Maiya Samman Yojana May Kist Payment News: 52 लाख महिलाओं के खाते में ₹2500 भेजे गए, जानिए कब तक आएगी राशि

Maiya Samman Yojana May Kist Payment News: झारखंड की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मंईया सम्मान योजना के मई महीने की किस्त को लेकर जो इंतजार था, वह अब खत्म हो चुका है। राज्य सरकार ने इस योजना के अंतर्गत मई महीने की 10वीं किस्त की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजनी शुरू कर दी है।

इस बार कुल 52 लाख से भी ज्यादा लाभार्थी महिलाओं को ₹2500-₹2500 की राशि उनके DBT लिंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इससे पहले अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि मई और जून दोनों की किस्तें एक साथ भेजी जाएंगी, लेकिन बाद में सिर्फ मई की राशि ही ट्रांसफर की गई। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह योजना लगातार लाखों महिलाओं को राहत पहुंचा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस लेख में हम आपको Maiya Samman Yojana May Installment से जुड़ी हर अहम जानकारी देंगे कि किसे पैसा मिला, कब तक मिल जाएगा, पात्रता क्या है तो अगर आप मईया सम्मान योजना से जुड़ी हुई है तो लेख में आखिर तक बन रहे।

Maiya Samman Yojana क्या है?

झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मंईया सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवनस्तर को बेहतर बनाना है।

अप्रैल 2025 में मईया सम्मान योजना के तहत 9वीं किस्त दी गई थी, जो कि अप्रैल महीने के लिए थी। अब जुलाई में मई महीने की 10वीं किस्त ट्रांसफर की गई है। महिलाओं को हर महीने मिलने वाली यह आर्थिक मदद उनके घरेलू खर्च और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

महिलाओं को मिलनी शुरू हुई 10वीं किस्त के 2500 रूपये, जानिए किन्हें मिल रहा लाभ

Maiya Samman Yojana May Kist Payment News

झारखंड सरकार की तरफ से Maiya Samman Yojana May Kist को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकार ने करीब 52 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में मई महीने की 10वीं किस्त के ₹2500 भेज दिए हैं। जिन लाभुकों के खाते आधार से लिंक थे और जिनका DBT स्टेटस एक्टिव है, उन्हें यह राशि मिल चुकी है या आने वाले दिनों में मिल जाएगी।

पहले जानकारी आई थी कि मई और जून दोनों महीनों की राशि एक साथ भेजी जाएगी, लेकिन अंत में सिर्फ मई की राशि ट्रांसफर की गई है। इस बार का वितरण ज़्यादातर जिलों में सुचारू रूप से किया गया है और जिनके खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि प्रक्रिया जारी है।

52 लाख लाभुकों के खाते में मई की किस्त भेजे गए

मिली जानकारी के अनुसार इस बार लगभग 52 लाख लाभुक महिलाओं को मई महीने की किस्त भेज दी गई है। सबसे अधिक लाभुक गिरिडीह जिले से हैं, जहां महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। उसके बाद रांची, धनबाद, बोकारो और पलामू जैसे जिलों का स्थान है। यह राशि उन्हीं महिलाओं के खातों में भेजी गई है जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है और जिनका दस्तावेज़ सत्यापन सही तरीके से हो चुका है।

यह भी बताया गया है कि जिला कोषांगों को अक्टूबर तक की राशि भेज दी गई है और जिला स्तर पर स्क्रूटनी के बाद ही खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाता है। यानी आगे आने वाले महीनों की किस्तों के लिए भी तैयारी पूरी है, सिर्फ वितरण की प्रक्रिया समय पर पूरी करनी है।

महिलाओं को मई माह की किस्त 2500 रुपये मिलना शुरू, ऐसे करें स्टेटस चेक

10 जुलाई तक आयेगी मई महीने की किस्त

मईया सम्मान योजना के मई महीने की किस्त भेजने की शुरुआत 4 जुलाई से हो चुकी है, लेकिन अब भी कई महिलाओं के खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं। इसकी वजह है बैंक खाता डीबीटी से न जुड़ा होना, दस्तावेजों में त्रुटि या फिर जिला स्तर पर प्रक्रिया में देरी।

सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि Maiya Samman Yojana May Installment की प्रक्रिया लगातार जारी है और 10 जुलाई तक सभी योग्य लाभार्थियों के खाते में ₹2500 ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। जिन महिलाओं को अब तक राशि नहीं मिली है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे स्टेटस जरूर चेक करें और ज़रूरी अपडेट या सुधार समय पर करवा लें।

Maiya Samman Yojana May Kist के लिए पात्रता

  • महिला आवेदिका झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही आयकर भरने वाला होना चाहिए।
  • महिला का बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्षम होना चाहिए।
  • आवेदन पत्र में दिए गए सभी दस्तावेज सही, स्पष्ट और अपडेटेड होने चाहिए।
  • महिला के घर में ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन (जैसे कार, SUV) नहीं होना चाहिए।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon