Maiya Samman Yojana May Installment Date: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत एक बार फिर से महिलाओं को राहत मिलने वाली है। मई महीने की किस्त को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जो महिलाएं मई की राशि का इंतजार कर रही थीं, उनके लिए यह खबर काफी सुकून देने वाली है क्योंकि अगले कुछ दिनों में उनके खाते में सीधे 2500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
सरकार द्वारा पहले ही अप्रैल की 9वीं किस्त जारी कर दी गई थी और अब मई की 10वीं किस्त भी जुलाई की शुरुआत में जारी की जा रही है। यह पूरी प्रक्रिया महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की निगरानी में हो रही है ताकि राशि के ट्रांसफर में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और हर पात्र महिला को समय पर उसकी सहायता राशि मिल जाए।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Maiya Samman Yojana May Installment कब आ रही है, किसे मिलेगा लाभ, पात्रता क्या है और स्टेटस कैसे चेक करें। तो अगर आप मंईया सम्मान योजना से जुड़ी हुई हैं और हर महीने ₹2500 की किस्त प्राप्त कर रही है तो इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें। यहां आपको मई की किस्त को लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त होने वाली है।
Maiya Samman Yojana May Installment Date Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana May Installment Date |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना |
किस्त की क्रमि | 10वीं किस्त (May Installment) |
राशि | रुपये 2500 |
जारी की तारीख | 2 जुलाई से 10 जुलाई |
ऑफिशियल वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महिला सशक्तिकरण योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत राज्य की ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद दी जाती है।
अब तक योजना के अंतर्गत 9 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जिसमें अप्रैल 2025 की किस्त भी शामिल है। अब योजना की 10वीं किस्त यानी मई महीने की राशि लाभुक महिलाओं को दी जा रही है। सरकार का कहना है कि इस योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल रही है और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में राहत मिल रही है।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगी मई की किस्त ₹2500, यहां जानिए वजह
Maiya Samman Yojana May Installment Date
Maiya Samman Yojana May Installment को लेकर विभाग की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। महिला बाल विकास विभाग ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि योजना की 10वीं किस्त को समय पर लाभुकों के खाते में ट्रांसफर किया जाए।
इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग की ओर से बताया गया है कि 2 जुलाई से राशि का ट्रांसफर शुरू हो जाएगा और 10 जुलाई तक सभी पात्र महिलाओं के खाते में यह राशि DBT के माध्यम से पहुंचा दी जाएगी।
2 से 10 जुलाई के बीच लाभुकों के खाते में आयेंगे 2500 रूपये
झारखंड राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत मई महीने की 10वीं किस्त के ₹2500 मिलने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी जिले अपने पात्र लाभुकों की लिस्ट तैयार कर चुके हैं और जैसे ही विभाग की तरफ से पेमेंट ट्रांसफर की अनुमति दी जाती है, वैसे ही एक क्लिक पर DBT के माध्यम से सभी खातों में पैसे भेज दिए जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ की जाएगी ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।
Maiya Samman Yojana May Installment के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना के मई महीने के किस्त की राशि निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाली महिलाओं को मिलेंगे –
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो और ना ही वह आयकरदाता हो।
- महिला के नाम पर बैंक खाता होना अनिवार्य है और उसमें DBT चालू होनी चाहिए।
- महिला का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए तथा NPCI मैपिंग पूर्ण होनी चाहिए।
- आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही और पूरे होने चाहिए, अधूरे दस्तावेज या गलतियों की स्थिति में भुगतान रोका जा सकता है।
- महिला का नाम ग्राम पंचायत या नगरी निकाय द्वारा तैयार की गई पात्रता सूची में शामिल होना चाहिए।
10वीं किस्त के ₹2500 की राशि आज से महिलाओं को मिलना शुरू, इनको मिल रहा पैसा
Maiya Samman Yojana May Installment Payment Status Check कैसे करें?
मंईया सम्मान योजना के मई महीने की किस्त की राशि जैसे ही खाते में जमा होगी, बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। SMS ना आने पर महिलाएं अपने खाते को अपडेट कर कर जान सकती है कि उनको पैसे प्राप्त हुई है या नहीं। इसके अलावा महिलाएं निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर स्टेटस चेक कर जान सकती है कि उनको पैसे मिले हैं या नहीं।
- स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आपको मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपको होम पेज पर “Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना है।
- लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
- फिर एक नए पेज खुलेगा जहां आपको आवेदन संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP प्राप्त करना है।
- OTP दर्ज कर सत्यापन करते है आपका स्टेटस खुल जाएगा यहां आप देख सकते हैं कि आपके खाते में किस्त की राशि जमा हुई है या नहीं।