झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना एक बार फिर महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने जा रही है। इस बार अप्रैल और मई दोनों महीनों की किस्त मिलाकर एक साथ ₹5000 की राशि दी जाएगी। लेकिन इसके लिए सरकार की तरफ से एक शर्त भी रखी गई है, अगर किसी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, या उसने अब तक e-KYC नहीं कराया है, तो ये राशि उनके खाते में नहीं आएगी।
राज्य की लाखों महिलाएं मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित हो रही हैं, लेकिन एक बड़ी संख्या में अभी भी दस्तावेजों की गड़बड़ियों की वजह से लाखों महिलाएं लाभ से वंचित है। ऐसे में सरकार ने एक बार फिर मौका दिया है आधार लिंकिंग और दस्तावेजों का सत्यापन करवाने का। अगर आप इस योजना से जुड़ी हुई है तो अब आपको बिल्कुल भी देर नहीं करनी चाहिए क्योंकि जल्द ही ₹5000 की राशि खाते में ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगा।
5000 की राशि पाने का सुनहरा मौका
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत इस बार सरकार ने तय किया है कि अप्रैल और मई दोनों महीनों की राशि एक साथ दी जाएगी, जिससे हर योग्य महिला को सीधे ₹5000 का लाभ मिलेगा। लेकिन ये फायदा तभी मिलेगा, जब आपका बैंक खाता पूरी तरह से आधार से लिंक हो और सभी दस्तावेज़ सत्यापित होंगे।
कई महिलाओं की किस्तें सिर्फ इसलिए अटक जाती हैं क्योंकि उनके आधार नंबर या बैंक खाता नंबर में गड़बड़ी थी, या उनका e-KYC अब तक अपडेट नहीं है। इसलिए झारखंड सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं ने ये ज़रूरी काम पूरे नहीं किए हैं, उन्हें भुगतान नहीं मिलेगा। अगर आप बिना कोई दिक्कत के लाभ लेना चाहती हैं, तो अपने बैंक जाएं और इन जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करवाएं।
इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 5000 रूपये, नया लिस्ट जारी
गिरिडीह बना आधार सीडिंग में नंबर 1
जब बात आधार सीडिंग की आती है, तो गिरिडीह जिला सबसे आगे है। यहां के 5 लाख लाभुकों में से 4.66 लाख महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक हो चुका है। सिर्फ 34 हजार महिलाएं ऐसी हैं जिनका काम अभी बाकी है। प्रशासन खुद इन महिलाओं को कॉल करके या कैंप लगाकर जागरूक कर रहा है कि वे जल्दी से आधार सीडिंग और e-KYC करवा लें, ताकि किस्त उनके खाते में सीधे ट्रांसफर हो सके। यही मॉडल अब अन्य जिलों में भी अपनाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं योजना का लाभ ले सकें।
बिना आधार लिंकिंग नहीं मिलेगा पैसा
अगर आपका खाता आधार से लिंक नहीं है, तो यह ₹5000 की राशि आपके लिए सिर्फ सपना बनकर रह जाएगी। इस बार सरकार ने सख्ती से कहा है कि सिर्फ उन्हीं लाभुकों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे जिनका आधार लिंक, e-KYC और दस्तावेज़ जांच पूरी हो चुकी है। जिन महिलाओं को प्रखंड या बैंक से फोन आए हैं, वे तुरंत बैंक शाखा जाकर काम पूरा कराएं।
निष्कर्ष
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक बड़ी पहल है, जो लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता दे रही है। लेकिन इस योजना का लाभ तभी संभव है जब आप सरकार द्वारा तय की गई सभी शर्तें पूरी करें। यदि आप अप्रैल और मई के ₹5000 राशि नहीं गंवाना चाहती हैं, तो आधार सीडिंग, e-KYC और दस्तावेजों का सत्यापन अभी करवा लें।