रक्षाबंधन से पहले झारखंड की महिलाओं को एक शानदार तोहफा मिला है। सरकार की Maiya Samman Yojana के तहत महिलाओं के खातों में जुलाई महीने की दूसरी किस्त ₹2500 ट्रांसफर कर दी गई है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे घर खर्च में बेहतर सहयोग कर सकें। जिन महिलाओं को इस योजना के तहत पहले ही 10 जुलाई को ₹2500 की राशि मिली थी, उन्हें अब एक ही महीने में दो बार यह लाभ मिला है।
ऐसे में रक्षाबंधन जैसे पर्व के समय ये राशि उनके लिए किसी राहत से कम नहीं है। इससे ना केवल उनकी जरूरतें पूरी होंगी बल्कि त्योहार पर खर्च करने की ताकत भी मिलेगी। यह योजना झारखंड सरकार द्वारा उन महिलाओं के लिए लाई गई है जो 18 से 50 वर्ष की आयु वर्ग में आती हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिली दोहरी सौगात
झारखंड में मंईयां सम्मान योजना का असर अब जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है। सरकार ने जिस तरह से जुलाई महीने में दो बार भुगतान किया है, उससे साफ हो जाता है कि राज्य सरकार इस योजना को लेकर गंभीर है। 10 जुलाई को जहां महिलाओं को मई माह की बकाया राशि दी गई थी, वहीं 31 जुलाई को जून महीने की किस्त भी उनके खातों में ट्रांसफर कर दी गई।
यह पहला मौका है जब किसी महीने में महिलाओं को डबल किस्त मिली हो। महिलाओं ने इस रकम का उपयोग घर चलाने, बच्चों की पढ़ाई, रक्षाबंधन के खर्चे और जरूरी सामान खरीदने में किया। इस दोहरी किस्त से हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। गांव-देहात की महिलाएं जिन्होंने पहले कभी सरकारी मदद का स्वाद नहीं चखा था, वे अब योजना से खुश हैं और सरकार का धन्यवाद कर रही हैं।
हर महीने मिलते हैं ₹2500 की राशि
मंईयां सम्मान योजना की सबसे खास बात यह है कि यह किसी एक बार की मदद नहीं है, बल्कि एक नियमित मासिक सहायता है। पहले जब योजना शुरू हुई थी, तब ₹1000 की राशि मिलती थी, लेकिन धीरे-धीरे इसमें बदलाव हुआ और विधानसभा चुनाव 2025 से पहले इसे बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया। यह पैसा हर महीने सीधे लाभुक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रहती।
यह राशि भले ही बहुत ज्यादा न लगे, लेकिन एक गरीब महिला के लिए यह उसके जीवन में बड़ी मदद साबित होती है। वो इस पैसे से महीनेभर का राशन, बच्चों की फीस, या छोटी-मोटी स्वास्थ्य ज़रूरतें पूरी कर सकती है। खास बात यह है कि इस योजना को पूरी तरह डिजिटल सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे पेमेंट ट्रैकिंग आसान हो गई है और महिलाओं को समय पर राशि मिल रही है।
सभी महिलाओं को इस दिन मिलेंगे 11वीं के 2500 रूपये, इनको मिलेगा लाभ
योजना से जुड़ी जरूरी पात्रता और बदलाव
Maiya Samman Yojana का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलता है, जो 18 से 50 साल की आयु वर्ग में आती हैं और उनके पास अपना राशन कार्ड व आधार कार्ड होना जरूरी है। साथ ही उन्हें राज्य का निवासी होना चाहिए और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आना चाहिए। सरकार ने यह भी साफ किया है कि जिन महिलाओं के दस्तावेज पूरे नहीं हैं, उन्हें सत्यापन के बाद ही अगली किस्त मिलेगी।
जुलाई में जिन महिलाओं ने अपने पुराने फॉर्म में सुधार किया था, उन्हें ही जून की किस्त ट्रांसफर की गई है। सरकार अब धीरे-धीरे उन वंचित महिलाओं तक भी योजना पहुंचा रही है जिनके नाम पहले लिस्ट में नहीं थे। यह प्रक्रिया जारी है और अगस्त में और भी ज्यादा महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा। ऐसे में यदि कोई महिला अभी तक योजना में रजिस्टर्ड नहीं है, तो वह अपने पंचायत या नगर कार्यालय में संपर्क करके नाम जुड़वा सकती है।