Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive Reason: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अंतर्गत लाखों महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जा रही है। और अब (जनवरी, फरवरी और मार्च) तीनों किस्त एक साथ अकाउंट में भेजी जा रही हैं।
यानी 7500 रुपये की राशि सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा रही है। परंतु इस योजना में 18 लाख महिलाओं को 7500 रुपये नहीं मिले हैं और वे अभी भी इस भुगतान का इंतजार कर रही हैं। सरकार ने इन लाभार्थियों के आवेदन रिजेक्ट करने के पीछे 5 बड़े कारण बताए हैं।
अगर आप भी मईया सम्मान योजना के अंतर्गत पैसा ना मिलने से परेशान हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि किन वजहों से आपका पैसा रुका हुआ है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive Reason Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive Reason |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | झारखंड की गरीब और जरूरतमंद महिलाएं |
प्रत्येक महीने की राशि | 2500 रुपये |
कुल राशि (जनवरी, फरवरी, मार्च) | 7500 रुपये |
भुगतान शुरू होने की तारीख | 8 मार्च 2025 |
भुगतान से वंचित लाभार्थी | 18 लाख महिलाएँ |
आधिकारिक वेबसाईट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana 7500 Not Receive Reason Out
झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के अंतर्गत 67 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था जिनमें से 59 लाख महिलाओं के आवेदन स्वीकार किए गए। इसके बाद जब सरकार ने भौतिक सत्यापन किया तो सिर्फ 38 लाख महिलाएँ ही योजना के लिए योग्य हो पाई।
और अब फरवरी मार्च के 21 लाख महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया और उनमें से 18 लाख महिलाओं के खातों में 7500 रुपये का भुगतान अभी भी नहीं हुआ है। सरकार ने इन लाभार्थियों को रिजेक्ट करने के पीछे 5 कारण बताए हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं जिन्हें अभी तक पैसे नहीं मिले हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि आपका नाम क्यों कट गया और इसका समाधान क्या है।
38 लाख महिलाओं की नई पेमेंट लिस्ट हुई जारी, यहां से चेक करें अपना नाम
अभी तक इतने जिलों में भेजा गया 7500 रुपये का भुगतान
झारखंड सरकार ने 8 मार्च से मईया सम्मान योजना का पैसा भेजना शुरू कर दिया है। शुरुआत में बोकारो, चतरा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा और लातेहार जिलों की महिलाओं के खातों में पैसे भेजे गए। अब 12 मार्च को दुमका, रामगढ़, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम समेत 14 जिलों में राशि ट्रांसफर की जा रही है।
अगर आपका सत्यापन हो चुका है और बैंक खाता आधार से लिंक है तो 15 मार्च तक पैसा आपके खाते में आ सकता है। जिन महिलाओं का सत्यापन अभी भी नहीं हुआ है, उनका नाम होली के बाद दोबारा भुगतान सूची में जोड़ा जाएगा।
इन 5 कारणों से महिलाओ नहीं मिल रहा 7500 रुपये
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 8 मार्च से ही लाखों महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। परंतु 21 लाख महिलाओं महिलाओं को रिजेक्ट कर दिया गया है और बहुत से महिलाओं के खाते में अभी तक एक भी किस्त नहीं डाला गया है, ये सब केवल इन 5 कारणों के वजह से हो रहा है जो निम्नलिखित हैं –
- DBT Active नहीं होना – यदि आपका बैंक खाता DBT ऐक्टिव नहीं है तो पैसे आपके खाते में नहीं आएंगे।
- आवेदन Approve ना होना – जिनका आवेदन अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है उनका नाम लाभार्थी सूची में नहीं जोड़ा गया है।
- आवेदन रिजेक्ट हो जाना – कई महिलाओं के आवेदन गलत दस्तावेज़, अधूरी जानकारी या सही पात्रता ना होने के वजह से रिजेक्ट कर दिए गए हैं।
- लिस्ट में नाम ना होना – यदि सत्यापन होने के दौरान कोई त्रुटि हुई है तो आपका नाम फाइनल लिस्ट में नहीं आ सकता है।
- भौतिक सत्यापन पूरा ना होना – झारखंड सरकार केवल उन्हीं लाभार्थियों को पैसा दे रही है जिनका फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।
आज इन 14 जिलों की महिलाओं को मिलेगा 7500 रूपये, ऐसे चेक करें स्टेटस
समस्याओं के समाधान के लिए ये काम करें
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत आ रहे सभी समस्याओं का निवारण नीचे विस्तार से बताया गया है। इन तरीकों को अच्छे से फॉलो करके आप दोबारा योजना का लाभ पा सकते हैं –
- DBT Active करें – अगर आपका DBT Active नहीं है तो आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना है जिसमें आपका खाता है। उसके बाद बैंक अधिकारी से DBT Activation Form लेकर भरना है और जमा कर देना है।
- आवेदन Approve कराएं – इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और आवेदन स्टेटस चेक करना है। अगर स्टैटस Pending दिखा रहा है तो अपने नजदीकी सरकारी केंद्र में जाकर दोबारा वेरिफिकेशन करवा लेना है।
- रिजेक्ट आवेदन को सुधार करें – अगर आपका आवेदन गलत दस्तावेज या अपात्रता के कारण रिजेक्ट हुआ है तो फिर से सही दस्तावेजों के साथ नया आवेदन करें। ऐसा करने से आपको अगली भुगतान से पैसा मिलने लगेगा।
- लिस्ट में दोबारा नाम जुडवाए – लाभार्थी सूची में दोबारा नाम लिखवाने के लिए पंचायत या ब्लॉक पर जाकर अपना नाम वेरिफाई करवाना है और वहाँ मौजूद अधिकारी को बताना है कि आप मंईयां सम्मान योजना के पात्र हैं।
- भौतिक सत्यापन पूरा करवाएं- यदि आपका सत्यापन अभी भी नहीं हुआ है तो ब्लॉक कार्यालय में जाकर दस्तावेज को पुनः जमा करना है। उसके बाद सरकार द्वारा अधिकारियों को आपका सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद आपका भौतिक सत्यापन पूरा हो जाएगा।