Maiya Samman Yojana: इन 5 प्रकार की महिलाओं को मंईया योजना से ₹5000 की राशि मिलेगी

झारखंड राज्य सरकार की तरफ से शुरू की गई मंईया सम्मान योजना इन दिनों गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना के जरिए सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है ताकि वे अपने परिवार की जरूरतों को बिना किसी चिंता के पूरा कर सकें। खास बात यह है अब तक इस योजना के 8 किस्त की राशि जारी की जा चुकी है और अब 9वी और 10वीं किस्त एक साथ महिलाओं को दी जाएगी

यानि इस योजना के तहत हर पात्र महिला को सीधे उनके बैंक खाते में ₹5000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। लेकिन राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि यह राशि उन्हीं महिलाओं को दी जाएगी जो कुछ खास शर्तों को पूरा करती हैं। यदि आपने भी आवेदन किया है तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है। इसमें हम आपको बताएंगे कि किन-किन महिलाओं को यह लाभ मिलेगा, कब मिलेगा और किन तारीखों से भुगतान शुरू होगा तो लेख में आखिर तक बने रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईया सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के लिए शुरू की गई एक सरकारी योजना है जिसे राज्य सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को ₹2500 की आर्थिक सहायता हर महीने प्रदान की जा रही है जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

खास बात यह है कि यह सहायता केवल उन्हीं महिलाओं को दी जा रही है जिन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज सही ढंग से जमा किए हैं और उनका सत्यापन पूरा हो चुका है। 8 किस्त की राशि जारी होने के बाद अब 9वी और 10वीं किस्त की राशि महिलाओं को एक साथ दी जाएगी। इसी बीच मंईया सम्मान योजना को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है जिसके अनुसार 5 प्रकार की महिलाओं को ₹5000 की राशि एक साथ दी जाएगी।

केवल इन्हीं महिलाओं को मिलेगा 9वीं 10वीं किस्त के 5000 रूपये, लिस्ट में देखें अपना नाम

महिलाओं को इस दिन मिलेंगे 5000 रूपये

सरकार द्वारा Maiya Samman Yojana के अंतर्गत ₹5000 की राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जिनका आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकृत हो गया है। संबंधित विभाग ने सभी जिलों में सूची जारी कर दी है और जिन महिलाओं के नाम सूची में शामिल हैं, उन्हें यह राशि मई महीने के अंतिम सप्ताह से मिलनी शुरू हो जाएगी।

जिनके खाते आधार से लिंक हैं और जिन्होंने सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, उनके खाते में ₹5000 की राशि सीधे DBT माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। जिन महिलाओं को अभी तक राशि नहीं मिली है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि भुगतान प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। अधिकारी पहले उन लाभार्थियों को पैसा दे रहे हैं जिनका सत्यापन सबसे पहले पूरा हुआ है।

इन 5 प्रकार की महिलाओं को ₹5000 की राशि मिलेगी

Maiya Samman Yojana का लाभ सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो सरकार द्वारा तय की गई कुछ खास पात्रताओं को पूरा करती हैं। सबसे पहले, उन महिलाओं को ₹5000 की राशि दी जाएगी जिनका बैंक खाता उनके आधार कार्ड से पूरी तरह लिंक है। इसके बाद, जिन महिलाओं का किसी प्रकार का रोजगार नहीं है, यानी वे बेरोजगार हैं, उन्हें इस योजना का प्राथमिक लाभार्थी माना गया है।

तीसरे प्रकार में वे महिलाएं आती हैं जिनके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। यदि घर में कोई भी सरकारी सेवा में है, तो उस परिवार की महिला को यह लाभ नहीं दिया जाएगा। चौथे प्रकार में उन महिलाओं को शामिल किया गया है जिन्होंने अपना राशन कार्ड eKYC के माध्यम से वेरीफाई करवा लिया है।

और अंत में, वे महिलाएं जो भौतिक सत्यापन प्रक्रिया में सफल रही हैं और जिनके दस्तावेज विभाग द्वारा मान्य कर लिए गए हैं, उन्हें भी ₹5000 की राशि दी जाएगी। यदि आप इन पांच श्रेणियों में से किसी एक में आती हैं तो निश्चित ही आपके खाते में Maiya Samman Yojana की राशि जल्द ट्रांसफर की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon