Ladki Bahin Yojana 11th Kist Disqualified List: 11वीं किस्त में इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 1500 रूपये, पूरी जानकारी यहां

Ladki Bahin Yojana 11th Kist Disqualified List: महाराष्ट्र सरकार की सबसे चर्चित योजना लाडकी बहीण योजना एक बार फिर सुर्खियों में है। इस योजना ने राज्य की लाखों महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देकर आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया है। अब तक लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत 10 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 11वीं किस्त की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

लेकिन इस बार सरकार ने बड़ी संख्या में महिलाओं को इस किस्त से बाहर कर दिया है। करीब 5 लाख महिलाओं के नाम Disqualified List में शामिल कर दिए गए हैं, जिन्हें 11वीं किस्त की राशि नहीं मिलेगी। यदि आपने भी लाडकी बहीण योजना के तहत आवेदन किया है, तो आपको जरूर चेक करना चाहिए कि कहीं आपका नाम भी इस लिस्ट में तो नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस लेख में हम जानेंगे कि Ladki Bahin Yojana 11th Kist Disqualified List में किन कारणों से नाम कटे हैं और किस तरह आप अपना नाम चेक कर सकती हैं। तो अगर आप महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी महिला है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें।

माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?

लाडकी बहीण योजना महाराष्ट्र सरकार की एक महिला केंद्रित योजना है जिसका उद्देश्य गरीब, जरूरतमंद और सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए की गई थी। लाडकी बहीण योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है, जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सकें।

इस योजना ने चुनावी समय में भी बड़ा असर दिखाया है और सरकार को महिलाओं के बीच एक खास पहचान दिलाई है। अब तक लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। Ladki Bahin Yojana का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना और समाज में उन्हें सम्मानजनक स्थान देना है।

Majhi Ladki Bahin Yojana: बैंक खाते को आधार से कैसे लिंक करें, जानें पूरी जानकारी

Ladki Bahin Yojana 11th Kist Disqualified List

राज्य सरकार की ओर से 11वीं किस्त जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब तक जिन महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा था, उनमें से बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम Disqualified List में आ गए हैं। इसके पीछे कारण यह है कि हाल ही में सरकार द्वारा आवेदन की दोबारा जांच कराई गई थी। जांच में पाया गया कि कई महिलाओं ने योजना के नियमों को पूरी तरह से पूरा नहीं किया था, फिर भी उन्हें किस्त का लाभ मिल रहा था।

इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया कि जो महिलाएं पात्रता नहीं रखती हैं, उन्हें अगली किस्त से बाहर कर दिया जाएगा। अगर आपने आवेदन किया था और पिछली किस्तें मिली हैं, तो जरूरी है कि आप इस बार अपना नाम Disqualified List में जरूर चेक करें।

अयोग्य महिलाओं की सूची हुई जारी, इनको नहीं मिलेंगे 1500 रूपये

राज्य सरकार ने हाल ही में Ladki Bahin Yojana की Disqualified List जारी कर दी है, जिसमें लगभग 5 लाख महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया है। इन महिलाओं को 11वीं किस्त की राशि नहीं मिलेगी। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि केवल उन्हीं महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके जो वाकई में पात्र हैं। कई मामलों में यह पाया गया कि कुछ महिलाएं अन्य योजनाओं का भी लाभ ले रही थीं, या फिर उनके परिवार की आय तय सीमा से अधिक थी।

सरकार का कहना है कि अपात्र महिलाओं को इस योजना से हटाने का मकसद सही लाभार्थियों तक आर्थिक मदद पहुंचाना है। अगर आपने भी आवेदन किया है और अभी तक लाभ ले रही थीं, तो आपको यह जरूर जांचना चाहिए कि कहीं आपके नाम के आगे Disqualified तो नहीं लिखा है।

Ladki Bahin Yojana 11th Kist के लिए पात्रता

लाडकी बहीण योजना के 11वीं किस्त की राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जो निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करती है –

  • महिला आवेदक महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला का उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा, विधवा या निराश्रित हो सकती है।
  • महिला का परिवार गरीबी रेखा के नीचे (BPL) होना चाहिए या फिर वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • महिला को केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
  • महिला के नाम पर कोई बड़ी संपत्ति या आय का अन्य स्रोत नहीं होना चाहिए।

सिर्फ इन महिलाओ को मिलेंगे 11वीं क़िस्त के पैसे, लाभार्थी सूचि जारी

Ladki Bahin Yojana 11th Kist Disqualified List चेक कैसे करें?

लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत करीब 5 लाख महिलाओं का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है। लिस्ट को आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर चेक कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होमपेज पर लॉगिन संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना User ID और Password डालकर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने योजना से संबंधित Dashboard खुलेगा।
  • यहां आप देख सकते हैं कि आप पात्र हैं या Disqualified की लिस्ट में आपका नाम है।
  • अगर आपका नाम Disqualified List में है, तो इसका मतलब है कि आपको 11वीं किस्त की राशि नहीं मिलेगी।
  • अगर आप ऑनलाइन लिस्ट नहीं देख पा रहे हैं तो आप नजदीकी ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी केंद्र या आवेदन किए गए स्थान पर जाकर भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।

इस तरह से आप घर बैठे ही Ladki Bahin Yojana 11th Kist Disqualified List को चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आप इस योजना के तहत अगली किस्त के लिए पात्र हैं या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon