Jharkhand 3 New Scheme Big Update: 200 यूनिट फ्री बिजली, 15 लाख का स्वास्थ बीमा और महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिलेंगे पर कैबिनेट में लगी मुहर

Jharkhand 3 New Scheme Big Update : झारखंड राज्य के निवासियों के के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर आ रही है। बता दे की हाल ही में शुक्रवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अध्यक्षता में कैबिनेट में बैठक हुई जिसमें झारखंड के 40 प्रस्ताव पर स्वीकृति मिली है। इन 40 प्रस्ताव में से 3 ऐसे योजना है जिसे हाल ही में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी ने शुरू करने का ऐलान किया था

और इन योजनाओं के लाभ का इंतजार लगभग सभी लोग कर रहे हैं। इस पोस्ट में आपको झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया जा रहे हैं उन 3 योजनाओं के बारे में जानकारी मिलने वाला है जिनको हाल ही में कैबिनेट में मंजूरी मिल है तथा जिसे जल्द ही झारखंड में लागू किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand 3 New Scheme Big Update

जैसा कि आपको पता है कुछ ही महीने बाद झारखंड राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाला है जिसके मद्दे नजर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राज्य के नागरिकों के लिए कई नई नई योजना का शुरुआत कर रही है।

हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों के लिए 3 ऐसी योजना का शुरु करने का ऐलान किया गया था जो राज्य के गरीब परिवारों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Jharkhand 3 New Scheme Big Update

झारखंड में अब 200 यूनिट तक बिजली मुक्त

झारखंड सरकार के द्वारा हाल ही में राज्य के गरीब बिजली उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट फ्री बिजली का घोषणा किया गया था पहले झारखंड सरकार द्वारा 125 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा दिया जाता था

जिसमें अब बढ़ोतरी कर 200 यूनिट तक कर दिया गया है। बता दे 200 यूनिट फ्री बिजली योजना पर ही कैबिनेट मुहर लग चुकी है। इस योजना का लाभ अब सभी बिजली उपभोक्ताओं को मिलना शुरू भी हो जाएगा।

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए

हाल ही में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के द्वारा राज्य की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए एक नई योजना का शुरुआत करने का ऐलान किया गया था जिसका नाम मुख्यमंत्री बहन-बेटी माइ-कुइ स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना है।

इस योजना का शुरुआत झारखंड सरकार बंगाल के “लक्ष्मी भंडारी योजना” के तर्ज पर कर रही है। योजना में सरकार द्वारा 21 से 50 वर्ष की सभी वर्ग समुदाय की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे।

योजना का लाभ झारखंड राज्य के करीब 45 लाख महिलाओं को सरकार द्वारा दिया जाएगा जिस पर कैबिनेट में मुहर भी लग चुकी है जल्द ही इस योजना को राज्य में लागू किया जाएगा और इसके आवेदन का शुरूआत किया जाएगा।

33 लाख परिवारों को मिलेगा 15 लाख का मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के द्वारा हाल ही में राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अबुआ स्वास्थ बीमा योजना का शुरुआत करने का ऐलान किया गया था जिसके तहत प्रत्येक गरीब परिवारों को 15 लाख रुपए का प्रति वर्ष मुक्त इलाज की सुविधा दिया जाएगा।

इस योजना का शुरुआत झारखंड सरकार केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे आयुष्मान भारत योजना के तर्ज पर कर रही है जिसका लाभ आयुष्मान भारत योजना का लाभ से वंचित सभी परिवारों को दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon