Maiya Samman Yojana Today Bad News Update: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लाखों महिलाओं को मिल रहा है, लेकिन हाल ही में कई महिलाओं का नाम इस योजना की सूची से हटा दिया गया है। इससे महिलाओं में असमंजस और नाराजगी बढ़ रही है। कई महिलाएं अपने बैंक खाते की जांच कर रही हैं और जब पैसे नहीं मिल रहे तो प्रखंड कार्यालय और बैंक के चक्कर काट रही हैं।
महिलाओं का कहना है कि जब उन्होंने मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन किया था, तब उन्हें पैसे मिल रहे थे, लेकिन अब अचानक उनके खाते में राशि आनी बंद हो गई। सरकार ने कुछ नए नियम लागू किए हैं, जिनकी वजह से कई महिलाओं का नाम मंईयां सम्मान योजना से हटा दिया गया है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि किन कारणों से महिलाओं का नाम हटाया गया है और इसका समाधान क्या है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
Maiya Samman Yojana Today Bad News Update Overview
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Today Bad News Update |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
लाभार्थी | 18 से 50 वर्ष की महिलाएं |
सहायता राशि | 2500 रुपये प्रति महीने |
कारण नाम कटने के | 7 मुख्य कारण |
समाधान | दस्तावेज सुधार, पुनः आवेदन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मंईयां सम्मान योजना क्या है?
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही राज्य की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं के खाते में हर महीने ₹2500 जमा किए जाते हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने छठी, सातवीं, आठवीं किस्त का भुगतान एक साथ महिलाओं को 7500 रूपये की राशि एक साथ प्राप्त हुई है। लाखों महिलाओं के खाते में या पैसे जमा हो चुके हैं जबकि लाखो महिलाओं को राशि मिली नहीं है।
दरअसल लाखों महिलाओं का नाम इस योजना के लाभार्थी सूची से हटा दिया गया है जिसके पीछे का मुख्य कारण महिलाओं के द्वारा संपूर्ण पात्रता को पूर्ण न करना हो सकता है। जिन महिलाओं का नाम सूची से हटा दिया गया है उनके खाते में 7500 रूपये की राशि जमा नहीं होगी। ऐसे में यदि आप भी इन 7 किसी कारणों को पूर्ण करती है तो आपके खाते में 7500 रूपये की राशि जमा नहीं होगी।
इन 4 गलतियों से 7500 रूपये अटका आपका, सुधारते ही आ जाएगा पैसा
इन 7 कारणों से महिलाओं का नाम सूची से हटा
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लाखों महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया है जिन्हें 2500 रूपये प्रतिमाह सहायता राशि और वर्तमान समय में मिल रही 7500 रूपये की राशि नहीं मिलेगी। लिस्ट से नाम कटने के पीछे के क्या-क्या कारण है, इसका विवरण नीचे हमने दिया है –
50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का नाम कटा
मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जाता है। अगर किसी महिला की उम्र 1 मार्च 2025 को 50 वर्ष पूरी हो गई है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने इसे एक नियम के रूप में लागू किया है ताकि केवल युवा और मध्यम आयु वर्ग की महिलाएं इससे लाभान्वित हो सकें।
नौकरीपेशा महिलाओं का नाम कटा
अगर कोई महिला किसी निजी या सरकारी संस्थान में काम कर रही है और उसे हर महीने वेतन मिल रहा है, तो वह मंईयां सम्मान योजना के लिए योग्य नहीं मानी जाएगी। राज्य सरकार का मानना है कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद करना है, न कि उन महिलाओं को जो पहले से ही आय अर्जित कर रही हैं।
बिना डीबीटी खाते में 7500 रूपये जमा होना शुरू, इन महिलाओं को मिले पैसे
पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं का नाम कटा
जो महिलाएं पहले से किसी भी सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। यदि कोई महिला विकलांग पेंशन या विधवा पेंशन योजना से लाभान्वित हो रही है, तो उसे केवल किसी एक योजना का ही लाभ मिलेगा। सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया ताकि अधिक महिलाओं तक लाभ पहुंच सके।
सरकारी नौकरी वाले परिवारों की महिलाओं का नाम हटाया गया
अगर किसी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है या सेवानिवृत्त होकर पेंशन प्राप्त कर रहा है, तो उस परिवार की महिला को मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार इसे एक मापदंड के रूप में देख रही है कि जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहतर है, उन्हें योजना की जरूरत नहीं है।
सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों के परिवारों की महिलाओं का नाम कटा
अगर किसी महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सांसद, विधायक या किसी अन्य प्रकार का जनप्रतिनिधि रहा है, तो उस परिवार की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि केवल जरूरतमंद महिलाओं तक ही इस योजना का लाभ पहुंचे।
इनकम टैक्स भरने वाले परिवारों की महिलाओं का नाम कटा
अगर किसी महिला के परिवार में कोई भी सदस्य इनकम टैक्स भरता है, तो उस परिवार की महिला मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्र नहीं होगी। यह नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि केवल गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं को ही योजना का लाभ मिले।
आज से 20.60 लाख महिलाओं को मिलेंगे 7500 रुपये
EPF खाताधारकों को योजना से हटा दिया गया
अगर किसी महिला का EPF (Employees Provident Fund) खाता है और वह इसमें नियमित योगदान कर रही है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले पाएगी। EPF धारकों को आमतौर पर वेतनभोगी माना जाता है, इसलिए उन्हें मंईयां सम्मान योजना से बाहर कर दिया गया है।
मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट चेक कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थी सूची को जारी कर दिया गया है। आप अपने ग्राम पंचायत की सूची ग्राम पंचायत कार्यालय या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर चेक कर सकती है। इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपने आवेदन का स्थिति चेक कर जान सकती है कि आपका नाम मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची से हटाया गया है या नहीं।