Maiya Yojana Payment Not Received: मंईयां योजना का जिन्हें नहीं मिला एक भी किस्त, वे जल्दी कर लें ये काम

Maiya Yojana Payment Not Received: झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत बनकर आई थी, लेकिन अब इस योजना को लेकर कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। लाखों महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें अभी तक एक भी किस्त नहीं मिल पाई है। शुरुआत में योजना से जुड़कर महिलाएं खुश थीं, उन्हें हर महीने तय समय पर राशि मिल रही थी। लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, कई लाभुकों को उनके खातों में पैसे मिलना बंद हो गया।

ऐसे में जिन महिलाओं को अभी तक एक भी किस्त नहीं मिली है, उनके लिए ये जानना जरूरी हो गया है कि आखिर उनके साथ क्या दिक्कत है और इस समस्या को कैसे सुलझाया जाए। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आखिर किन वजहों से Maiya Yojana Payment Not Received की स्थिति बनी है और उन्हें क्या जरूरी काम तुरंत करना चाहिए ताकि पैसा मिलने में देरी न हो।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana क्या है?

मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जो राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस योजना के तहत शुरुआत में हर पात्र महिला को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने थे, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 2500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। योजना का उद्वेश्य था कि महिलाओं को घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई या अन्य जरूरी कामों के लिए सीधी आर्थिक सहायता दी जाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

जब योजना की शुरुआत हुई, तो करीब 56 लाख महिलाओं के खातों में सीधे यह राशि ट्रांसफर की जा रही थी। कई महिलाओं ने इसका इस्तेमाल अपने बच्चों की फीस भरने, दवाई लेने या अन्य घरेलू खर्चों के लिए किया। योजना से लोगों में राज्य सरकार के प्रति भरोसा भी बढ़ा। लेकिन अब स्थिति कुछ अलग हो गई है और लाखों महिलाओं को अभी तक एक भी पैसा नहीं मिला है।

Maiya Yojana Payment Not Received Reason

अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं जिन्हें Maiya Samman Yojana का पैसा अभी तक नहीं मिला है, तो इसकी कई वजह हो सकती हैं। सबसे पहले तो यह देखा गया है कि कई लाभुकों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, जिससे DBT के जरिए पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है। दूसरी वजह यह है कि कुछ लाभार्थियों के नाम पर एक से ज्यादा बैंक खाते दर्ज हैं, जिससे सिस्टम में गड़बड़ी हो जाती है। इसके अलावा कई लोगों के राशन कार्ड या अन्य दस्तावेज अपूर्ण हैं या उनमें KYC पूरी नहीं है।

वहीं कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिनमें कोई सदस्य टैक्स भरता है या सरकारी नौकरी में है, जिससे उन्हें योजना से बाहर कर दिया गया है। ये सभी कारण मिलकर उस स्थिति को जन्म देते हैं जब Maiya Samman Yojana Payment Not Received जैसी समस्या सामने आती है। यदि इनमें से कोई भी कारण आपके साथ है तो आपको तुरंत इसे ठीक करवाना होगा, नहीं तो आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है।

खाते में नहीं पहुंची 9वीं क़िस्त की राशी तो घबराएं नहीं, जानिए कब तक मिलेगी राशि

Maiya Yojana Payment Not Received Important Work

अगर आप चाहते हैं कि Maiya Samman Yojana का बकाया पैसा आपके खाते में जल्द से जल्द आए तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी काम तुरंत करने होंगे। सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक जाकर यह जांच कराएं कि आपका आधार कार्ड बैंक खाते से ठीक से लिंक है या नहीं। अगर लिंक नहीं है, तो तुरंत लिंक कराएं। फिर प्रज्ञा केंद्र या CSC सेंटर जाकर यह पता करें कि आपके आधार कार्ड से कितने बैंक अकाउंट जुड़े हैं। अगर एक से ज्यादा खाता जुड़ा है तो उसे बंद कराएं या तय करें कि कौन सा मुख्य खाता रहेगा।

इसके बाद अपने राशन कार्ड की केवाईसी भी दोबारा कराएं और देख लें कि उसमें सभी डिटेल्स सही हैं या नहीं। अगर आपके दस्तावेज पूरे हैं और फिर भी पैसा नहीं आ रहा है तो संबंधित ब्लॉक या पंचायत कार्यालय में संपर्क कर योजना से जुड़ी जानकारी लें। ध्यान रखें कि अगर आपने ये सभी काम समय रहते नहीं किए तो विभाग आपके आवेदन को रद्द कर सकता है और फिर आपको नए सिरे से आवेदन करना पड़ेगा, जिसमें काफी समय लग सकता है।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

मंईयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी पात्रता को पूर्ण करना होगा जो नीचे निम्नलिखित है –

  • लाभार्थी झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिला होनी चाहिए।
  • महिला का नाम परिवार के राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए।
  • परिवार में कोई सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • महिला के नाम से बैंक खाता होना चाहिए जो आधार से लिंक हो।
  • आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज पूरे होने चाहिए।
  • लाभार्थी को किसी अन्य सरकारी पेंशन या योजना से आर्थिक लाभ नहीं मिलना चाहिए।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon