Majhi Ladki Bahin Yojana April Kist Update: महाराष्ट्र की माझी लाडकी बहिन योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए अप्रैल 2025 की शुरुआत एक अहम अपडेट के साथ हुई है। इस बार सरकार ने लाभ राशि को लेकर कुछ बदलाव किए हैं जो सीधे तौर पर लाखों महिलाओं को प्रभावित करने वाले हैं। अब तक जिन महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता मिल रही थी, उन में से करीब 8 लाख महिलाओं को अब सिर्फ ₹500 की राशि ही दी जाएगी।
इसके पीछे सरकार की तरफ से नई नीति और पात्रता शर्तों का हवाला दिया गया है। इस बार की अप्रैल लिस्ट में एक और बड़ा फेरबदल ये भी है कि सरकार ने लगभग 17 लाख महिलाओं को लाडकी बहिन योजना से बाहर कर दिया है। यानी जिन महिलाओं को पिछले महीनों में लाभ मिल रहा था, वे इस बार की लिस्ट में शामिल नहीं हैं।
राज्य सरकार की नई जांच प्रक्रिया के तहत जिन महिलाओं की पारिवारिक आय ज्यादा है या जिनके पास निजी वाहन हैं, उन्हें योजना के लिए अयोग्य करार दे दिया गया है। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं या इसके तहत आवेदन किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। लाडकी बहिन योजना से जुड़ी संपूर्ण अपडेट पाने के लिए आप लेख में आखिर तक बन रहे।
Majhi Ladki Bahin Yojana April Kist Update Overview
लेख का नाम | Majhi Ladki Bahin Yojana April Kist Update |
योजना | मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना |
लाभ की राशि | ₹500 से ₹1500 तक |
कटौती की वजह | अन्य सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त होना |
प्रभावित महिलाएं | लगभग 8 लाख (₹500 वाली कैटेगरी) |
योजना से बाहर | 17 लाख महिलाएं |
किस्त की तारीख | 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक |
किस्त चरण | पहला चरण 24 अप्रैल दूसरा चरण 27 अप्रैल |
इस कारण कुछ महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ 500 रूपये
माझी लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने यह फैसला उन महिलाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है जो पहले से ही किसी अन्य सरकारी योजना जैसे नमो शेतकरी सम्मान निधि या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रही हैं। इन योजनाओं के तहत उन्हें हर महीने ₹1000 की राशि पहले से मिल रही है।
अब लाडकी बहिन योजना की गाइडलाइन के अनुसार एक महिला को अधिकतम ₹1500 तक की मदद ही दी जा सकती है। इसलिए अब ऐसे मामलों में सिर्फ ₹500 की अतिरिक्त राशि दी जा रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह बदलाव नीति के अनुरूप है और इससे माझी लाडकी बहिन योजना में पारदर्शिता बनी रहेगी।
बुरी खबर! इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे अगली किस्त के 1500 रूपये
17 लाख महिलाएं योजना से हुईं बाहर, जानिए क्यों
पिछले साल दिसंबर महीने में राज्य सरकार ने सभी पुराने आवेदनों की दोबारा जांच कराने का फैसला किया था। इस प्रक्रिया के तहत महिलाओं के आय प्रमाण, संपत्ति विवरण और अन्य सरकारी लाभों की समीक्षा की गई। जांच के बाद यह सामने आया कि कुछ महिलाएं चार पहिया वाहन रखती हैं या उनकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख सालाना से ज्यादा है।
ऐसे मामलों में इन महिलाओं को माझी लाडकी बहिन योजना के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ उन्हीं तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। पहले माझी लाडकी बहिन योजना में 2 करोड़ 63 लाख महिला लाभार्थी थीं, लेकिन अब यह संख्या घटकर लगभग 2 करोड़ 46 लाख रह गई है।
अप्रैल महीने की किस्त कब मिलेगी
महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल महीने की किस्त को दो हिस्सों में बाँट कर भेजने का निर्णय लिया है। पहला चरण 24 अप्रैल 2025 से शुरू होगा जिसमें लगभग 1 करोड़ महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके बाद दूसरा चरण 27 अप्रैल को शुरू होगा जो 30 अप्रैल तक चलेगा। इस चरण में बाकी बचे लाभार्थियों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। जिन महिलाओं के दस्तावेज और पात्रता सही पाई गई है, उन्हें तय समय पर किस्त की राशि उनके खातों में मिल जाएगी।
किन महिलाओं को मिलेंगे पूरे ₹1500
माझी लाडकी बहिन योजना के तहत पूरी राशि यानी ₹1500 सिर्फ उन महिलाओं को मिलती रहेगी जो किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही हैं और जिनकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम है। इसके अलावा यह भी जरूरी है कि उनके दस्तावेज पूरे और सही हों, बैंक खाता आधार से लिंक हो और वे योजना की अन्य शर्तों पर खरी उतरें। सरकार इस बार पात्रता को लेकर काफी सख्त हो गई है ताकि सिर्फ वास्तविक जरूरतमंदों को ही योजना का लाभ मिल सके।