PM Kisan Yojana 20th Installment Date: देश के करोड़ों किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद देने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत अब सभी लाभार्थियों को 20वीं किस्त का इंतजार है। पीएम किसान योजना के तहत अभी हाल ही में 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी की गई थी, जिस दोरान लगभग 9.8 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
अब किसान यह जानना चाहते हैं कि 20वीं किस्त कब जारी होगी, पात्रता क्या है और स्टेटस कैसे चेक किया जा सकता है। इस लेख में आपको पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त से जुड़ी हर जानकारी आसान और सरल भाषा में देने जा रहे है ताकि आप घर बैठे अपने भुगतान की स्थिति जान सकें। अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है तो पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें।
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Overview
लेख का नाम | PM Kisan Yojana 20th Installment Date |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
किस्त संख्या | 20वीं |
पिछली किस्त जारी | 24 फरवरी 2025 |
अगली किस्त संभावित तारीख | जून 2025 (संभावित) |
किस्त की राशि | 2000 रुपये |
कुल वार्षिक सहायता | 6000 रुपये (3 किस्तों में) |
आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan Yojana 20th Installment Date
प्रधानमंत्री किसान योजना की किस्तें हर 4 महीने के अंतराल पर किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती हैं। पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को दी गई थी, तो अब अगली यानी 20वीं किस्त जून 2025 में आने की संभावना है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है,
लेकिन अनुमान है कि यह किस्त 10 से 15 जून के बीच आ सकती है। जब भी सरकार इस किस्त को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी करती है, तो उसका अपडेट सबसे पहले आप pmkisan.gov.in वेबसाइट या फिर हमारे इस पेज पर देख सकते हैं।
पीएम किसान मोबाइल एप डाउनलोड कैसे करें और इसके फायदे
पीएम किसान योजना 20वीं किस्त के लाभ
पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद देती है, जो 3 किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें किसी भी बिचौलिए की जरूरत नहीं पड़ती है। किसान को सीधे पैसा मिलता है। यह रकम किसानों के बीज, खाद और दूसरी कृषि जरूरतों को पूरा करने में मददगार होती है।
पीएम किसान योजना 20वीं किस्त के लिए पात्रता
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त की राशि पाने के लिए किसानों को निम्नलिखित पात्रताएं पूर्ण करनी होगी –
- पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो पात्र हैं और जिनके दस्तावेज सही ढंग से अपडेट हैं।
- लाभार्थी किसान भारत का नागरिक होना चाहिए, यह राशि प्राप्त होगी।
- पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसान के पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
- किसान का नाम राज्य सरकार के कृषि विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।
- अगर किसान ने ई-केवाईसी पूरा कर लिया है तो ही उसे 20वीं किस्त की राशि मिलेगी।
- आवेदक का भू-अभिलेख और बैंक खाते का विवरण सही होना चाहिए तभी 20वीं किस्त की राशि मिलेगी।
- किसान के परिवार का सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- किसान के परिवार का कोई भी सरकारी नौकरी नहीं करता है तो उसे लाभ मिलेगा।
पीएम किसान योजना फॉर्म ऑनलाइन सुधार कैसे करें?
पीएम किसान योजना के जरूरी दस्तावेज
20वीं किस्त पाने के लिए किसानों के पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने चाहिए –
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर (रजिस्टर्ड)
- ई-केवाईसी पूरा हो
- भूमि का दस्तावेज (भूलेख)
- निवास प्रमाण पत्र
पीएम किसान 20वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान की 20वीं किस्त आई है या नहीं, तो उसका स्टेटस आप खुद घर बैठे चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- 20वीं किस्त का स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद होमपेज पर “Farmer Corner” सेक्शन में जाना है।
- यहां आपको “Know Your Status” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और कैप्चा कोड भरकर “Get OTP” पर क्लिक करना है।
- अब आपको आखिर में ओटीपी दर्ज कर सबमिट करना है।
- इसके बाद आपको आपके भुगतान की जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी। यहां आप देख सकते हैं आपको 20वीं किस्त के ₹2000 मिले हैं या नहीं।
पीएम किसान ग्रामीण नई लिस्ट जारी, यहां से देखें अपना नाम
पीएम किसान की 20वीं किस्त के लिए जरूरी कार्य
अगर आप चाहते हैं कि आपके खाते में 20वीं किस्त समय पर आए, तो कुछ जरूरी चीजों को समय रहते पूरा कर लें ताकि आपके खाते में बिना किसी परेशानी की 20वीं किस्त की राशि आ जाए –
- ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूरा करवा लें।
- आधार को बैंक अकाउंट लिंक करवाएं।
- बैंक अकाउंट में डीबीटी एक्टिव करवा ले।
- भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन करवाएं।
- गलत या अपूर्ण जानकारी को सुधा कर ले।
निष्कर्ष
पीएम किसान योजना के जरिए सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो 20वीं किस्त आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जून 2025 में इस किस्त के आने की संभावना है, लेकिन उससे पहले जरूरी है कि आप अपना सारा डॉक्युमेंटेशन सही रखें और ई-केवाईसी जरूर करवाएं।
इस लेख के माध्यम से हमने आपको पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त की तारीख, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, और स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे दूसरों तक भी जरूर पहुंचाएं ताकि हर किसान इसका लाभ उठा सके।