Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Status Check Approved: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की गरीब महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना बन चुकी है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं के साथ-साथ अब लड़कियों को भी लाभ प्रदान किया जा रहा है। मंईयां सम्मान योजना से 18 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं और लड़कियों को सरकार किस्त की राशि प्रदान कर रही है।
सरकार किस्त की राशि हर महीने DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उपलब्ध करा रही है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के किस्त में बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं और लड़कियों को दिसंबर महीने से प्रतिमाह ₹2500 मिलेगा। यदि आपने हाल ही में इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया है तो अब आपको अपना स्टेटस चेक करना है।
स्टेटस चेक करने के बाद आपको पता चलेगा कि मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लाभ मिलेगा या नहीं? इस योजना से उन महिलाओं को लाभ मिलते हैं जिनके आवेदन को स्वीकृति मिल जाती है। मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस चेक आप आधिकारिक वेबसाइट में लॉगिन कर कर सकती हैं। हमने नीचे मंईयां सम्मान योजना स्टेटस चेक प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया हुआ है।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Status Check Approved Overview
आर्टिकल का नाम | Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Status Check Approved |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
राज्य | झारखंड |
शुरू किसने किया | सीएम हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
किस्त की राशि | ₹2500 प्रतिमाह |
स्टेटस चेक का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य
झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुरुआत राज्य की महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किया है। इस योजना के तहत राज्य के महिलाओं और लड़कियों को सरकार द्वारा हर महीने आर्थिक मदद दिया जा रहा है। मंईयां सम्मान योजना से राज्य की महिलाओं और लड़कियों को प्रति वर्ष ₹30000 की सहायता राशि प्राप्त होगी।
सरकार से मिलने वाली इस राशि की मदद से महिलाएं और लड़कियां अपनी आवश्यकताओं को अन्य किसी पर निर्भर हुए बिना पूर्ण कर पा रही है। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत न केवल महिलाओं को बल्कि अब लड़कियों को भी लाभ दिया जा रहा है। यदि आपने योजना के अंतर्गत हाल ही में आवेदन किया है तो अब आप स्टेटस चेक कर सकती हैं।
मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि
झारखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं और लड़कियों के बैंक खाते में सरकार प्रतिमाह ₹1000 की किस्त जमा कर रही है। इस योजना से राज्य की महिलाओं और लड़कियों को दिसंबर महीने से ₹1000 की किस्त के बदले ₹2500 किस्त मिलना शुरू हो जाएगा।
राज्य की महिलाओं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसका लाभ पा कर महिलाएं और लड़कियां अन्य किसी पर आश्रित नहीं रहेगी, साथ ही इस योजना का लाभ मिलने के पश्चात छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु भी राज्य की महिलाओं को कर्ज लेने की भी आवश्यकता नहीं पढ़ेगी।
सरकार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं और लड़कियों को अब कुल ₹30000 प्रतिवर्ष सहायता प्रदान करेगी।
इसे भी पढ़े :- बूरी ख़बर!! मंईयां सम्मान योजना बंद 1000 रु नहीं मिलेगा, नई अपडेट जाने यहां
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन कर्ता झारखंड राज्य की मूल निवासी होने पर लाभ मिलेंगे।
- आवेदक के परिवार का सालाना आय 2.5 लाख रुपए से कम होने चाहिए।
- अगर आवेदक महिला या लड़की राशन कार्ड धारक है तो ही उसे योजना से लाभ मिलेंगे।
- आवेदक महिला या लड़की का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होने चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिलाओं और लड़कियों को केवल लाभ मिलेंगे।
- मंईयां सम्मान योजना के किस्त की राशि पाने के लिए महिलाओं तथा लड़कियों का डीबीटी सक्रिय होना जरूरी है।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
मंईयां सम्मान योजना स्टेटस चेक कैसे करें
झारखंड राज्य की महिलाएं और लड़कियां जिन्होंने हाल ही में मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन किया है वह अपना स्टेटस चेक कर पता कर सकती है कि उनके आवेदन को स्वीकृति मिली है या नहीं, क्योंकि आवेदन को स्वीकृति मिलने की पश्चात ही इस योजना के किस्त की राशी आपको प्राप्त होगी। स्टेटस चेक के लिए आप नीचे बताएं स्टेप को फॉलो करें –
- स्टेटस चेक के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें।
- आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करने के पश्चात होम पेज पर आपको लॉगिन संबंधित विकल्प मिलेंगे जिस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को दर्ज कर ओटीपी वेरिफिकेशन कर पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- पोर्टल में लोगिन करने के बाद आपको अपना आधार नंबर या फिर राशन कार्ड संख्या को दर्ज करना है।
- इसके बाद अगले पेज में आपके सामने स्टेटस खुलकर आ जाएगा, यहां आप देख सकती हैं आपके आवेदन को स्वीकृति मिली है या नहीं।
- यदि आपके आवेदन को स्वीकृति मिली हुई है तो आपको अगले महीने से मंईयां सम्मान योजना से किस्त मिलना शुरू हो जाएगा।
इसे भी पढ़े :- मंईयां सम्मान योजना की चौथी की किस्त छठ पर्व पर मिलेगी, संपूर्ण जानकारी देखे
मंईयां सम्मान योजना का आवेदन कैसे करें
मंईयां सम्मान योजना का आवेदन राज्य की जो भी महिलाएं करना चाहती है उन्हें वर्तमान समय में इस योजना के सभी दस्तावेजों के साथ CSC केंद्र चले जाना है। मंईयां सम्मान योजना का आवेदन फिलहाल केवल सीएससी केंद्र के जरिए ही हो रहा है। आप सीएससी केंद्र पहुंचकर मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरवा सकती हैं, फॉर्म भरने के बाद आपको आवेदन की रसीद उपलब्ध कराई जाएगी जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना है।
नोट: राज्य में विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है जिस कारण फिलहाल मंईयां सम्मान योजना के फॉर्म नहीं भरे जा रहे हैं। चुनाव खत्म होने के पश्चात राज्य की महिलाएं और लड़कियां फॉर्म भरकर लाभ पा सकती है।