Maiya Samman Yojana 9th Installment Today Release: इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये

Maiya Samman Yojana 9th Installment Today Release: झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए आज का दिन काफी खास है। राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही मईया सम्मान योजना के तहत आज यानी 19 अप्रैल 2025 से महिलाओं के खातों में 9वीं किस्त की राशि भेजी जा रही है। इस बार कुल 54 लाख महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में DBT के जरिए ₹2500 की राशि मिलने जा रही है। यह राशि दो चरणों में ट्रांसफर की जा रही है ताकि सभी पात्र महिलाओं को समय पर फायदा मिल सके।

जो महिलाएं मईया सम्मान योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड हैं, उन्हें अब अपने खाते में पैसा आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं और आज से महिलाओं के खातों में किस्त पहुंचनी शुरू हो गई है। खास बात यह है कि अगर किसी महिला को पिछली किस्तें नहीं मिली थीं, तो उन्हें इस बार ₹10,000 तक की राशि एक साथ दी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसे में यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि इसमें हम बताने जा रहे हैं कि किन जिलों की महिलाओं को पहले चरण में फायदा मिल रहा है, कैसे चेक करें लिस्ट में नाम और किस तरह से देखें पैसा आया या नहीं। तो अगर आप झारखंड राज्य की महिला है और आप मईया सम्मान योजना से लाभ प्राप्त करती है तो आपको इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ना चाहिए।

Maiya Samman Yojana 9th Installment Today Release Overview

लेख का नाम Maiya Samman Yojana 9th Installment Today Release
योजना मईया सम्मान योजना
किस्त संख्या9वीं किस्त
लाभ की राशि₹2500 प्रति महिला
किस्त भेजने की तारीख19 अप्रैल 2025
वितरण का तरीकाDBT (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) के द्वारा
कुल लाभार्थी54 लाख महिलाएं
चरणों की संख्या2 चरण
पहली चरण के जिले10 जिले
दूसरी चरण के जिलेशेष 14 जिले
स्टेटस चेक का तरीका ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana 9th Installment Today Release

झारखंड सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मईया सम्मान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना है ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को खुद पूरा कर सकें। पहले से ही इस योजना के तहत महिलाओं को 8 किस्तें दी जा चुकी हैं और अब 9वीं किस्त का पैसा उनके खाते में भेजा जा रहा है।

मईया सम्मान योजना के तहत हर महिला को ₹2500 की राशि दी जाती है, जिससे वह अपने बच्चों की पढ़ाई, घर के खर्च, या स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरतें पूरी कर सके। खास बात यह है कि जिन महिलाओं को पिछली कोई भी किस्त नहीं मिली थी, उन्हें इस बार एकमुश्त रकम दी जा रही है जिससे पिछली देरी की भरपाई हो सके।

16 लाख महिलाओं को नहीं मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये, जानें कारण ओर समाधान

इन जिलों की महिलाओं को आज मिलेंगे पैसे

झारखंड सरकार ने इस बार किस्त को दो चरणों में देने का निर्णय लिया है ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से पूरी हो सके। पहले चरण में निम्न जिलों की महिलाओं को पैसे भेजे जा रहे हैं –

  1. चतरा
  2. गढ़वा
  3. जामताड़ा
  4. गुमला
  5. पाकुड़
  6. लोहरदगा
  7. जमशेदपुर
  8. धनबाद
  9. सिमडेगा
  10. बोकारो

इन जिलों की जिन महिलाओं ने योजना में सही तरीके से आवेदन किया है और जिनका भौतिक सत्यापन हो चुका है, उन्हें आज से पैसा मिलना शुरू हो गया है। बाकी जिलों की महिलाओं को दूसरी चरण में कुछ दिनों बाद किस्त दी जाएगी।

Maiya Samman Yojana 9th Installment List

मईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त की लिस्ट को सरकार ने ऑफलाइन माध्यम से पंचायत कार्यालय और ब्लॉक लेवल पर जारी किया है। इस सूची में उन्हीं महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं जो पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करती हैं। अगर आप जानना चाहती हैं कि आपको किस्त मिलेगी या नहीं, तो आपको अपने गांव या पंचायत कार्यालय जाकर लाभार्थी सूची देखनी होगी।

सूची में नाम होने का मतलब है कि या तो आपके खाते में आज ही पैसे आ सकते हैं या फिर दूसरे चरण में कुछ दिन बाद। अगर सूची में नाम नहीं है, तो यह जरूरी है कि आप अपने आवेदन की स्थिति जांचें, कहीं उसमें कोई गलती तो नहीं। अगर आवेदन में कोई त्रुटि है तो उसको सुधार करें, इसके बाद ही आपको किस्त की राशि प्राप्त होगी।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

अगर कोई महिला मईया सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती है तो उसे निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी –

  • 9वी किस्त की राशि पाने के लिए महिला झारखंड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी 9वी किस्त की राशि प्राप्त होगी।
  • लाभार्थी महिला का एकल बैंक खाता होना जरूरी है जिसमें DBT सक्रिय हो।
  • अगर लाभार्थी महिला ने अपना भौतिक सत्यापन पूरा करवा लिया है तो उसे किस्त की राशि मिलेगी।
  • महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य टैक्सपेयर या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार का वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • घर में कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए तभी 9वी किस्त की राशि मिलेगी।

वंचित महिलाओं को 30 अप्रैल तक मिलेंगे पूरे ₹10,000, जानें पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana 9th Installment Status कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में 9वीं किस्त आई है या नहीं, तो आप इस तरीके से स्टेटस चेक कर सकती हैं –

  • सबसे पहले आपको मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
  • अब फिर “आवेदन और भुगतान स्थिति” वाले सेक्शन में जाना है।
  • वहां आपको आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके “गेट ओटीपी” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद मोबाइल पर आए OTP को डालकर वेरीफाई करना है।
  • अब आपके सामने किस्त का पूरा विवरण आ जाएगा जिसमें आप 9वीं किस्त का भुगतान चेक कर सकते है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon