Maiya Samman Yojana Age Limit: मंईयां सम्मान योजना से अब 18 वर्ष की महिलाओं और बेटियों को भी ₹1000 प्रतिमाह मिलेंगे

Maiya Samman Yojana Age Limit: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुरुआत वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा झारखंड राज्य की गरीब एवं निराश्रित महिलाओं के लिए किया गया है। योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने ₹1000 की किस्त दी जा रही है।

वर्तमान समय तक 50 लाख से भी अधिक महिलाओं के द्वारा मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत फॉर्म भरे गए हैं और 45 लाख से भी अधिक महिलाओं को योजना से लाभ मिलना भी शुरू हो चुका है। हाल ही में मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक अपडेट सरकार द्वारा जारी किया गया था, जिसके अनुसार अब राज्य की लड़कियों को योजना से लाभ मिलेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मंईयां सम्मान योजना को लेकर क्या है अपडेट? तथा मंईयां सम्मान योजना में अब महिलाओं के साथ-साथ किन्हें लाभ दिया जाएगा? इससे जुड़ी संपूर्ण अपडेट आपको इस पोस्ट में प्राप्त होगी, साथ ही मंईयां सम्मान योजना की आयु सीमा सरकार द्वारा अब क्या निर्धारित की गई है? इसकी संपूर्ण जानकारी हमने नीचे लेख में विस्तार पूर्वक दिया है।

Maiya Samman Yojana Age Limit Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana Age Limit
योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
राज्यझारखंड
शुरू किसने किया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थी राज्य की गरीब महिला एवं बेटियां
आयु सीमा 18 से 50 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana Age Limit

मंईयां सम्मान योजना को लेकर हाल ही में एक अपडेट आई थी, इस अपडेट के अनुसार अब झारखंड राज्य की 18 से 20 वर्ष के बीच की भी बेटियों को योजना से लाभ मिलेंगे। 18 से 20 वर्ष के बीच की बेटियों को लाभ प्रदान करने हेतु सरकार अब फिर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष कैंप का आयोजन करने जा रही है।

हालांकि विशेष कैंप का आयोजन कब से होगा इस पर अब तक कोई अपडेट नहीं आई है लेकिन अब 18 से 20 वर्ष के बीच की बेटियां भी Maiya Samman Yojana का फॉर्म भरकर लाभ ले सकती हैं। सरकार द्वारा पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की आयु सीमा 21 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया है।

राज्य की जो भी 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाएं एवं बेटियां मंईयां सम्मान योजना का आवेदन करना चाहती है वह वर्तमान समय में नजदीकी CSC केंद्र में जाकर फॉर्म भर सकती है या फिर महिलाएं नजदीकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से फार्म प्राप्त कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को जमा कर सकती है।

Maiya Samman Yojana Last Date

मंईयां सम्मान योजना का आवेदन का शुरुआत 3 अगस्त से किया गया था, 3 अगस्त से 18 अगस्त तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष कैंप का आयोजन किया गया था जिस दौरान राज्य के 50 लाख महिलाओं के द्वारा फॉर्म भरे गए।

महिलाओं में योजना को लेकर उत्साह को देखते हुए बाद में सरकार ने अंतिम तिथि को बढ़ाकर दिसंबर 2024 कर दिया था। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने तथा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की आयु सीमा में कमी लाने से अब आवेदन की संख्या 55 लाख से भी अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon