देती है। इस योजना का उद्देश्य है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और अपनी जरूरतें खुद पूरी कर सकें। अब तक लाडकी बहीण योजना के तहत 9 किस्तें दी जा चुकी हैं और करोड़ महिलाएं हर महीने इस योजना का लाभ ले रही हैं।
जो महिलाएं BPL श्रेणी में आती हैं, जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम है और जिनके पास डीबीटी से जुड़ा बैंक खाता है, वे इस योजना के लिए पात्र होती हैं। योजना का लाभ लेने के लिए कोई महिला सरकारी कर्मचारी नहीं होनी चाहिए और उसके परिवार में कोई इनकम टैक्स भरने वाला व्यक्ति भी नहीं होना चाहिए।
अब बिना आधार लिंक लाडकी बहनों को नहीं मिलेगा 1500 रूपये प्रतिमाह
अप्रैल की किस्त इस दिन आएगी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माझी लाडकी बहीण योजना की 10वीं किस्त दो चरणों में महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। पहला चरण 24 अप्रैल से शुरू हो सकता है जिसमें पहले 1 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। इसके बाद 27 अप्रैल को दूसरा चरण चलेगा जिसमें बाकी की महिलाओं को भुगतान किया जाएगा।
सरकार की ओर से अभी तक तारीखों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इन्हीं तारीखों के आसपास महिलाओं को भुगतान किया जाएगा। जैसे ही सरकार की ओर से स्पष्ट तारीख जारी की जाती है, हम उसे तुरंत अपडेट कर देंगे।
अप्रैल की किस्त में महिलाओं को मिलेंगे 4500 रूपये
सामान्य तौर पर हर महीने महिलाओं को ₹1500 मिलते हैं। लेकिन जिन महिलाओं को 8वीं और 9वीं किस्त नहीं मिली है, उन्हें इस बार तीनों किस्तों के पैसे एक साथ मिलेंगे यानी ₹4500 मिलेंगे। यह भुगतान एक बार में सीधे खाते में भेजा जाएगा, बशर्ते महिला सभी शर्तों को पूरा करती हो और उसका आवेदन अप्रूव हो।
कुछ महिलाओं को केवल ₹1500 ही मिलेंगे, जिनकी पिछली सभी किस्तें पहले ही आ चुकी हैं। लेकिन अगर किसी की पिछली किस्तें रुकी हुई हैं, तो वो अप्रैल की किस्त के साथ जारी की जाएंगी।
लाडली बहनों को अब हर महीने मिलेंगे सिर्फ 500 रुपये, नई अपडेट जाने यहां
Ladki Bahin Yojana April Kist के लिए पात्रता
लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत अप्रैल महीने की किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी पात्रता की पूर्ण करनी होगी जो नीचे निम्नलिखित है –
- सबसे पहले तो लाभार्थी महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला का उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार का सालाना इनकम 2.5 लाख रुपए से कम होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता में डीबीटी चालू होना चाहिए तभी अप्रैल की किस्त प्राप्त होगी।
- महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में या इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार के पास चार पहिया वाला वाहन ट्रैक्टर का छोड़कर अन्य कोई नहीं होना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana April Kist स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि अप्रैल महीने की किस्त का भुगतान आपको हुआ है या नहीं तो इसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको लाडकी बहीण योजना ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर “अर्जदार लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद “भुगतान स्थिति” या “Payment Status” पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन क्रमांक और कैप्चा डालना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज पर आपके आवेदन की स्थिति और किस्तों की जानकारी दिख जाएगी।
बुरी खबर! इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे अगली किस्त के 1500 रूपये
अप्रैल की किस्त न आए तो क्या करें?
अगर अप्रैल महीने में भी आपको किस्त की राशि नहीं मिलती है, तो सबसे पहले चेक करें कि आपका बैंक खाता डीबीटी से जुड़ा है या नहीं। डीबीटी चालू नहीं होने पर पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे। अगर सब कुछ सही है और फिर भी पैसे नहीं आए हैं, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति चेक करें।
अगर आवेदन की स्थिति में “Approved” दिख रहा है और फिर भी पैसे नहीं आए हैं, तो हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही आप नजदीकी महिला व बाल विकास कार्यालय में जाकर भी पूछताछ कर सकते हैं।