Majhi Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding: महाराष्ट्र सरकार की ओर से शुरू की गई माझी लाडकी बहीण योजना आजकल काफी चर्चा में है, क्योंकि इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। लेकिन बहुत सी महिलाएं इस लाभ से सिर्फ इसलिए वंचित रह जा रही हैं क्योंकि उनके बैंक खाते में आधार लिंक नहीं है।
अगर आपने भी माझी लाडकी बहीण योजना के लिए आवेदन किया है और अब तक आधार सीडिंग नहीं करवाई है, तो आपके खाते में पैसे नहीं आएंगे। अक्सर देखने में आता है कि महिलाएं आवेदन तो कर देती हैं, लेकिन आधार लिंक न होने के कारण उनका नाम लाभार्थी सूची में नहीं आता या उनका आवेदन रिजेक्ट हो जाता है।
ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवा लें और समय रहते योजना का लाभ लेना शुरू कर दें। आज हम इस लेख में आपको यही बताएंगे कि Majhi Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding कैसे करें, इसकी स्थिति कैसे चेक करें और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है।
Majhi Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding Overview
पोस्ट का नाम | Majhi Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding |
योजना का नाम | माझी लाडकी बहीण योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | हर महीने ₹1500 की सहायता राशि |
जरूरी प्रक्रिया | आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) |
सीडिंग के तरीके | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.npci.org.in |
Majhi Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding क्या है?
Aadhaar Seeding का मतलब है कि आपके बैंक खाते को आपके आधार नंबर से जोड़ा जाए। जब आपका खाता आधार से जुड़ जाता है, तो सरकार सीधे उस खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए पैसे भेज सकती है। Majhi Ladki Bahin Yojana में भी DBT के जरिए ही लाभ दिया जाता है, इसलिए आधार लिंक जरूरी है।
अगर महिला का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होगा, तो उसे योजना के तहत 1500 रुपये की राशि नहीं मिलेगी, चाहे उसने आवेदन क्यों न कर रखा हो। यही कारण है कि सरकार और बैंक दोनों महिलाओं से बार-बार कह रहे हैं कि वे जल्द से जल्द अपने खाते में आधार सीडिंग करवा लें।
बुरी खबर! इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे अगली किस्त के 1500 रूपये
Majhi Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding क्यों जरूरी है?
बहुत सारी महिलाओं को यह बात समझ नहीं आती कि आधार लिंक करवाना इतना जरूरी क्यों है। इसका सीधा सा कारण यह है कि सरकार अब हर योजना की राशि DBT के जरिए देती है और DBT तभी संभव है जब खाता आधार से लिंक हो।
माझी लाडकी बहीण योजना में आवेदन के बाद यदि बैंक में आधार लिंक नहीं होता है, तो DBT फेल हो जाता है और आपकी किस्त आपके खाते में नहीं आती। इससे आवेदन करने का भी कोई फायदा नहीं रहता। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपके खाते में हर महीने ₹1500 आएं, तो आधार सीडिंग तुरंत करवाएं।
Majhi Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding के लिए पात्रता
माझी लाडकी बहीण योजना के तहत आधार सीडिंग उन्हीं महिलाओं की होगी जो योजना की पात्रता पर खरी उतरती हों। अगर आप पात्र नहीं होंगी, तो आधार लिंक करवाने के बाद भी लाभ नहीं मिलेगा। माझी लाडकी बहीण योजना की पात्रता निम्न प्रकार से है –
- सबसे पहला तो महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला का उम्र 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए तभी वह इस योजना के लिए पात्र है।
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- परिवार का सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तो ही लाभ मिलेगा।
- महिला का बैंक खाता एकल (Single Account) होना चाहिए जो आधार से जुड़ा हो।
लाडली बहनों को अब हर महीने मिलेंगे सिर्फ 500 रुपये, नई अपडेट जाने यहां
Majhi Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding के लिए दस्तावेज
अगर आप Majhi Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding करवाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, जिनकी मदद से आपका बैंक खाता आधार से जोड़ा जाएगा –
- आपका आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (आधार से लिंक होना चाहिए)
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
Majhi Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding Online कैसे करें?
