Maiya Samman Yojana May Kist Release: आज से महिलाओं के खातों में 2500 रूपये जमा होना शुरू, ऐसे चेक करे स्टेटस

Maiya Samman Yojana May Kist Release: झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी है! मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत मई महीने की 10वीं किस्त का पैसा महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो गया है। 2 जुलाई से राज्य के 12 जिलों की महिलाओं को 2500 रुपये की राशि दी जा रही है। यह किस्त सीधे DBT के माध्यम से लाभुकों के खातों में भेजी जा रही है।

इसके साथ ही अब जून और जुलाई महीने की संयुक्त किस्त 5000 रुपये भी कुछ ही दिनों में दी जाएगी। इससे पहले अप्रैल महीने की 9वीं किस्त का भुगतान हो चुका है। योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिल रहा है, जिनके आवेदन समय पर स्वीकृत हुए हैं और जिनके दस्तावेज पूरी तरह सही पाए गए हैं।

इस बार भुगतान दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में 12 जिलों को चुना गया है, जबकि बाकी जिलों की महिलाओं को 1-2 दिन बाद दूसरे चरण में पैसा मिलेगा। अगर आप मंईया सम्मान योजना से जुड़ी हुई है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें, यहां आपको मई की किस्त को लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Maiya Samman Yojana May Kist Release Overview

आर्टिकल का नामMaiya Samman Yojana May Kist Release
स्कीम का नाममंईया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana)
भुगतान तिथि2 जुलाई से शुरू
किस्त की राशि₹2500 (10वीं किस्त – मई माह)
भुगतान चरणदो चरणों में
लाभार्थी जिलों की संख्यापहले चरण में 12 जिले
ऑफिशियल वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

मईया सम्मान योजना क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि दी जाती है। अप्रैल महीने में योजना की 9वीं किस्त का भुगतान किया गया था। अब 2 जुलाई से मई महीने की 10वीं किस्त दी जा रही है।

मंईया सम्मान योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है और यह DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे लाभुकों के बैंक खाते में भेजी जाती है। पात्रता सूची में शामिल महिलाओं को ही यह राशि मिलती है, जिसके लिए आधार लिंकिंग और दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगले 24 घंटे में महिलाओं के खाते में जमा हो जाएंगे 2500 रूपये

Maiya Samman Yojana May Kist Release

मई महीने की किस्त के रूप में 2500 रुपये की राशि राज्य के 52 लाख से अधिक लाभार्थियों को दी जा रही है। यह राशि 2 जुलाई से लाभुकों के खातों में ट्रांसफर होनी शुरू हो चुकी है। जिलों को पहले ही भुगतान भेजा जा चुका है और सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

इस बार किस्त वितरण को लेकर विभाग काफी सख्त है और उन्हीं महिलाओं को यह राशि दी जा रही है जिनके दस्तावेज सही पाए गए हैं। साथ ही आधार और बैंक खाता लिंकिंग, NPCI मैपिंग जैसे ज़रूरी वेरिफिकेशन पूरे होने के बाद ही भुगतान किया जा रहा है।

आज से महिलाओं के खाते में ₹2500 जमा होना शुरू

राज्य के महिला लाभार्थियों को आज 2 जुलाई से ₹2500 की राशि मिलनी शुरू हो गई है। यह राशि मई महीने की 10वीं किस्त है। यह भुगतान चरणबद्ध तरीके से हो रहा है, जिसमें पहले 12 जिलों को शामिल किया गया है। बाकी जिलों की महिलाओं को 1 से 2 दिनों के भीतर यह राशि मिलेगी।

यह राशि सीधे लाभुकों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जा रही है। यदि किसी लाभार्थी को राशि नहीं मिल रही है, तो उसे अपने दस्तावेज और NPCI मैपिंग की स्थिति जांच लेनी चाहिए।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगी मई की किस्त ₹2500, यहां जानिए वजह

इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेंगे 2500 रूपये

पहले चरण में जिन 12 जिलों की महिलाओं को मई महीने की किस्त दी जा रही है, उनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों में आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी और दस्तावेजों का सत्यापन भी समय पर कर लिया गया था।

यही कारण है कि इन्हें पहले चरण में भुगतान किया गया है। दूसरे चरण की शुरुआत 1-2 दिनों में होगी और 10 जुलाई तक सभी जिलों की महिलाओं को राशि मिल जाएगी।

Maiya Samman Yojana May Kist के लिए पात्रता

मंईया सम्मान योजना के मई की किस्त की राशि उन महिलाओं को दी जा रही है जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करती है –

  • महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई सरकारी नौकरी में न हो और न ही आयकरदाता हो।
  • महिला के नाम बैंक खाता होना चाहिए, जिसमें DBT सेवा एक्टिव हो।
  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो और NPCI मैपिंग पूरी होनी चाहिए।
  • आवेदन सही ढंग से भरा गया हो और सभी दस्तावेज पूरे व सही हों।
  • लाभार्थी का नाम पात्रता सूची में होना जरूरी है।

 52 लाख महिलाओं को इसी हफ्ते मिलेंगे मई माह के 2500 रुपये की राशि

Maiya Samman Yojana May Kist Payment Status Check कैसे करें?

मंईया सम्मान योजना की राशि आपके खाते में ट्रांसफर की जाएगी, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आएगा। यदि SMS नहीं आता है, तो आप बैंक पासबुक अपडेट कराकर राशि की स्थिति देख सकते हैं या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्राम पंचायत से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में अपने आवेदन की स्थिति दोबारा जांचें। इसके अलावा ऑनलाइन तरीके से भुगतान स्थिति चेक करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपको “Login” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना आधार नंबर या आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना है।
  • फिर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • फिर एक नए पेज खुलेगा जहां आपको आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • अब आपको “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना है और मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करना है।
  • सत्यापन के बाद आपकी भुगतान स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अगर जानकारी न मिले तो बैंक पासबुक अपडेट करवाएं या बैंक हेल्पलाइन से संपर्क करें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon