Maiya Yojana 9th Installment Update: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईया योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद दी जा रही है। इस योजना से अब तक 8 किस्तें महिलाओ को सफलतापूर्वक दी जा चुकी हैं और राज्य की लाखों महिलाओं को इसका लाभ मिला है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार 9वीं किस्त के वितरण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इस बार लगभग 45 लाख महिलाओं को 2500 रुपये की राशि दी जाएगी।
मंईया सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन में सुधार लाना है। अगर आपने भी इस योजना के तहत अपना DBT चालू करवा लिया है तो आपके खाते में भी अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक यह पैसा आ सकता है। इस आर्टिकल में आगे आप जानेंगे की किसे मिलेगा लाभ, कब आएगा पैसा, और कैसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस। तो अगर आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी है तो पोस्ट में आखिर तक बन रहे हैं।
Maiya Yojana 9th Installment Update Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Yojana 9th Installment Update |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
किस्त संख्या | 9वीं किस्त |
लाभार्थियों की संख्या | लगभग 45 लाख महिलाएं |
राशि | 2500 रुपये |
भुगतान का तरीका | Direct Benefit Transfer (DBT) के तहत |
भुगतान की संभावित तिथि | अप्रैल 2025 का अंतिम सप्ताह |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
मंईया सम्मान योजना क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक खास पहल है जिसका मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अपने घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य आदि की जरूरतों को पूरा कर सकें।
यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे किसी तरह की धांधली की संभावना नहीं रहती है। सरकार का कहना है कि यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान से भी जुड़ी हुई है। महिलाओं को मंईया सम्मान योजना से ₹2500 प्रतिमाह प्राप्त होते हैं और अब तक आठ किस्त की राशि महिलाओं को मिल चुकी है जबकि 9वी किस्त का वितरण बहुत जल्द होने वाला है।
इस तारीख तक सभी महिलाओं के खाते में आएगा 10000 रूपये, जानिए कैसे करें चेक
Maiya Yojana 9th Installment Update
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक 8 किस्तों का सफलतापूर्वक वितरण हो चुका है और पिछली किस्त करीब 53.64 लाख महिलाओं को मिली थी। इस बार 9वीं किस्त में सरकार ने उन महिलाओं को शामिल किया है जिन्होंने अपना DBT Active करवा लिया है। ऐसी लगभग 45 लाख महिलाएं हैं जिनके खाते में अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक 2500 रुपये की राशि भेजी जाएगी।
इसका मतलब है कि अगर आपने अब तक अपना खाता DBT से लिंक नहीं कराया है तो आपको इस बार का भुगतान नहीं मिलेगा। डीबीटी चालू करने के अलावा जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है उन्हें महिलाओं को किस्त की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी।
किन्हें मिलेगा 9वीं किस्त का लाभ?
मंईया सम्मान योजना के तहत केवल उन्हीं महिलाओं को लाभ दिया जाएगा जिनका नाम लाभार्थी सूची में है और जिनका बैंक खाता DBT सक्रिय है। अगर आपने पहले की किस्तें ली हैं और इस बार DBT चालू नहीं कराया है तो आपका नाम सूची से हट सकता है। इसके अलावा सरकार उन महिलाओं को प्राथमिकता दे रही है जो गरीब वर्ग से हैं और पहले से किसी सरकारी योजना में शामिल हैं।
अगर आपके पास राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, और बैंक खाता है तो आप इस योजना के लिए पात्र मानी जाती हैं। इसके अलावा उन महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी जिनके द्वारा इस योजना की संपूर्ण पात्रता को पूर्ण किया जाता है।
9वीं किस्त का लाभ पाने के लिए जरूरी कार्य
अगर आप चाहती हैं कि आपके खाते में भी 2500 रुपये की राशि आए तो इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने होंगे। सबसे पहले तो आपका बैंक खाता DBT के लिए लिंक होना चाहिए। दूसरा, राशन कार्ड में आपका नाम और बैंक डिटेल्स अपडेट होने चाहिए। तीसरा, आपने पहले की किस्तें ली हों तो उनका रिकॉर्ड भी साफ-सुथरा होना जरूरी है।
अगर इन तीनों चीजों को आपने पूरा कर लिया है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आपकी राशि तय समय पर आपके खाते में भेज दी जाएगी। बस ध्यान रखें कि आपका आवेदन रिजेक्ट ना हुआ हो। आप अपना आवेदन का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं या फिर आप पंचायत कार्यालय या प्रखंड कार्यालय जाकर चेक करवा सकती हैं।
इन जिलों की महिलाओं को आज से मिलेंगे 9वीं किस्त के 2500 रुपये
Maiya Yojana 9th Installment Payment Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपका पैसा आया है या नहीं, तो इसके लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। सबसे पहले आपको राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “मंईया सम्मान योजना” के सेक्शन में जाकर आपको “पेमेंट स्टेटस” का ऑप्शन मिलेगा। वहां पर आपको अपनी आधार कार्ड नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा।
इसके बाद आपके सामने पेमेंट की पूरी डिटेल आ जाएगी जिसमें लिखा होगा कि आपकी किस्त कब और कितनी राशि में ट्रांसफर हुई है। इसके अलावा आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे के जरिए भी 9वी किस्त की जानकारी पा सकती हैं। साथ ही अगर आपके खाते में 9वी क़िस्त की राशि जमा हुई है तो आपके मोबाइल पर SMS जरूर आया होगा, जो आप SMS अलर्ट चेक कर जान सकते हैं।