Ladki Bahin Yojana Money Not Received: महिलाओं के आर्थिक सहायता के लिए शुरू की गई माझी लाडकी बहिन योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये दी जाती है। महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए यह काम किया है। लेकिन कई लाभार्थियों को अभी तक योजना की राशि नहीं मिली है जिससे वे बहुत परेशान हैं।
कई महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके बैंक खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं जबकि उनके आसपास की महिलाओं को किस्त मिल चुकी है। अगर आपके भी खाते में माझी लाडकी बहिन योजना के पैसे नहीं आए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।
सरकार ने इस समस्या के लिए इससे जुड़ी जरूरी काम के लिए निर्देश जारी किए हैं जिसको फॉलो करने से आपकी समस्या जल्द ही हल हो सकती है। इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि किन कारणों से पैसे नहीं आए और इस स्थिति में आपको क्या करना चाहिए इसलिए दोस्तों इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको पूरी जानकारी मिल सके और आप इस योजना का लाभ ले सकें।
Ladki Bahin Yojana Money Not Received Overview
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana Money Not Received Update |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहिन योजना |
किस्त का भुगतान | हर महीने ₹1500 |
पैसे न मिलने का मुख्य कारण | बैंक खाता आधार से लिंक न होना |
समस्या निवारण 1 | बैंक जाकर आधार लिंक करवाएं |
समस्या निवारण 2 | DBT को सक्रिय करें |
समस्या निवारण 3 | आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें |
शिकायत समाधान का समय | 24 से 48 घंटे में |
आधिकारिक वेबसाईट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
Ladki Bahin Yojana Money Not Received Update
महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहिन योजना के लिए 1 जुलाई 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी जिसके बाद राज्य की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया। अगस्त महीने से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये प्रति माह की राशि डीबीटी यानि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
लेकिन कई ग्रामीण और शहरी इलाकों की महिलाओं को योजना की किस्त अभी तक नहीं मिली हुई है। इसकी कारण यह था कि उनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं था या डीबीटी चालू नहीं था। इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी लाभार्थी महिलाओं को अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से जोड़ने और डीबीटी को चालू करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा कुछ महिलाओं को अब भी पैसे नहीं मिले हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार ने योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर एक Grievance शिकायत विकल्प जोड़ा है जहां महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं। सरकार ने यह विश्वास दिलाया है कि शिकायत दर्ज करने के 24 से 48 घंटे के अंदर ही समाधान किया जाएगा और लाभार्थी महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
लाडकी बहीण योजना के पैसे नहीं मिले तो करे ये काम, 10 मिनट में आएंगे खाते में पैसे
Majhi Ladki Bahin Yojana Benefits
लाडकी बहिन योजना के तहत मिलने वाले लाभों को विस्तार से समझना जरूरी है। इस योजना से जुड़ी कुछ जरूरी बातें इस प्रकार हैं-
- सबसे पहले यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
- इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को लाभ दिया जाता है।
- और कोई घोटाला नहीं रहेगा जिससे पैसे फसने की संभावना खत्म हो जाती है।
- और यदि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो तुरंत इसे लिंक करवाएं।
- यदि पैसे नहीं मिले हैं तो ऑनलाइन शिकायत दर्ज करके समस्या का समाधान कराया जा सकता है।
- और हर महीने समय पर राशि ट्रांसफर करने का प्रयास किया जाएगा।
- इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता देना है।
- महिलाएं टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
Majhi Ladki Bahin Yojana Eligibility
इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो इन सभी पात्रता को पूरा करती हैं-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- तथा उस लाभार्थी महिला का नाम राशन कार्ड में जरूर होना चाहिए।
- और उस महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
- साथ ही लाभार्थी महिला महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- उसके परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा तय नियमों के तहत होनी चाहिए।
लाडकी बहीण योजना अप्रूव्ड महिलाओं की सूची जारी, इनको प्रतिमाह ₹2100 मिलेंगे
Majhi Ladki Bahin Yojana Documents
इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी-
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी
- राशन कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Majhi Ladki Bahin Yojana अभी तक नहीं आए तो करें यह काम
अगर आपको अभी तक लाडकी बहिन योजना के पैसे नहीं मिले हैं तो यह काम करने जरूरी हैं-
- पैसे आए कि नहीं ये जानने के लिए आप सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाईट पर जाइए।
- अब वहाँ जाकर आप अर्जदार लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- लॉगिन करने के लिए आप मोबाईल नंबर और पासवर्ड भर दीजिए।
- वहां जाकर आप Grievance शिकायत पोर्टल पर अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं।
- इसके बाद आप अपना आधार कार्ड नंबर सहित अपलोड करके सबमिट कर दीजिए।
- आप आपको Complaint Form मिल जायेगा वहाँ आपको Grievance Type के विकल्प पर जाइए।
- फिर वहाँ आप Complaint against other application पर क्लिक कर दीजिए।
- उसके बाद आप Grievance Category मे Other के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- इतना करने के बाद आपको Grievance Form दिख जायेगा।
- अब वहाँ पर मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को सही सही भर दीजिए।
- तथा आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और डीबीटी चालू होना चाहिए।
- यदि खाते से संबंधित कोई समस्या है तो उसे तुरंत ठीक करा दीजिए।
- इसके बाद वहाँ लाडकी बहिन योजना के पैसे नहीं मिले हैं लिखकर सबमिट कर दीजिए।
- अब आपकी शिकायत की जांच होने के बाद आपके पैसे मिलने लगेंगे।
- योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन का उपयोग करें।