Ladki Bahin Yojana 10th Installment Out: महाराष्ट्र की करोड़ों महिलाएं पिछले कई महीनों से “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना” का लाभ उठा रही हैं। हर महीने ₹1500 की आर्थिक मदद इस योजना के तहत महिलाओं को दी जाती है, ताकि वे खुद पर निर्भर बनें और अपने परिवार को बिना किसी चिंता के संभाल सकें। अब बात करें अप्रैल महीने की, तो महिलाओं को इस महीने की किस्त का बेसब्री से इंतजार था।
लेकिन अब उनके लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अगले 24 घंटे में दसवीं किस्त यानी अप्रैल महीने का पैसा महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस बार कुछ महिलाओं के खाते में ₹1500 नहीं बल्कि पूरे ₹4500 जमा होंगे। इसका कारण यह है कि कई महिलाओं को फरवरी और मार्च महीने की किस्तें नहीं मिली थीं, तो अब अप्रैल के साथ वह भी जोड़कर ट्रांसफर किया जा रहा है।
इस लेख में हम आपको इस किस्त से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देंगे – जैसे कि योजना क्या है, किसे ₹4500 मिलेंगे, कब तक पैसा मिलेगा और कैसे आप अपना पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। तो अगर आप लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी महिला है तो इस लेख तो आखिर तक जरूर पढ़ें।
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Out Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana 10th Installment Out |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना |
शुरुआत | 28 जून 2024 |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
मदद की राशि | ₹1500 प्रतिमाह |
कुल लाभार्थी | 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
हेल्पलाइन नंबर | 181 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
माझी लाडकी बहिन योजना क्या है?
लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसका मकसद है राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। खासकर गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि वे अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सकें।
लाडकी बहिन योजना की शुरुआत 28 जून 2024 को की गई थी और अब तक इससे 2 करोड़ 41 लाख से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जा चुका है। यह पैसा सीधा महिलाओं के आधार से लिंक बैंक खाते में भेजा जाता है, जिससे किसी भी तरह की बिचौलिए की दखल अंदाजी नहीं होती है।
10वीं किस्त कब मिलेगी? अप्रैल 2025 की नई तारीख घोषित
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Out
सरकार ने पहले ही मार्च महीने में महिला दिवस के मौके पर फरवरी और मार्च की दो किस्तें एक साथ ट्रांसफर कर दी थीं। लेकिन अब भी कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके खाते में यह पैसा नहीं पहुंचा था। इसी वजह से अप्रैल महीने की किस्त के साथ-साथ अब बाकी बची दो किस्तें भी जोड़कर भेजी जा रही हैं।
इसका मतलब है कि जिन महिलाओं को पिछली दो किस्तें नहीं मिलीं, उनके खाते में ₹4500 की राशि जमा की जाएगी। और जिन महिलाओं को फरवरी, मार्च महीने की किस्त की राशी मिल चुकी है उनके खाते में अप्रैल महीने के सिर्फ ₹1500 की राशि प्राप्त होगी।
10वीं किस्त की राशि अगले 24 घंटे में मिलेगी
राज्य की महिलाएं जो लाडकी बहिन योजना की पात्र हैं और जिनका खाता आधार से लिंक है, उनके लिए यह बहुत अच्छी खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में दसवीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि दो चरणों में ट्रांजेक्शन पूरा करें।
पहले चरण की शुरुआत 24 अप्रैल से होगी और इसमें बड़ी संख्या लगभग एक करोड़ महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। जो महिलाएं पहले चरण में शामिल नहीं हो सकीं, उन्हें दूसरे चरण में 27 से 30 अप्रैल के बीच भुगतान किया जाएगा।
दो चरणों में ट्रांसफर की 10वी किस्त की राशि
लाडकी बहिन योजना के 10वीं किस्त का वितरण अगले 24 घंटे में शुरू होने वाला है। पहला चरण 24 अप्रैल से शुरू होगा और दूसरा चरण 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक चलेगा। अगर आप पात्र हैं और आपके खाते में अब तक पैसा नहीं आया है, तो हो सकता है अगले कुछ घंटों में ही आपका अकाउंट क्रेडिट हो जाए।
लाडकी बहिन योजना 10वीं किस्त के लिए पात्रता
माझी लाडकी बहिन योजना की दसवीं किस्त का वितरण अगले 24 घंटे में शुरू होने वाला है। 10वीं किस्त की राशि राज्य की उन महिलाओं को प्राप्त होगी जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करती है –
- 10वीं किस्त की राशि पाने के लिए महिला का उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होना चाहिए।
- महिला के पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए और वह आधार उसके बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है ताकि पैसा सीधा खाते में पहुंच सके।
- महिला किसी अन्य सरकारी योजना से एक ही तरह की आर्थिक मदद नहीं ले रही हो, जैसे कि विधवा पेंशन या वृद्धा पेंशन।
- महिला के पास राशन कार्ड, वोटर ID और बैंक पासबुक जैसी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जो उसकी पहचान और निवास स्थान को साबित कर सके।
- महिला गरीब परिवार से होनी चाहिए या बीपीएल श्रेणी में आती हो, ताकि इस योजना का लाभ सही जरूरतमंद तक पहुंचे।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी अप्रैल की 10वीं किस्त, लिस्ट में नाम ऐसे करें चेक
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Payment Status चेक कैसे करें?
माझी लाडकी बहिन योजना की दसवीं किस्त की राशि जैसे ही आपके खाते में आएगी आपके मोबाइल पर SMS आ जाएगा। SMS न आने की स्थिति में आप आधिकारिक वेबसाइट से भुगतान स्थिति चेक कर सकती हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- दसवीं किस्त की राशि का स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आपको लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद अब आपको मुख्य पेज पर अर्जदार लॉगिन का विकल्प मिलेगा जिसमें क्लिक करना है।
- अब लॉगिन पेज खुलेगा यहां आपको अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड से सबसे पहले पोर्टल में लॉगिन करना है।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको पेमेंट स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर आपके सामने 10वीं किस्त का विवरण खुलकर आ जाएगा जहां आप देख सकती हैं आपके खाते में किस्त की राशि जमा हुई है या नहीं।