- ऑनलाइन तरीके से बैंक खाता Aadhaar Seeding करने के लिए सबसे पहले आपको www.npci.org.in वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको होम पेज पर ऊपर “Consumer” विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अब आपको “Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE)” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा, इसमें आपको आधार नंबर, बैंक का नाम और खाता नंबर भरना है।
- फिर आपको अगले पेज में “Request for Aadhaar Seeding” विकल्प को चुनना है।
- अब आपके स्क्रीन पर जो कैप्चा दिखेगा, उसे भरकर “Submit” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें और “Verify” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद कुछ ही देर में DBT यानी Direct Benefit Transfer ऑप्शन एक्टिव हो जाएगा।
- इस तरह से आपकी आधार सीडिंग ऑनलाइन पूरी हो जाएगी और अब आपके खाते में योजना की राशि आनी शुरू हो जाएगी।
Majhi Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding Offline कैसे करें?
कुछ महिलाओं को ऑनलाइन प्रक्रिया समझ में नहीं आती या उनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं होती। ऐसे में वे ऑफलाइन तरीका अपना सकती हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाना होगा। ऑफलाइन तरीके से आधार सीडिंग करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको अपने बैंक में जाना है और बैंक अधिकारी से “Aadhaar Seeding Form” प्राप्त करना है।
- इसके बाद आपको “Aadhaar Seeding Form” पूछे जाने वाले सभी जानकारी को भरना है और अपने दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पासबुक आदि फोटोकॉपी आवेदन फार्म के साथ एकत्रित करना है।
- अब आपको आधार सीडिंग फॉर्म के साथ सभी दस्तावेजों को बैंक अधिकारी के पास जमा कर देना है।
- जमा करने के कुछ ही दिनों में आपका आधार बैंक खाते से लिंक हो जाएगा और बैंक से आपको SMS या कॉल के माध्यम से पुष्टि भी मिल सकती है।
अप्रैल की किस्त की तारीख हुई घोषित, इस दिन मिलेंगे 1500 रूपये
Majhi Ladki Bahin Yojana Aadhaar Seeding Status Check कैसे करें?
अगर आपको पता करना है कि आपका आधार बैंक से लिंक हुआ है या नहीं, तो आप इसी वेबसाइट के जरिए स्टेटस भी चेक कर सकते हैं जिसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें –
- Aadhaar Seeding Status Check के लिए सबसे पहले आपको www.npci.org.in वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद सबसे पहले आपको “Consumer” सेक्शन में जाकर “Bharat Aadhaar Seeding Enabler” पर क्लिक करना है।
- अब आपको “Aadhaar Mapped Status” विकल्प को चुनना है।
- यहां इसके बाद आपको आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना है। और “Check Status” बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसे डालकर वेरीफाई करना है।
- अगर “Active” लिखा आता है, तो समझिए आपका आधार सीडिंग हो चुका है।
निष्कर्ष
लाडकी बहीण योजना एक बहुत ही बेहतरीन पहल है जो महाराष्ट्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सहारा देती है। लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए आधार सीडिंग करवाना अनिवार्य है। आज भी हजारों महिलाएं सिर्फ इसलिए इस योजना से वंचित हैं क्योंकि उनका खाता आधार से लिंक नहीं है। अगर आप या आपके जानने वाले इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो बिना देरी किए आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी करें।
हमने इस लेख में आधार सीडिंग की पूरी जानकारी आसान भाषा में दी है जिससे कोई भी महिला बिना किसी परेशानी के इस प्रक्रिया को पूरा कर सकती है। उम्मीद करते हैं इस पोस्ट में बताई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रही हैं सरकारी योजनाओं की जानकारी इसी तरह से प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।