Maiya Samman Yojana Today 7500 Release: बिना डीबीटी लाखों महिलाओं के खाते में 7500 रुपए जमा होना शुरू

Maiya Samman Yojana Today 7500 Release: झारखंड सरकार की महत्त्वाकांक्षी मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खातों में 7500 रुपये की राशि जमा होना शुरू हो चुका है। पहले चरण में जिन महिलाओं का DBT सक्रिय था उन्हे पैसा मिला था, इसके अलावा जिनका डीबीटी चालू नहीं था उन्हें किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई थी।

आज 27 मार्च से मंईया सम्मान योजना का दूसरा चरण शुरू हुआ और दूसरे चरण में राज्य की 20.60 लाख महिलाओं के खाते में पैसे जमा हो रहे हैं। बता दें की अब सरकार वैसे महिलाओं को भी भुगतान कर रही है जिनका डीबीटी पहले सक्रिय नहीं था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हालांकि, मार्च के बाद अप्रैल की किस्त प्राप्त करने के लिए डीबीटी चालू करवाना अनिवार्य होगा। यदि आप मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़े ताकी आपको Maiya Samman Yojana Today 7500 Release से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो।

Maiya Samman Yojana Today 7500 Release Overview

पोस्ट का नामMaiya Samman Yojana Today 7500 Release
योजना का नाममंईया सम्मान योजना
लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
भुगतान की राशि7500 रुपये
भुगतान की तिथि27 मार्च 2025
पात्र महिलाएंडीबीटी सक्रिय और असक्रिय दोनों
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Maiya Samman Yojana Today 7500 Release

झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईया सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के तहत हर लाभार्थी महिला को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। 5 किस्तो की राशि जारी करने के बाद हाल ही में सरकार द्वारा छठी, सातवीं, आठवीं किस्त का भुगतान एक साथ किया गया है।

पहले चरण की शुरुआत 8 मार्च से हुआ था, इस दौरान राज्य की 38 लाख से भी अधिक महिलाओं को पैसे मिले थे जबकि लाखों महिलाओं का डीबीटी सक्रिय न होने के कारण या फिर कोई त्रुटि के कारण पैसे नहीं मिले थे। अब ऐसी महिलाओं के खाते में भी पैसे जमा होने शुरू हो चुके हैं।

हाल ही में मंईया सम्मान योजना को लेकर कैबिनेट में बैठक हुई जिसमें राज्य की 20.60 लाख महिलाओं को लाभ देने के प्रस्ताव पर मंजूरी मिली है और आज 27 मार्च से इन महिलाओं को पैसे मिलना शुरू हो चुके हैं। पहले चरण में सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च की कुल राशि 7500 रुपये के रूप में डीबीटी सक्रिय महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी थी।

अब सरकार ने दूसरे चरण में वैसे महिलाओं को भुगतान शुरू कर दिया है जिनका डीबीटी पहले सक्रिय नहीं था। हालांकि, राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर लाभार्थी महिला को अप्रैल की अगली किस्त चाहिए, तो उसे जल्द से जल्द डीबीटी चालू करवाना होगा।

इन महिलाओं को 7500 रुपये नहीं मिलेंगे, तुरंत करें यह काम

इन महिलाओं के खाते में पैसे जमा हो रहे

राज्य सरकार की ओर से किए गए संशोधन के अनुसार, अब उन महिलाओं के खाते में भी 7500 रुपये की राशि जमा हो रही है जो डीबीटी सक्रिय नहीं कर पाई थीं। पहले चरण में ऐसी महिलाएं लाभ से वंचित रह गई थीं जिनका डीबीटी सक्रिय नहीं था। लेकिन अब दूसरे चरण में वे भी लाभान्वित हो रही हैं।

हालांकि, यह राहत सिर्फ इस बार के लिए दी गई है। अगर किसी महिला का डीबीटी अब भी सक्रिय नहीं है, तो वह मार्च तक की राशि तो प्राप्त कर लेगी, लेकिन अप्रैल से आने वाली नई किश्तें पाने के लिए उसे डीबीटी चालू करवाना ही होगा।

डीबीटी चालू करने के लिए क्या करना होगा?

अगर आप मंईया सम्मान योजना से बिना परेशानी के लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो इसके लिए जरूरी है डीबीटी सक्रिय करवाना। बिना डीबीटी सक्रिय के आप सिर्फ इसी महीने तक की किस्त की राशि प्राप्त कर सकती हैं। अप्रैल महीने से बिना डीबीटी के पैसे नहीं मिलेंगे।

अगर आपका डीबीटी चालू नहीं है तो इसके लिए आपको सबसे पहले उस बैंक शाखा में जाना है जहां आपका खाता खुला हुआ है। इसके बाद बैंक अधिकारी से संपर्क करें और अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं। जिसके लिए बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए डीबीटी एक्टिवेशन फॉर्म को भरकर जमा करना है।

59 लाख महिलाओं को मिलेंगे 7500 रुपये, जानें पूरी जानकारी

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में 7500 रुपये जमा हुए हैं या नहीं, तो इसका स्टेटस ऑफ कई तरीकों से चेक कर सकते हैं। सबसे पहले तो आप मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपनी भुगतान स्थिति चेक कर जान सकते हैं कि आपको पैसे मिले हैं या नहीं।

इसके अलावा आप अपने बैंक पासबुक को अपडेट कराकर भी देख सकती हैं कि पैसा जमा हुआ है या नहीं। इसके अतिरिक्त आप बैंक के टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके भी आप अपने खाते में राशि जमा होने की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

निष्कर्ष

मंईया सम्मान योजना के तहत पहले चरण में उन महिलाओं को लाभ मिला था जिनका डीबीटी सक्रिय था, लेकिन अब दूसरे चरण में बिना डीबीटी वाली महिलाओं के खाते में भी पैसा भेजा जा रहा है। हालांकि, यह राहत सिर्फ इस बार के लिए दी गई है, और अप्रैल से पहले सभी लाभार्थियों को डीबीटी चालू करवाना अनिवार्य होगा।

अगर आप मंईया सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो जल्द से जल्द अपना डीबीटी चालू कराएं ताकि भविष्य में किसी भी परेशानी का सामना आपको न करना पड़े। उम्मीद है हमारे द्वारा बताई जानकारी आपके लिए उपयोगी रहा होगा। पोस्ट पसंद आया है तो दोस्त, रिश्तेदारों से शेयर करें और इसी तरह की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon